05/09/2026
ज्यादातर लोग Glute Bridge कैसे करते हैं? सीधे Hips को ऊपर उठा दिया, Knees पर Pressure डाला और Thoracic Muscles को Overdrive में डाल दिया। नतीजा ? Glutes कम, Lower Back और Knees ज्यादा काम करते हैं।
But as The Movement Specialist, मैं आपको इसकी असली Biomechanical Technique सिखाता हूँ।
Glute Bridge सिर्फ Hips को ऊपर-नीचे करना नहीं है, यह आपकी Spine की Articulation और Segmental Control का खेल है।
The Right Scientific Technique: Bottom-Up & Top-Down Isolation
जब आप ऊपर जाते हैं, तो आपकी Spine नीचे से ऊपर एक Chain Reaction की तरह Move होनी चाहिए:
1 सबसे पहले Coccyx (Tailbone) को जमीन से उठाएं और Pelvis को Posterior Tilt दें।
2 फिर S1 को लिफ्ट करें।
3 इसके बाद L5, L4, L3, L2, L1 (Lumbar Spine) को एक-एक करके (Vertebra by Vertebra) जमीन से अलग करें।
4 और आखिर में Thoracic तक जाएं।
और जब वापस आएं, तो Top-to-Bottom Control: सबसे पहले Thoracic नीचे आएगा फिर L1 से L5 तक एक-एक Vertebra जमीन को छुएगा फिर S1 और Last में Coccyx Reset होगा।
इसका Scientific फायदा क्या है?
Neuromuscular Control: जब आप Spine के एक-एक हिस्से को Control करते हैं, तो आपका Core (Transverse Abdominis) और Pelvic Floor Activate हो जाते हैं।