01/09/2026
NATIONAL NUTRITION WEEK | 1–7 SEPTEMBER
This National Nutrition Week, I am not talking about macros, supplements, calorie counts or the latest definition of “clean eating.”
I am talking about something far older — the nutritional wisdom of our homes.
The turmeric our grandmothers stirred into warm milk before the world called it curcumin.
The millet roti that nourished generations before it ever needed the label of a superfood.
The dal, saag, spices, seasonal fruits and naturally colourful thalis that our bodies understood long before science began explaining their nutrients.
In Bharat, food was never merely fuel.
It was poshan and parampara — nourishment and tradition. It carried the wisdom of seasons, soil, family and generations. It was how we cared, how we healed, how we celebrated — and how we remembered where we came from.
Perhaps the future of nutrition does not lie only in discovering something new, but also in rediscovering what our kitchens never forgot.
This week, cook something that tastes like home.
Eat something your grandmother would recognise.
Because sometimes, the most powerful nutrition comes without a label — it comes with a legacy.
स्वस्थ शरीर। सशक्त भारत। सुपोषित भारत।
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह | 1–7 सितंबर
इस राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर मैं मैक्रोज़, सप्लीमेंट्स, कैलोरी या आज के दौर के “क्लीन ईटिंग” की बात नहीं करना चाहती।
मैं बात करना चाहती हूँ उस ज्ञान की, जो सदियों से हमारी रसोई में जीवित है।
उस हल्दी की, जिसे हमारी दादी-नानी गर्म दूध में तब घोलती थीं, जब दुनिया ने करक्यूमिन का नाम भी नहीं सुना था।
उस बाजरे और ज्वार की रोटी की, जिसने पीढ़ियों को पोषण दिया—बिना स्वयं को सुपरफूड कहलवाए।
उस दाल, साग, मसालों, मौसमी फलों और रंग-बिरंगी भारतीय थाली की, जिसे हमारा शरीर विज्ञान की व्याख्या से बहुत पहले पहचानता था।
भारत में भोजन कभी केवल पेट भरने का साधन नहीं रहा।
यह पोषण भी था और परंपरा भी—ऋतुओं का ज्ञान, मिट्टी से रिश्ता, परिवार का स्नेह और पीढ़ियों का अनुभव। भोजन से हमने प्रेम जताया, स्वास्थ्य सँवारा, उत्सव मनाए और अपनी जड़ों से जुड़े रहे।
शायद पोषण का भविष्य केवल कुछ नया खोजने में नहीं, बल्कि उस प्राचीन ज्ञान को फिर से पहचानने में भी है, जिसे हमारी रसोई कभी भूली ही नहीं।
इस सप्ताह कुछ ऐसा पकाइए, जिसमें घर का स्वाद और अपनी मिट्टी की स्मृति हो।
कुछ ऐसा खाइए, जिसे आपकी दादी-नानी भी पहचान सकें।
क्योंकि हर पोषण किसी पैकेट पर लिखे लेबल से नहीं आता
कुछ पोषण विरासत में मिलता है।
सुपोषित परिवार। स्वस्थ समाज। सशक्त भारत
Narendra Modi PMO India J.P.Nadda Nitin Nabin