30/08/2026
आजकल फ्लू के केसेस बहुत देखने मै आ रहे हैं ।
जिनमें तेज़ बुखार, गले मै खराश, खांसी, नाक का बहना या बंद हो जाना, सर दर्द, बदन दर्द, कुछ एक मामलों में उल्टी दस्त भी देखने को मिल रहा है।
दिल्ली और आसपास की घनी आबादी मै काफी फैल रहा है यह वायरस, बच्चे एवं बूढ़े इस वायरस के आसान शिकार है।लेकिन उनसे भी आसान शिकार है पहले से बीमार लोग जिनकी इम्यूनिटी पहले से कमजोर है।
⚠️ सामान्य लक्षण
🌡️ बुखार/ठंड
🤧 नाक बहना या बंद होना
😷 खांसी, गले में खराश
🤕 सिरदर्द, शरीर में दर्द
😴 थकान
🤢 कभी-कभी उल्टी या दस्त
🛡️ बचाव
1️⃣ हाथ धोएं।
2️⃣ खांसते-छींकते समय मुंह ढकें।
3️⃣ बीमार लोगों से दूरी रखें। आपको उनकी केयर करनी है और अपना बचाव।
4️⃣ भीड़ या बंद जगहों में मास्क पहनें।
5️⃣ बीमार होने पर घर पर रहें।
6️⃣ आराम और पर्याप्त तरल लें।
7️⃣ डॉक्टर की सलाह से फ्लू वैक्सीन पर विचार करें।
🚨 सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, लगातार तेज बुखार या हालत बिगड़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
❌ H1N1 वायरल संक्रमण है; antibiotics हर मामले में उपयोगी नहीं होतीं। Antiviral दवा डॉक्टर की सलाह से लें।
📢 सही जानकारी साझा करें, अफवाह नहीं।
🌿 Flu-like Symptoms में Homeopathic Medicines
Homeopathic materia medica में influenza/flu-like symptoms के अलग-अलग symptom patterns के अनुसार कई medicines वर्णित हैं। कुछ प्रमुख उदाहरण:
🔹 Gelsemium
बुखार के साथ अत्यधिक थकान, भारीपन, उनींदापन, ठंड लगना, सिरदर्द तथा शरीर में कमजोरी।
🔹 Bryonia alba
सूखी खांसी, तेज body ache, होंठ/मुंह में dryness और हलचल से symptoms बढ़ना, आराम करने की इच्छा।
🔹 Eupatorium perfoliatum
तेज बुखार के साथ हड्डियों एवं पूरे शरीर में बहुत अधिक दर्द, शरीर टूटने जैसा महसूस होना।
🔹 Rhus toxicodendron
बुखार के साथ body ache और stiffness; लंबे समय तक आराम करने पर जकड़न तथा movement से कुछ राहत।
🔹 Arsenicum album
ठंड लगना, कमजोरी, बेचैनी, anxiety और बार-बार थोड़ी मात्रा में पानी पीने की tendency।
🔹 Allium cepa
लगातार छींक, watery nasal discharge और नाक में जलन/irritation के साथ flu-like symptoms।
🔹 Influenzinum
Homeopathic practice में influenza/flu-like conditions के संदर्भ में इसका उपयोग किया जाता है। इसका चयन और उपयोग case के अनुसार qualified homeopathic physician द्वारा किया जाना चाहिए।
मेरी अपनी प्रैक्टिस मै दो पेटेंट मेडिसिन
Viola/Achenil ने मुझे अच्छे रिजल्ट्स दिए हैं।
⚠️ ध्यान दें: केवल “flu” या “H1N1” नाम के आधार पर medicine चुनना उचित नहीं है। Remedy का selection व्यक्ति के पूरे symptom picture के आधार पर किया जाता है।
Dr. Alam’s Homeopathy
Bettering your life
📍 Mahmood Nagar, Sarwat, Muzaffarnagar (U.P.)
यह पोस्ट सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के लिए है। उपचार हेतु योग्य चिकित्सक से परामर्श लें।