24/07/2026
हरपीस ज़ोस्टर (Herpes Zoster), जिसे आम बोलचाल में 'शिंगल्स' या 'मकड़ी लड़ना ' भी कहा जाता है, एक दर्दनाक वायरल संक्रमण है। यह वैरिसेला-जोस्टर वायरस (चिकनपॉक्स पैदा करने वाला वायरस) के दोबारा सक्रिय होने से होता है। इसमें शरीर के एक तरफ त्वचा पर जलन और पानी से भरे फफोलों का गुच्छा बन जाता है।
टीकाकरण (Vaccination): इसे रोकने के लिए टीका (Shingrix) उपलब्ध है, जो 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के (दो खुराक दो से छह माह अंतराल)लिए अत्यधिक प्रभावी है।