वैदिक ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड सेवा

  • Home
  • India
  • Modi Nagar
  • वैदिक ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड सेवा

वैदिक ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड सेवा ज्योतिष सेवा
पूजाकर्म सेवा
कथा हवन पूजा पाठ।
(5)

*रक्षाबंधन 28 को, भद्रा की बाधा नहीं*​भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनेगा। इसी दिन सा...
26/08/2026

*रक्षाबंधन 28 को, भद्रा की बाधा नहीं*

​भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनेगा। इसी दिन सावन मास का समापन भी होगा। आचार्य विक्रम शर्मा ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा की बाधा नहीं है। भद्रा 27 अगस्त की सुबह 8:31 बजे से रात 8:54 बजे तक ही है। ऐसे में सुबह से ही शुभ मुहूर्त में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध सकेंगी।

​राजधानी पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह 8:31 बजे से 28 अगस्त की सुबह 9:18 बजे तक रहेगी। इसलिए रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। आचार्य विक्रम शर्मा ने बताया कि सुबह 5:37 बजे से 9:48 बजे तक राखी बांधने का श्रेष्ठ समय है। इस दौरान पूर्णिमा तिथि भी विद्यमान रहेगी, परन्तु उदया पूर्णिमा तिथि होने से पूरा दिन मनाया जाएगा।इन संयोगों में भगवान शिव, भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है।

​भद्रा क्या है:

धर्मशास्त्रों के अनुसार भद्राकाल में विवाह, गृह प्रवेश, शुभ यात्रा, मांगलिक संस्कार, रक्षाबंधन जैसे शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। आचार्य विक्रम शर्मा ने बताया कि भविष्य पुराण, धर्मशास्त्रीय परंपरा के अनुसार भद्रा काल में रक्षा सूत्र बांधना वर्जित है।

🙏🙏श्री गणेशाय नमः 🙏🙏     🙏🙏सुप्रभातम🙏🙏🙏🙏आज का पञ्चाङ्ग🙏🙏🙏बुधवार, २६ अगस्त २०२६🙏सूर्योदय:  ०६:०७सूर्यास्त: ०६:५०चन्द्रोदय...
25/08/2026

🙏🙏श्री गणेशाय नमः 🙏🙏
🙏🙏सुप्रभातम🙏🙏
🙏🙏आज का पञ्चाङ्ग🙏🙏
🙏बुधवार, २६ अगस्त २०२६🙏

सूर्योदय: ०६:०७
सूर्यास्त: ०६:५०
चन्द्रोदय: 🌝 १७:५३
चन्द्रास्त: 🌜 २८:४३
अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तर गोले)
ऋतु: 🗻 शरद
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
मास 👉 श्रावण
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 त्रयोदशी (०७:५९ से चतुर्दशी)
नक्षत्र 👉 श्रवण (२४:४८ से धनिष्ठा)
योग 👉 सौभाग्य (०७:५९ से शोभन)
प्रथम करण 👉 तैतिल (०७:५९ तक)
द्वितीय करण 👉 गर (२०:३७ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य 🌟 सिंह
चंद्र 🌟 मकर
मंगल 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
बुध 🌟 सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त

अभिजित मुहूर्त 👉 ❌❌❌
अमृत काल 👉 १३:३३ से १५:१७
रवि योग 👉 ०५:५० से २४:४८
विजय मुहूर्त 👉 १४:२८ से १५:२०
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:४७ से १९:०९
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:४७ से १९:५३
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५७ से २४:४१
राहुकाल 👉 १२:१८ से १३:५५
राहुवास 👉 दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०७:२७ से ०९:०४
दुर्मुहूर्त 👉 ११:५३ से १२:४४
होमाहुति 👉 चन्द्र
दिशा शूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पाताल (०७:५९ से पृथ्वी)
चन्द्र वास 👉 दक्षिण
शिववास 👉 नन्दी पर

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन सिद्धिदायक है लेकिन आज किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी योजना बनाकर ही करें सफलता निश्चित मिलेगी इसके विपरीत जल्दबाजी में किया कार्य केवल हानि ही कराएगा। आध्यात्म में भी उन्नति के योग बन रहे है पूजा पाठ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नौकरी वाले जातक अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलने से उत्साहित रहेंगे। सरकारी कार्य मे आज आलस ना करें थोड़ी सी भागदौड़ से पूर्ण हो सकते है। सरकारी क्षेत्र से शुभ समाचार मिलेंगे। लोन अथवा अन्य धन संबंधित कागजी कार्य आज करना उत्तम रहेगा। परिवार में शांति रहेगी लेकिन महिलाओ का मन आज असंतुष्ट ही रहेगा। ठंडी चीजो का सेवन करने से बचे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको पूर्व में की किसी गलती अथवा आचरण का अफसोस होगा गलती मान लेने पर आपसी मतभेद शांत होंगे। घरेलू कार्य अथवा परिजनों की आवश्यकता पूर्ति समय से करेंगे। कार्य क्षेत्र से आज लाभ की संभावनाए कम ही रहेंगी धन की आमद अल्प रहने से खर्चो पर नियंत्रण करना पड़ेगा। घर का वातावरण मंगलमय रहेगा धार्मिक पूजापाठ में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। दैनिक जीवन की उलझनों के बाद भी विवेक जाग्रत रहने से मन शांत रहेगा। विरोधी किसी भी प्रकार से आपकी शांति को भंग नही कर पाएंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप दिनभर शारीरिक समस्या से जूझेंगे मौसमी बीमारियों का प्रकोप परिवार के सदस्यों को भी प्रभावित करेगा। अव्यवस्था रहने से प्रत्येक कार्य विलम्ब से चलेंगे पूर्ण होने में भी विलम्ब होगा। कार्य व्यवसाय से आज ज्यादा उम्मीद नही रहेगी आज पूर्ण होने वाले कार्य भी दौड़-धूप की कमी के कारण आगे के लिये निरस्त होंगे। धन संबंधित समस्या नही रहेगी फिर भी व्यर्थ के खर्च आने से मन दुखी होगा। महिलाये चाह कर भी घर को व्यवस्थित रूप से चलाने मे असफल रहेंगी। संध्या के समय परेशानी बढ़ेगी। घर अथवा बाहर किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। पूर्व में किये शुभकर्मों का फल आज किसी ना किसी रूप में अवश्य मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विरोधी चाहकर भी आपको क्षति नही पहुचा सकेंगे। समाज के उच्चप्रतिष्ठित लोगो के साथ मेलजोल बढेगा आपकी क्षवि भी उच्चवर्गीय जैसी बनेगी। लेकिन कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी ईर्ष्या का भाव रखेंगे जानबूझ कर बना बनाया कार्य बिगाड़ सकते है सतर्क रहें। धन की कामना समय से थोड़ा विलम्ब लेकिन पूर्ण होगी। गृहस्थ सुख उत्तम रहेगा। भजन पूजन में समय देंगे। सेहत का भी ख्याल रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भी आपके धन कोष अथवा अन्य सुख के साधनों में वृद्धि करेगा। कार्य व्यवसाय में पहले से चल रही योजना फलीभूत होने से धन की आमद होगी। भविष्य के लिये भी लाभ के सौदे हाथ लगेंगे। सहकर्मियों का साथ मिलने से निश्चित कार्य समय से पूर्ण कर सकेंगे। महिलाये को शारीरिक कमजोरी के कारण दैनिक कार्यो के अतिरिक्त घर की व्यवस्था सुधारने में परेशानी होगी। कंजूस प्रवृति के कारण घर के किसी सदस्य से मतभेद की संभावना है। आज आप अपनी गलती जानते हुए भी अपनी बात पर अडिग रहेंगे जिससे आस-पास का वातावरण कुछ समय के लिये खराब होगा। व्यवसायिक यात्रा से लाभ हो सकता है। छोटी-मोटी व्याधि को छोड़ सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको अपनी बुद्धि चातुर्य पर गर्व रहेगा। अतिआत्मविश्वास से भरे रहेंगे प्रत्येक कार्य को मामूली समझ कर बाद के लिये टालेंगे परन्तु अंत समय मे पूर्ण करने में पसीने छूटेंगे। सरकारी कार्य को लेकर भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। काम-धंधा पहले से कुछ कम रहेगा जोड़ तोड़ कर ही धन की प्राप्ति हो सकेगी। आज कम समय और परिश्रम से अधिक लाभ कमाने की योजना मन मे रहेगी लेकिन अवसर ना मिलने के कारण लाभ नही उठा सकेंगे। महिलाये जितना कार्य करेंगी उससे ज्यादा सुनाएंगी। घर के सभी सदस्य स्वय को दूसरे से बेहतर प्रदर्शित करेंगे। छोटी-छोटी बातों पर नोकझोंक होगी। दिनचार्य संयमित ना रहने से सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह है। दिन के आरंभ से ही मन मे अकारण क्रोध रहेगा। परिजनों से जिस बात का भय रहेगा मध्यान तक उसके पूर्ण होने पर वातावरण खराब होगा। भाई बंधुओ में भी किसी ना किसी कारण से अनबन रहेगी। कार्य क्षेत्र पर सामान्य दिनचार्य रहते हुए भी किसी से धन को लेकर उग्र वार्ता होने की संभावना है। आज आप वरिष्ठ व्यक्तियों के परामर्श को भी नजरअंदाज करेंगे जिसके परिणाम स्वरूप किसी ना किसी रूप में धन एवं सम्मान हानि देखनी पड़ेगी। लोगो को शक की दृष्टि से देखने आपको महत्त्व नही मिलेगा। औरो को बेचैनी में डालकर स्वयं अपने मे मस्त रहेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप दैनिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे दिनचार्य उटपटांग रहने से निराश भी होंगे मध्यान तक किसी भी कार्य को दिशा ना मिलती देख मेहनत व्यर्थ होती प्रतीत होगी लेकिन हताश ना हो आज देर से ही सही लाभ अवश्य होगा। आर्थिक मामले अन्य कार्यो की अपेक्षा ज्यादा उलझेंगे फिर भी संध्या तक धन की आमद संतोषजनक हो जाएगी। अधिकारियो से सतर्क रहना पड़ेगा गलती करने पर ज्यादा भार सौपेंगे। महिलाओ का मन आध्यात्म में डूबा रहेगा मनोकामना पूर्ति में विलंब से उदास रहेंगी। आकस्मिक कार्य आने से यात्रा अथवा अन्य आवश्यक कार्य निरस्त करने पड़ेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन साधारण रहेगा आज आप अपनी व्यक्तिगत उलझनों के कारण अन्य लोगो को परेशान करेंगे लेकिन ध्यान रहें गुप्त बातो को आज परिजनों से भी ना बाटें। आप जिसे अपना हितैशी समझेंगे वही आपका भेद सार्वजनिक करके परेशानी बढ़ायेगा। कार्य व्यवसाय से भी निराशा ही मिलेगी फिर भी एक दो लाभ कमाने के अवसर अवश्य मिलेंगे इन्हें हाथ से ना जाने दें अन्यथा ज्यादा पाने के चक्कर मे इनसे भी हाथ धोना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण में स्वार्थ सिद्धि की भावना रहेगी इच्छा पूर्ति होने तक ही स्नेह सम्मान मिलेगा अन्यथा नही। स्वास्थ्य आज फिर से नरम होगा सचेत रहें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप अपने हास्य भरे व्यवहार से आस पास का वातावरण खुशनुमा बनाएंगे। व्यवहार में भी नरमी रहने से लोग आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे। कार्य क्षेत्र की चुनोतियाँ कुछ समय के लिये दुविधा में डालेंगी समय पर सहयोग मिलने पर इनसे भी पार पा ही लेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर आज ज्यादा तामझाम में नही पड़ेंगे दोपहर तक लाभ की संभावनाए ही दिखेंगी इसके संध्या के आसपास अकस्मात होने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। महिलाये अधिक चंचल रहेंगी खुद किसी को कुछ भी बोलेंगी लेकिन किसी की मामूली बात को दिल से लगा लेंगी। जुखाम-बुखार होने से परेशानी होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपकी आशाओ के विपरीत रहने वाला है अतिमहत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें अथवा आगे के लिए निरस्त करें। जहाँ से लाभ की उम्मीद लगाए रहेंगे वहां हानि होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र के साथ घरेलू कार्य करते समय सावधानी बरतें टूट-फुट अथवा अन्य क्षति हो सकती है। आर्थिक योजनाए आज किसी ना किसी कारण से अधर में लटकी रहेंगी। खर्च निकालने के लिये ले देकर कार्य करना पड़ेगा। मित्र रिश्तेदारों से कोई अशुभ समाचार मन की बेचैनी बढ़ायेगा। परिजन को छोड़ अन्य लोगो से मदद की आशा ना रखें। स्वास्थ्य में उतारचढ़ाव लगा रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप अपनी व्यवहार कुशलता से बिगड़े कार्यो को भी बनाने की क्षमता रखेंगे। मित्र परिजन विषम परिस्थितियों से बाहर निकालने के लिये आपका सहयोग मांगेंगे अपना महत्त्व बढ़ता देख थोड़ी बहुत अहम की भावना भी आएगी जरूरत मंदों को व्यर्थ के चक्कर लगवाएंगे। कार्य क्षेत्र पर जिस काम को हाथ मे लेंगे उसमे निश्चित सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में भी सफल होने की संभावना अधिक है। बेरोजगार लोग आज प्रयास करें अवश्य अनुकूल रोजगार से जुड़ सकते है। व्यवसाय में मंदी के बाद भी धन का प्रबंध आवश्यकता के समय कही ना कही से हो ही जायेगा। खान-पान संयमित रखें सेहत खराब हो सकती है।

 #राहु_का_राशिफलअपने जन्मकुंड़ली में राहु की राशिस्थिति के अनुसार उसका फल यहाँ प्रस्तुत किया जा रहा है। सामान्य जन भी यह...
25/08/2026

#राहु_का_राशिफल

अपने जन्मकुंड़ली में राहु की राशिस्थिति के अनुसार उसका फल यहाँ प्रस्तुत किया जा रहा है। सामान्य जन भी यह फल देख सकते हैं। बस ये देखें की लग्नकुंड़ली में राहु जिस भाव में है उसमें कौन सी संख्या लिखी हुई है और उस संख्या का फल यहाँ से पढ़ लें ।

1) मेष राशि – यदि जन्मकुंडली में राहु मेष राशि में हो तो जातक आलसी, अकर्मण्य और अविवेकी होता है।अपने अविवेक के कारण शत्रुओं से घिरा रहता है। इसमें व्यावहारिक समझ की कमी होती है, बाल्यकाल रोगग्रस्त बीतता है।जीवन में बार-बार शरीरकष्ट का सामना करना पड़ता है।
2) वृष राशि – राहु वृष राशि में हो तो जातक कुरूप होता है।यह अस्थिर और चंचल प्रकृति का होता है, कभी किसी का विश्वास नहीं जीत पाता।परन्तु यह जातक उत्साही, और ऊँचे विचारों वाला भी होता है।
3) मिथुन राशि – राहु मिथुन राशि में हो तो जातक योगाभ्यासी होता है तथा गीत संगीत में रूचि रखता है।यह जातक दीर्घायु होकर सुखी जीवन व्यतीत करता है। साथ ही यह जातक गुणवान, मेधावी और खुशमिजाज होता है।
4) कर्क राशि – कर्क राशि में राहु हो तो जातक उदार और भोला-भाला होता है।इस वजह से वह छल का शिकार होता है और परिचित लोग उसका धन हड़पते रहते हैं। इस जातक का स्वास्थ्य बहुत कमजोर होता है।संक्रामक रोगों का खतरा हमेशा बना रहता है।
5) सिंह राशि – सिंह राशि का राहु जातक को नीतिवान, सत्पुरुष, व्यवहार कुशल और विचारवान बनाता है।साथ ही यह जातक दबंग, उग्र और हमलावर स्वभाव का होता है।कुछ जातकों में बाएँ हाथ से काम करने की प्रवृत्ति भी देखी जाती है।
6) कन्या राशि – कन्या राशिस्थ राहु जातक को लोकप्रिय बनाता है।यह जातक साहित्यकार अथवा संगीतकार होता है। लेकिन इसको सफलता मिलने में अनेक बाधाएँ आती हैं।यह जल्दबाजी में निर्णय लेने वाला और उत्तेजना में कार्य करने वाले स्वभाव का होता है।
7) तुला राशि – तुला राशि में राहु हो तो जातक अल्पायु हो सकता है। इसको दन्त-रोग बहुत परेशान करते हैं।लेकिन यह कलात्मक और अपने कार्य में कुशल होता है। तुला राशि में राहु वाले बहुत से जातक अप्राकृतिक काम वासना से ग्रस्त भी होते हैं।
8) वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि में राहु जातक को धूर्त, निर्बल, निर्धन और रोगी बनाता है। उसका ज्यादातर धन चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग हड़प लेते हैं। यह व्यक्ति हमेशा चिंताओं में घिरा रहता है।इसके सहयोगी बहुत कम होते हैं और यह समाज कट कर एकांत में ही ज्यादा समय बिताता है।संकोचवश किसी से घुल-मिल नहीं पाता।
9) धनु राशि – धनु राशि में राहु हो तो जातक जीवन में बहुत सारे कष्टों का सामना करता है।इसके पालन-पोषण में परिवार के लोगों से ज्यादा अन्य ही लोग मदद करते हैं।यह अपने करीबियों को धोखा देने में कुशल होता है।यहाँ तक की पत्नी को भी धोखा देता है जो आगे चलकर गृहक्लेश का कारण बनता है ।साथ ही यह जातक मितभाषी, परिश्रमी और उन्नतिशील होता है।
10) मकर राशि – मकर राशि में राहु हो तो जातक गुणवान होता है और इसका भाग्योदय विवाह के बाद होता है।यह जातक घर से दूर रहने वाला, अकेलेपन का शिकार और मानसिक रूप से बहुत अशांत होता है।
11) कुम्भ राशि – कुम्भराशिस्थ राहु होने पर जातक कुटुम्बहीन और दन्तरोगी होता है।यह जातक कम बोलता है, गम्भीर स्वभाव का होता है।लेकिन इस जातक की वाणी प्रभावशाली होती है।इसमें अद्भुत लेखन कौशल होता है और यह जातक सुखी, यशस्वी, प्रतिष्ठित होते हुवे भी धन की कमी का सामना करता रहता है।
12) मीन राशि – मीन राशि में राहु हो तो जातक आस्तिक, शान्तचित्त, सहृदय, कार्यदक्ष और कलाप्रेमी होता है।इस जातक को विदेशों से भी खूब लाभ होता है साथ ही यह अपने जीवन में पर्याप्त धन-सम्पत्ति अर्जित कर लेता है।

🙏🙏श्री गणेशाय नमः 🙏🙏🙏🙏सुप्रभातम🙏🙏🙏🙏आज का पञ्चाङ्ग🙏🙏🙏मंगलवार२५ अगस्त२०२६🙏सूर्योदय:  ०६:०७सूर्यास्त: ०६:५१चन्द्रोदय: 🌝 १७:...
24/08/2026

🙏🙏श्री गणेशाय नमः 🙏🙏
🙏🙏सुप्रभातम🙏🙏
🙏🙏आज का पञ्चाङ्ग🙏🙏
🙏मंगलवार२५ अगस्त२०२६🙏

सूर्योदय: ०६:०७
सूर्यास्त: ०६:५१
चन्द्रोदय: 🌝 १७:१९
चन्द्रास्त: 🌜 २७:४४
अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तर गोले)
ऋतु: 🗻 शरद
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
मास 👉 श्रावण
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 द्वादशी (०६:२० से त्रयोदशी)
नक्षत्र 👉 उत्तराषाढ (२२:५१ से श्रवण)
योग 👉 आयुष्मान् (०७:४१ से सौभाग्य)
प्रथम करण 👉 बालव (०६:२० तक)
द्वितीय करण 👉 कौलव (१९:१३ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य 🌟 सिंह
चंद्र 🌟 मकर
मंगल 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
बुध 🌟 सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५३ से १२:४५
अमृत काल 👉 १५:४९ से १७:३४
त्रिपुष्कर योग 👉 ०५:५० से ०६:२०
रवि योग 👉 २२:५१ से २९:५०
विजय मुहूर्त 👉 १४:२८ से १५:२०
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:४८ से १९:१०
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:४८ से १९:५४
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५७ से २४:४१
राहुकाल 👉 १५:३३ से १७:११
राहुवास 👉 पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०९:०४ से १०:४१
दुर्मुहूर्त 👉 ०८:२५ से ०९:१७
होमाहुति 👉 शनि (२२:५१ से चन्द्र)
दिशा शूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पृथ्वी (०६:२० तक)
चन्द्र वास 👉 दक्षिण
शिववास 👉 कैलाश पर

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी कार्यो में सफलता दिलाने वाला रहेगा फिर भी अतिआवश्यक कार्यो को आज ही पूर्ण करने का प्रयास करें बाद में स्थिति प्रतिकूल बनने वाली है। दिन का आरंभ किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से होगा। महिलाये आज पुरुषों की अपेक्षा अधिक शांत रहेंगी घरेलू वातावरण को क्लेश मुक्त रखने में महत्त्वपूर्ण योगदान देंगी। आज आपको पैतृक व्यवसाय से अधिक लाभ होगा लेकिन आर्थिक लाभ में विलंब होने से कुछ समय के लिए परेशानी रहेगी संध्या का समय अधिक व्यस्त रहेगा रिश्तेदारी के व्यवहार निभाने में समय देना पड़ेगा। घर के बड़े लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे रात्रि के समय अचानक अशुभ समाचार मिलने से बेचैनी रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भी आपकी कीर्ति में वृद्धि करने वाला रहेगा। दिन के आरंभ में पुराने कार्य निपटाने में व्यस्त रहेंगे शीघ्र ही अन्य अनुबंध मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक व्यवहारों से भी आज जम कर लाभ उठाएंगे। मध्यान के समय कार्य क्षेत्र पर सुस्ती रहेगी परन्तु संध्या से व्यस्तता बढ़ जाएगी। आज किसी अपरिचित को उधार ना दें निश्चित ही डूबेगा। सरकारी अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य ले देकरआज पूर्ण करने का प्रयास करें लाभदायक रहेगा इसके बाद परिस्तितियो में बदलाव आने से कार्य सफलता में संदेह रहेगा। पारिवारिक वातावरण में आनंद मंगल रहेगा आज मांगलिक कार्यकर्मो में भी व्यस्त रहेंगे इनपर खर्च भी करना पड़ेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन अधिक थकान वाला रहेगा आप आज आवश्यक कार्यो को प्रातः काल मे ही पूर्ण करने का प्रयास करेंगे लेकिन कुछ कार्य फिर भी अधूरे रह सकते है। दैनिक कार्य आज अस्त-व्यस्त रहेंगे। व्यवसायी लोग थकान एवं उन्माद के कारण बेमन से कार्य करेंगे परन्तु आर्थिक रूप से दिन बेहतर रहेगा। पुराने आश्वासन आज फलीभूत होने से धन आगमन सुनिश्चित होगा। भविष्य की योजनाओं पर खर्च होगा। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों का बर्ताव कुछ समय के लिए क्रोध दिलाएगा। मांगलिक कार्यो पर खर्च अधिक होगा धर्म कर्म के लिए भी समय निकाल लेंगे। घर का वातावरण लगभग सामान्य ही रहेगा। विपरीत लिंगीय के कारण दुख होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आशा से कुछ कम लाभ देगा फिर भी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर लेंगे। नौकरी पेशा एवं व्यवसायी वर्ग को आज अतिरिक्त कार्य करना पड़ेगा इसका लाभ भी जल्द ही मिल जाएगा। व्यापार में वृद्धि होगी लेकिन आर्थिक लाभ के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। आज आपसे या किसी निकटस्थ से कुछ नुकसान भी हो सकता है जिसका सीधा असर धन और व्यवसाय पर भी पड़ेगा। सामाजिक व्यवहार पहले से अधिक बनेंगे परन्तु इनमें से अधिकांश लाभ की जगह खर्च ही करवाएंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी बीच मे किसी गलतफहमी के कारण मामूली नारजगी रह सकती है। संध्या का समय थकान वाला रहेगा फिर भी सुख से बिताएंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपकी समस्त दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उसमे असफलता मिलेगी अथवा विलंब होगा। आज लोभ अथवा किसी दुर्व्यसन के कारण सामाजिक क्षेत्र पर मान भंग हो सकता है घर परिवार में भाई बंधुओ से मतांतर के कारण तीखी झड़प होगी। आज आपका पक्ष लेने वाला कोई नही मिलेगा ना ही व्यवसाय में ही किसी का उचित सहयोग मिल सकेगा। महिलाये घरेलू कार्यो से परेशानी अनुभव करेंगी इसके विपरीत मनोरंजन पर अधिक ध्यान देंगी जिससे कुछ हानि भी हो सकती है। बाहर घूमने अथवा किसी समारोह के निमंत्रण में जाने की योजना बनाएंगे परन्तु यहां भी वैर विरोध का सामना करना पड़ेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप प्रातः काल से ही अधूरे कामो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे लेकिन फिर भी अपने किये कार्यो से पूरी तरह आश्वस्त नही होंगे अधिके बेहतर करने मनोवृति कार्यो में विलंब करेगी आज आप जैसा भी करेंगे वह अन्य लोगो की अपेक्षा पहले ही बेहतर रहेगा। भ्रम में पड़कर स्वयं का नुकसान कर लेंगे लेकिन फिर भी आज का दिन आर्थिक रूप से हर हाल में संतोषजनक रहेगा पूर्व नियोजित खर्च भी होंगे महिलाये दिखावे के कारण आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगी जिससे घरेलू कलह का कारण बन सकती है। संध्या के समय मनोरंजन के अवसर मिलने से मानसिक थकान मिटेगी। आज कुछ ऐसी घटनाएं घटेंगी जिनकी निकट भविष्य में पुनरावृति होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन कार्य क्षेत्र एवं गृहस्थ में उठापटक वाली स्थिति रहेगी। व्यवसायी वर्ग भी एक साथ कई काम हाथ मे लेने पर उलझन की स्थिति से गुजरेंगे। मध्यान तक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा परन्तु लाभ आशानुकूल नही रहने से निराशा होगी। अधिक कमाने की लालसा अनैतिक प्रवृतियों की ओर खींचेंगी जिसका आरंभ में लाभ मिलेगा परन्तु बाद में हानि दिखती नजर आएगी। नकारात्मक विचार मन पर हावी रहेंगे संध्या के बाद किसी बुजुर्ग के सहयोग से कामचलाऊ स्थिति बन सकेगी धन लाभ होने से कार्य चलते रहेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर अधिक खर्च करना पड़ेगा। महिलाओ का व्यवहार अटपटा रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन धन लाभ आपके व्यवहार के ऊपर काफी हद तक निर्भर रहेगा स्वभाव में चंचलता ना आने दे लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहें आशा से अधिक लाभ हो सकता है। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय में तेजी रहने से उत्साहित रहेंगे व्यस्तता भी अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगी। नए कार्यो का विचार बना कर रखें जल्द ही इस पर काम करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर अधीनस्थों के कारण थोड़ी असुविधा बनेगी फिर भी स्थिति संभाल लेंगे। दाम्पत्य जीवन मे खुशिया बढ़ेंगी महिलाये मानसिक रूप से चंचल फिर भी आर्थिक एवं अन्य कारणों से सहयोगी रहेंगी। आकस्मिक यात्रा के योग बन सकते है संभव हो तो टालें वरना उचित लाभ से वंचित रह सकते है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपके लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज आपके लगभग सभी कार्य अंत में जाकर आर्थिक अथवा किसी अन्य कारण से अटक सकते है। आर्थिक मामलों को सुलझाने में किसी की चापलूसी करनी पड़ेगी अन्यथा उलझने ज्यादा बढ़ सकती है। सेहत भी नरम-गरम रहेगी इसकी अनदेखी कर कार्यो में जुटे रहेंगे जिससे बाद में तकलीफ बढ़ने की संभावना है। सभी प्रकार के जमीन अथवा सरकारी कार्य आज निरस्त रखें व्यर्थ भागदौड़ के बाद भी हासिल कुछ नही होगा। व्यर्थ के खर्च अधिक परेशान करेंगे धन कोष में कमी का कारण बनेंगे। घर के सदस्य आपसी विचारो से असहमत रहेंगे। बुजुर्गो के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप अतिआत्मविश्वास की भावना से ग्रसित रहेंगे यह घरेलू कलह एवं व्यवसाय में हानि का कारण बन सकती है।आज आप स्वयं को हर कार्य मे श्रेष्ठ दिखाने का प्रयास करेंगे जिस कारण किसी से वर्चस्व को लेकर तकरार होने की संभावना है। मन इच्छित कार्य ना होने से क्रोध आएगा। व्यवसायी वर्ग को पूर्व में किये निवेश का लाभ दुगना होकर मिलेगा परन्तु नवीन कार्यो में धन उलझ सकता है। धार्मिक कार्यो में दिखावे अथवा स्वार्थवश सहभागिता देंगे। सामाजिक क्षेत्र पर सम्मान में कमी आ सकती है बोलचाल में संयम रखें। विद्यार्थ वर्ग आज मानसिक दुविधा में रहने से श्रेष्ठ प्रदर्शन से चूकेंगे। घर मे मन कम ही लगेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी सावधानी से व्यतीत करें। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी आपको क्षति पहुचाने के लिए कुछ भी कर सकते है। घर मे भी किसी की चुगली का शिकार बनना पड़ेगा जिससे कुछ समय के लिए माहौल खराब होगा लेकिन शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट होने से शांति स्थापित हो जाएगी। आध्यात्म में रुचि रहेगी साथ ही आडम्बर भी रहने से प्राप्ति न्यून रहेगी। आज अपने कार्य छोड़ अन्य की समस्या सुलझाने में स्वयं का नुकसान कर लेंगे जिसकी भरपाई बाद में असंभव ही रहेगी। परिवार अथवा रिश्तेदारी में विवाह अथवा अन्य मांगलिक आयोजन पर खर्च करने पड़ेंगे। महिलाये किसी ना किसी कारण से नाराज रहेंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपको यश दिलाएगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी तंदुरुस्त रहेंगे। कार्य व्यवसाय में कई महत्त्वपूर्ण फैसले निकट भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। आज एक साथ अधिक कार्य करना पसंद करेंगे इससे व्यवसाय वृद्धि के साथ ही धन लाभ भी उचित मात्रा में हो सकेगा। विरोधी भी मुह ताकते रह जाएंगे। आज प्रेम प्रसंगों में समय बर्बाद ना करे इसकी जगह कार्य क्षेत्र पर समय दें अन्यथा लाभ की स्थिति ज्यादा देर नही टिकेगी। घरेलू एवं व्यक्तिगत सुख के साधनों पर आज अधिक खर्च होगा महिलाये महंगे सौंदर्य प्रसाधन पर खर्च करेंगी। छोटी मोटी बातो को छोड़ परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

आज निराकार रूप में छोटा सा श्रृंगार ादेव
24/08/2026

आज निराकार रूप में छोटा सा श्रृंगार
ादेव

🙏🙏श्री गणेशाय नमः 🙏🙏🙏🙏सुप्रभातम🙏🙏🙏🙏आज का पञ्चाङ्ग🙏🙏🙏सोमवार,२४ अगस्त २०२६🙏सूर्योदय:  ०६:०६सूर्यास्त:  ०६:५२चन्द्रोदय: 🌝 १...
24/08/2026

🙏🙏श्री गणेशाय नमः 🙏🙏
🙏🙏सुप्रभातम🙏🙏
🙏🙏आज का पञ्चाङ्ग🙏🙏
🙏सोमवार,२४ अगस्त २०२६🙏

सूर्योदय: ०६:०६
सूर्यास्त: ०६:५२
चन्द्रोदय: 🌝 १६:३९
चन्द्रास्त: 🌜 २६:४५
अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तर गोले)
ऋतु: 🗻 शरद
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
मास 👉 श्रावण
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 द्वादशी (पूर्ण रात्रि)
नक्षत्र 👉 पूर्वाषाढ (२०:२८ से उत्तराषाढ)
योग 👉 प्रीति (०७:०४ से आयुष्मान)
प्रथम करण 👉 बव (१७:२२ तक)
द्वितीय करण 👉 बालव (पूर्ण रात्रि)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य 🌟 सिंह
चंद्र 🌟 मकर (२७:०६ से)
मंगल 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
बुध 🌟 सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५३ से १२:४५
अमृत काल 👉 १५:०७ से १६:५४
विजय मुहूर्त 👉 १४:२९ से १५:२१
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:४९ से १९:११
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:४९ से १९:५५
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५७ से २४:४१
राहुकाल 👉 ०७:२७ से ०९:०४
राहुवास 👉 उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड 👉 १०:४१ से १२:१९
दुर्मुहूर्त 👉 १२:४५ से १३:३७
होमाहुति 👉 शनि
दिशा शूल 👉 पूर्व
अग्निवास 👉 पृथ्वी
चन्द्रवास 👉 पूर्व (दक्षिण २७:०६ से)
शिववास 👉 कैलाश पर

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपमे आध्यात्मिक उन्नति होगी। धर्म के गूढ़ रहस्यों को जानने में रुचि लेंगे। मानसिक रूप से प्रसन्न रहने के वातावरण बनते रहेंगे। सेहत में थोड़ी खराबी रह सकती है गले अथवा छाती सम्बंधित रोग एवं पेट मे दर्द से कष्ट होगा। धार्मिक स्थल के कार्यक्रमो में रूचि से हिस्सा लेंगे घर में भी पूजा पाठ का आयोजन करा सकते है। कल की अपेक्षा आज अधिकांश समय मौन रहना पसंद करेंगे जिससे आस पास संवादहीनता का वातावरण बनेगा। परिवार में आपकी आवश्यकता बढ़ेगी। कीमती सामान संभाल कर रखे चोरी अथवा नष्ट होने की संभावना है। विपरितलिंगीय के प्रति उदासीनता दिखाएंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन थोड़ा उठा पटक वाला रहेगा। सेहत प्रातः काल से नरम रहेगी मन अकारण ही अशांत रहेगा। भावुकता भी स्वभाव में अधिक रहेगी जिससे अन्य लोग आपकी भावनाओं का गलत लाभ उठा सकते है। आज किसी के ऊपर जल्दी विश्वास करना हानि कराएगा सावधान रहें। धन सम्बंधित व्यवहार देख-भालकर कर ही करें। व्यवसाय आज आशा के अनुकूल नहीं रहेगा परन्तु खर्च अधिक रहने से आर्थिक संतुलन प्रभावित होगा। गृहस्थ में भी धन खर्च करने पर ही सुख की प्राप्ति हो सकेगी विवाद की स्थिति से बचकर रहें। सायंकाल का समय अपेक्षाकृत आराम से बितायेंगे। थकान मिटाने के लिए मनोरंजन के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन विविध क्षेत्रों में विजय दिलाने वाला रहेगा आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे आरम्भ में थोड़ी झिझक रहेगी परन्तु अंतिम फल शुभ ही रहेगा। सामाजिक क्षेत्र पर आपका दबदबा रहेगा। जिस किसी से भी कार्य निकालना चाहेंगे वह चाह कर भी मना नही कर सकेगा। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रहेगी फिर भी सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में पूजा पाठ का आयोजन करवा सकते है। नए कार्य फिलहाल टालें। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आएंगे स्वास्थ्य नरम रहने पर भी कार्यो को प्रभावित नहीं होने देंगे। प्रातः काल के समय व्यवसाय में लाभ निकट आते-आते किसी विवाद की भेंट चढ़ सकता है। लेकिन हिम्मत बनाये रखे आर्थिक दृष्टिकोण से दिन संतोषजक रहने वाला है। महिलाये कार्य क्षेत्र पर पुरुषों से बेहतर प्रदर्शन करेंगी बीच-बीच में मन मुटाव के प्रसंग भी बनेंगे परन्तु कार्य में बाधक नही होंगे। परिवार के बुजुर्ग आज आपसे किसी कारण से नाराज होंगे। घर के अन्य सदस्य भी बड़ो का ही पक्ष लेंगे जिससे स्वयं को अकेला अनुभव करेंगे धैर्य के साथ मौन बनाये रखें। व्यवसायी बचत कर सकेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप अपना ध्यान आवश्यक कार्यो पर एकाग्र करने का प्रयास करें अन्यथा जहाँ लाभ होना है वहां हानि मिलेगी। मन अनर्गल कार्यो में अधिक भटकेगा। विष्योपभोग में अधिक रुचि रहने के कारण धन खर्च की परवाह नहीं करेंगे। मौज-शौक पर अधिक खर्च रह सकता है। धन लाभ लापरवाही के चलते आगे के लिए टलेगा। व्यवसाय में निवेश अतिआवश्यक होने पर ही करें। स्वयं अथवा परिजन की स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं की अनदेखी आगे भारी पड़ सकती है। परिवार में आपके कारण खींच-तान रह सकती है किसी की बीमारी पर खर्च होगा। विवेकी व्यवहार अपनाए बेवजह की परेशानी से बचेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह है आज राह चलते लोग भी आपके व्यक्तित्त्व पर छींटाकशी करेंगे जिससे मानसिक स्थिति खराब रहेगी। ना चाहकर भी कटु वचन बोलने पड़ेंगे जिसके कारण बाद में आत्मग्लानि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर उधार वाले परेशान कर सकते है आज किसी से भी उधार के व्यवहार ना करें अन्यथा हानि में रहेंगे। असंयमित दिनचर्या के कारण शारीरिक स्वास्थ्य भी कार्यो में बाधक बनेगा रक्त-पित्त सम्बंधित समस्या रहेगी। विरोधी आपकी बातों को बढ़ा चढ़ा कर पेश करेंगे जिस वजह से मान हानि होगी। भाई-बंधुओ से वैर-विरोध रहने के कारण पारिवारिक वातावरण अशान्त रहेगा। धन संबंधित कार्य लटके रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन भाग दौड़ अधिक रहेगी परन्तु परिणाम आशा के विपरीत रहने से मन मे नकारात्मक विचार बनेंगे। आर्थिक कारणों से कोई कार्य अधूरा रहेगा अथवा मनोकामना पूर्ति नही कर सकेंगे। कई कार्यो को एकसाथ करने के कारण दुविधा में पड़ेंगे। घर एवं व्यवसाय के कार्यो में तालमेल बैठाने में असहजता रहेगी। फिर भी धन लाभ थोड़े विलंब से हो जाने से कार्यो में अड़चन नहीं आएगी। महिलाओं से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। सरकारी कार्य थोड़ी शिफारिश के बाद आगे बढ़ेंगे। शेयर सट्टे में आज निवेश से बचे हानि हो सकती है। अन्य दैनिक उपभोग के व्यावसायिक कार्यो में निवेश उत्तम रहेगा। दैनिक जीवन में कोई चमत्कार होने से आश्चर्य होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अधिकांश समय आराम में बिताना पसंद करेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायत पेट सम्बंधित समस्या मुख्यतः रहेगी। आकस्मिक कार्य आने से यात्रा करनी पड़ सकती है। धन लाभ दोपहर से पूर्व आसानी से होगा इसके बाद परिश्रम साध्य लाभ होगा सरकारी कार्य करना मध्यान से पहले उचित रहेगा बाद में लंबित रह सकता है। पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेगी। घर में महिलाओं एवं सन्तानो की फरमाइश पूरी करनी पड़ेगी। माता पिता से भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे इस कारण किसी अन्य सदस्य से क्लेश भी रह सकता है। संध्या का समय थकान वाला रहेगा फिर भी हास्य परिहास के अवसर मिलेंगें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन प्रातः काल से ही मन मौज मस्ती की ओर आकर्षित रहेगा यात्रा प्रवास के योग भी बन रहे है ना चाहकर भी करनी पड़ सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रहने पर भी कुछ ना कुछ फेर बदल करना पड़ेगा। सामाजिक व्यवहारों के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा लोगो को आज आपकी सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धिओ पर विजय प्राप्त करेंगे विरोधियो को आज पनपने ही नहीं देंगे। जिस भी कार्य में निवेश करेंगे उसमे थोड़े विलम्ब से ही पर सफलता निश्चित मिलेगी। पूजा पाठ में सम्मिलित होने के अवसर आएंगे। घर का वातावरण भी मंगलकारी रहेगा। स्त्रीवर्ग आध्यत्म में ज्यादा भाव रखेंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन भी आपको विविध कष्टो का सामना करना पड़ेगा दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी। आप पूर्वाग्रह से ग्रसित रहेंगे। अपने जिद्दी स्वभाव के कारण आसपास का वातावरण अशान्त बनाएंगे। मनमानी के चलते घर में भी तनाव का वातावरण बनेगा। सामाजिक क्षेत्र पर धन के साथ साथ मान हानि के योग है बेहतर रहेगा की आज कोई भी बड़ा कार्य ना करें यात्रा भी अति आवश्यक होने पर ही करें व्यर्थ समय एवं धन नष्ट होने की संभावनाएं अधिक है। परन्तु जोखिम वाले कार्यो में निवेश निकट भविष्य में अवश्य लाभ कराएगा। परिवारक वातावरण आपकी गलतियों के कारण पहले कलुषित होगा सामान्य होने में समय लगेगा। महिलाओं से सतर्क रहें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन धन के साथ-साथ सुख शान्ति दायक भी रहेगा। व्यापारी वर्ग को लाभदायक सौदे मिलेंगे। भविष्य की योजनाओं पर भी धन का निवेश करेंगे साथ ही बचत भी कर पाएंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा रहने पर भी आपके कार्य निर्विघ्न चलते रहेंगे परन्तु बीच-बीच में सहकर्मियो के कारण थोड़ी असुविधा बन सकती है। धन लाभ आशा के अनुरूप हो जाएगा कार्य के नए क्षेत्र मिलेंगे। मित्र स्वयजनो के साथ धार्मिक यात्रा के योग भी बनेंगे। महिला वर्ग सेहत को लेकर परेशान रह सकती है थकान अधिक रहेगी स्वभाव में भी चिड़चिड़ा पन रहने से घरेलु कार्य में विलंब होगा। विद्यार्थ पढ़ाई पर कम ध्यान देंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपको आज का दिन मिलाजुला फल देगा। आज का दिन लाभ दिला सकता है परन्तु क्रोध को वश में रखना जरूरी है वरना बना बनाया काम बिगड़ सकता है। लोग आपको किसी ना किसी कारण क्रोध दिलाएंगे परन्तु अपने काम से काम रखें। समय धन के साथ साथ मान सम्मान में भी वृद्धि करने वाला है। विदेशी व्यापार अथवा जमीन सम्बंधित कार्यो में अधिक लाभ की संभावना है। आकस्मिक यात्रा आने से जरूरी कार्य निरस्त करने पड़ सकते है। रिश्तेदारो के द्वारा लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक वातावरण में थोड़ी नोंकझोंक चलती रहेगी फिर भी स्थिति गंभीर नही होगी। महिलाये सहयोगी रहेंगी।

*कहते पहला प्यार भुलाया नहीं जाता*        फिर भी पता नहीं लोग🧑🏻‍🍼 `माँ बाप का प्यार` 🫂*क्यों भूल जाते हैं।*🙏🧍‍♀️🧍 #राधे_...
23/08/2026

*कहते पहला प्यार भुलाया नहीं जाता*

फिर भी पता नहीं लोग
🧑🏻‍🍼 `माँ बाप का प्यार` 🫂

*क्यों भूल जाते हैं।*🙏🧍‍♀️🧍
#राधे_राधे #शुभरात्रि

🙏🙏श्री गणेशाय नमः🙏🙏         🙏🙏सुप्रभातम🙏🙏  🙏🙏आज का पञ्चाङ्ग🙏🙏🙏रविवार, २३ अगस्त २०२६🙏सूर्योदय:  ०६:०६सूर्यास्त: ०६:५३चन्द...
23/08/2026

🙏🙏श्री गणेशाय नमः🙏🙏
🙏🙏सुप्रभातम🙏🙏
🙏🙏आज का पञ्चाङ्ग🙏🙏
🙏रविवार, २३ अगस्त २०२६🙏

सूर्योदय: ०६:०६
सूर्यास्त: ०६:५३
चन्द्रोदय: 🌝 १५:५५
चन्द्रास्त: 🌜 २५:४७
अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तर गोले)
ऋतु: 🗻 शरद
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
मास 👉 श्रावण
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 एकादशी (२८:१८ से द्वादशी)
नक्षत्र 👉 मूल (१७:४४ से पूर्वाषाढ)
योग 👉 विष्कुम्भ ०६:१४ से प्रीति)
प्रथम करण 👉 वणिज (१५:१० तक)
द्वितीय करण 👉 विष्टि (२८:१८ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥
सूर्य 🌟 सिंह
चंद्र 🌟 धनु
मंगल 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
बुध 🌟 सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५३ से १२:४५
अमृत काल 👉 १०:३३ से १२:२१
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०५:४८ से १७:४४
रवि योग 👉 ०५:४८ से १७:४४
विजय मुहूर्त 👉 १४:३० से १५:२२
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५० से १९:१२
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:५० से १९:५६
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५८ से २४:४२
राहुकाल 👉 १७:१२ से १८:५०
राहुवास 👉 उत्तर
यमगण्ड 👉 १२:१९ से १३:५७
दुर्मुहूर्त 👉 १७:०६ से १७:५८
होमाहुति 👉 शनि
दिशा शूल 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 आकाश
भद्रावास 👉 पाताल (१५:१० से २८:१८)
चन्द्र वास 👉 पूर्व
शिववास 👉 क्रीड़ा में

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन काफी उठा पटक वाला रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं में अचानक बदलाव करना पड़ेगा। दिन के आरंभ में कार्यो की गति धीमी रहेगी समय पर वादा पूरा ना करने से व्यावसायिक संबंध खराब हो सकते है। कार्यो के प्रति नीरसत अधिक रहेगी। किसी भी कार्य को लेकर ठोस निर्णय नही ले पाएंगे परन्तु जिस भी कार्य में निवेश करेंगे उसमे विलंभ से ही सही सफल अवश्य होंगे धन लाभ भी आवश्यकता अनुसार हों जायेगा लेकिन संध्या पश्चात धन संबंधित कोई भी कार्य-व्यवहार ना करें। परिजन आपके टालमटोल वाले व्यवहार से दुखी रहेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आशाओं के विपरीत रहने वाला है। सोची हुई योजनाए आरम्भ में सफल होती नजर आएंगी परन्तु मध्यान तक इनसे निराशा ही मिलेगी। आज आप जिससे भी सहायता मांगेंगे वो भ्रम की स्थिति में रखेगा। आज आप आत्मनिर्भर होकर अपने कार्यो को करें। भागीदारों से धन को लेकर अनबन हो सकती है। मीठा व्यवहार रखने पर भी लोग आपको केवल कार्य निकालने के लिए इस्तेमाल करेंगे। कार्य क्षेत्र की भड़ास घर पर निकालने से घर का माहौल भी बेवजह खराब होगा। पुराने कार्यो को पूर्ण करने की चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंगों से निराश होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन भी आशानुकूल रहेगा। सेहत उत्तम रहने से कार्यो को मन लगाकर करेंगे लेकिन किसी के हस्तक्षेप करने से मन विक्षिप्त हो सकता है। किसी के ऊपर ध्यान ना दें एकाग्र होकर अपने कार्य मे लगे रहे धन एवं सम्मान दोनों मिलने के योग है। लेकिन उधार के व्यवहार बढ़ने से असुविधा भी होगी। व्यावसाय में वृद्धि के लिए निवेश करना शुभ रहेगा। भाई-बंधुओ का सहयोग आज अपेक्षाकृत कम ही रहेगा। महिलाओं को छोड़ घर के अन्य सदस्य आपसे ईर्ष्यालु व्यवहार रखेंगे। स्त्री से सुखदायक समाचार मिलेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप सम्भल कर ही कार्य करेंगे फिर भी सफलता में संशय बना रहेगा। व्यवहारिकता की कमी के कारण जितना लाभ मिलना चाहिए उतना नही मिल सकेगा। घर अथवा बाहर बेवजह कलह के प्रसंग बनेगे। व्यापार व्यवसाय में सहकर्मियो की।मनमानी के कारण असुविधा एवं अव्यवस्था बनेंगी लेकिन फिर भी स्वयं के पराक्रम से खर्च लायक धनार्जन कर ही लेंगे। आस-पड़ोसी एवं भाई बंधुओ से बात का बतंगड़ ना बने इसके लिए मौन रखने की जरूरत है फिर भी महिलाये स्वभावानुसार बनती बात बिगाड़ लेंगी। विपरीत लिंग के प्रति कामासक्त रहेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप बुद्धि विवेक से कार्य करेंगे परन्तु परिस्थिति हर तरह से कार्यो में बाधा डालेगी। कार्य व्यवसाय से मन ऊबने लगेगा धैर्य से कार्य करते रहें संध्या तक संतोषजक लाभ अवश्य मिलेगा पारिवारिक एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारो की प्रशंसा होगी लेकिन केवल व्यवहार मात्र के लिए ही। आर्थिक विषयो को लेकर किसी से विवाद ना करें धन डूबने की आशंका है। गृहस्थ में प्रेम स्नेह तो मिलेगा परन्तु स्वार्थ सिद्धि की भावना भी अधिक रहेगी। महिलाये अधिक बोलने की समस्या से ग्रस्त रहेंगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन अनैतिक कार्यो से बच कर रहें मन भ्रमित रहने के कारण निषेधात्मक कार्यो में भटकेगा। लोग आपसे भावनात्मक संबंध बनाएंगे परन्तु आवश्यकता के समय कोई आगे नही आएगा। कार्य क्षेत्र पर भी सहकर्मियो का रूखा व्यवहार रहने से स्वयं के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। लंबी यात्रा के प्रसंग बनेंगे संभव हो तो आज टालें। पेट अथवा स्वांस, छाती संबंधित व्याधि हो सकती है। अधिकांश समय मानसिक रूप से भी अशान्त रहेंगे। परिवार में अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे किसी की गलती का विरोध करना भी बेवजह कलह का कारण बनेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति वाला रहेगा। धन संबंधित समस्याएं काफी हद तक सुलझने पर दिन भर प्रसन्नता रहेगी। कार्य व्यवसाय से प्रारंभिक परिश्रम के बाद दोपहर के समय से धन की आमद शुरू हो जाएगी जो संध्या तक रुक रुक कर चलती रहेगी। मितव्ययी रहने के कारण खर्च भी हिसाब से करेंगे धन कोष में वृद्धि होगी। महिलाये किसी मनोकामना पूर्ति से उत्साहित होंगी। आज महिला वर्ग से कोई भी काम निकालना आसान रहेगा मना नही कर सकेंगी। दाम्पत्य सुख में भी वृद्धि होगी। पर्यटन की योजना बनेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा भाग-दौड़ करने के पक्ष में नही रहेंगे। आसानी से जितना मिल जाये उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु महिलाये इसके विपरीत रहेंगी अल्प साधनो से कार्य करने पर भाग्य को दोष देंगी। व्यवसाय की गति पल पल में बदलेगी जिससे सुकून से बैठने का समय नही मिलेगा। किसी पुरानी घटना को याद करके दुखी रहेंगे। पारिवारिक खर्चो में अकस्मात वृद्धि होने से बजट गड़बड़ा सकता है। महिलाओं के मन मे आज उथल पुथल अधिक रहने के कारण बड़ी जिम्मेदारी का कार्य सौपना उचित नही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन मानसिक चंचलता के कारण बनते कार्यो को दुविधा के कारण आप स्वयं बिगाड़ लेंगे। सरकारी कार्य आज सावधानी से करें अन्यथा लंबित रखें हानि निश्चित रहेगी। संबंधो के प्रति भी आज ईमानदार नही रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके गलत आचरण से कलुषित होगा। सामाजिक क्षेत्र पर लोग पीठ पीछे बुराई करेंगे। सेहत में मानसिक दबाव के चलते उतार चढ़ाव लगा रहेगा। घर के बुजुर्ग आपसे नाराज रहेंगे। धन लाभ अचानक होने से स्थिति संभाल नही सकेंगे रुपया आते ही हाथ से निकल भी जायेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपको आज के दिन प्रत्येक कार्यो में सावधान रहने की आवश्यकता है। धन के पीछे भागने की प्रवृति पर आज लगाम लगाकर रखे अन्यथा धन के साथ-साथ मान हानि भी होगी। दोपहर से पहले के भाग में पुराने कार्य पूर्ण होने से थोड़ा बहुत धन मिलने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। इसके बाद का समय प्रतिकूल बनता जाएगा। कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी हर प्रकार से आपके कार्यो में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। परिजनों से भी मामूली बात पर झगड़ा होगा। वाणी एवं व्यवहार से संयम बरतें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन लाभ के अवसर आपकी तलाश में रहेंगे। दिन में जिस किसी के भी संपर्क में रहेंगे उससे कुछ ना कुछ लाभ अवश्य होगा। कार्य क्षेत्र पर भी एक से अधिक साधनो से आय होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओ को पदोन्नति के साथ प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में रुचि ना होने पर भी सम्मिलित होना पड़ेगा मान-सम्मान बढेगा। परिजनों का मार्गदर्शन आज प्रत्येक क्षेत्र पर काम आएगा। महिलाओं का सुख सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन कार्य सफलता वाला रहेगा। प्रातः काल जल्दी कार्यो में जुटने का फल शीघ्र ही धन लाभ के रूप में मिलेगा। अधिकांश कार्य थोड़े से परिश्रम से पूर्ण हो जाएंगे। अधिकारी वर्ग मुश्किल कार्यो में सहयोग करेंगे। आज आप जोड़ तोड़ वाली नीति अपना कर कठिन परिस्थितियों में भी अपना काम निकाल लेंगे। सरकारी कार्य मे भी सफलता की उम्मद जागेगी प्रयास करते रहे। दाम्पत्य जीवन मे छोटी-मोटी बातों को दिल पर ना लें स्थिति सामान्य ही रहेगी। मित्रो से कोई दुखद समाचार मिलेगा।

Address

वैदिक ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड सेवा
Modi Nagar
201204

Opening Hours

Monday 9am - 8pm
Tuesday 9am - 8pm
Wednesday 9am - 8pm
Thursday 9am - 8pm
Friday 9am - 8pm
Saturday 9am - 8pm
Sunday 9am - 8pm

Telephone

+917906723537

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when वैदिक ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड सेवा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to वैदिक ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड सेवा:

Shortcuts

Share