14/01/2026
NEWS VIRAL | गाजियाबाद
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, कमला नेहरू नगर में परीक्षा देने पहुँची महिलाओं ने
मंगलसूत्र उतारने के नियम का ज़ोरदार विरोध किया।
महिलाओं का साफ़ कहना था—
“मंगलसूत्र हमारी शादी, सम्मान और आस्था का प्रतीक है।
इसे उतारकर हम परीक्षा नहीं देंगे,
चाहे परीक्षा छूट जाए या नौकरी हाथ से निकल जाए।”
विरोध कर रही महिलाओं का आरोप है कि
अन्य परीक्षा केंद्रों पर टेप लगाकर प्रवेश की अनुमति दी जाती है,
लेकिन यहाँ मेटल डिटेक्टर जांच के नाम पर पूरी तरह रोक लगा दी गई।
नियमों को सख्ती से लागू करने को लेकर
विद्यालय के उप-प्राचार्य पर सवाल उठे,
जिसके बाद केंद्र के गेट पर काफ़ी देर तक हंगामा चलता रहा।
❓ सवाल बड़ा है —
सुरक्षा ज़रूरी है, लेकिन क्या आस्था और सम्मान की कीमत पर?