Go Vigyan Anusandhan Kendra

Go Vigyan Anusandhan Kendra Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Go Vigyan Anusandhan Kendra, Medical and health, Kamdhenu Bhavan, Pt. Baccharaj Vyas Square, Chitar Oli, Mahal, Nagpur.

श्रीनाथ पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी श्री जीतेंद्रनाथ महाराज का गोतीर्थ गोविज्ञान अनुसंधान केंद्र देवलापार में शुभागमनश्रीना...
11/09/2026

श्रीनाथ पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी श्री जीतेंद्रनाथ महाराज का गोतीर्थ गोविज्ञान अनुसंधान केंद्र देवलापार में शुभागमन

श्रीनाथ पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी परमपूज्य श्री जीतेंद्रनाथ महाराज का कल गोतीर्थ गोविज्ञान अनुसंधान केंद्र, देवलापार में शुभागमन हुआ। महाराज श्री के आगमन से केंद्र परिसर में आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी वातावरण निर्मित हुआ। उनका पारंपरिक रीति से स्वागत कर सभी ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाराज श्री का आश्रम सुरजी अंजनीग्राम, जिला अमरावती में स्थित है। यह स्थान संत एकनाथ महाराज जी की शिष्य परंपरा का लगभग छह सौ वर्ष पुराना पवित्र पीठस्थान है। महाराजश्री के देश-विदेश में लाखों श्रद्धालु एवं शिष्य हैं। गोसेवा और भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति उनकी गहरी आस्था एवं प्रतिबद्धता है।

गोविज्ञान अनुसंधान केंद्र के माननीय अध्यक्ष श्री पद्मेश गुप्ता जी ने महाराज श्री को केंद्र में पधारने का विशेष निमंत्रण दिया था। इसी निमंत्रण को स्वीकार करते हुए महाराज श्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक माननीय श्री प्रशांत हरतालकर जी के साथ देवलापार पधारे।

इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष श्री पद्मेश गुप्ता जी ने महाराज श्री को गोविज्ञान अनुसंधान केंद्र की विभिन्न गतिविधियों, अनुसंधान कार्यों, नवाचारों तथा गोआधारित अर्थव्यवस्था के माध्यम से ग्रामीण एवं वनवासी समाज को जोड़ने के प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। केंद्र में गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन के साथ पंचगव्य चिकित्सा, जैविक एवं प्राकृतिक कृषि, गोमय आधारित उत्पाद, जैविक खाद, ऊर्जा तथा विभिन्न अनुसंधान एवं प्रशिक्षण उपक्रमों के बारे में भी उन्हें अवगत कराया गया।

महाराज श्री ने विशेष रुचि लेते हुए केंद्र स्थित पंचगव्य उत्पाद केंद्र का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न गोमय एवं पंचगव्य उत्पादों के निर्माण, उनकी गुणवत्ता तथा उपयोगिता की जानकारी स्वयं ली। विशेष रूप से ग्रामीण एवं वनवासी महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबन और रोजगार से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे उपक्रमों की उन्होंने सराहना की। महाराज श्री ने कहा कि गोआधारित उत्पादों के माध्यम से परंपरा, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था—इन तीनों को एक साथ सशक्त करने का यह महत्वपूर्ण प्रयास है।

गोविज्ञान अनुसंधान केंद्र में चल रहे विभिन्न नवाचार एवं अनुसंधान प्रकल्पों को भी महाराज श्री ने अत्यंत उत्सुकता से जाना। विशेष रूप से बैल-चालित ऊर्जा एवं ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों से संबंधित अनुसंधान ने उनका ध्यान आकर्षित किया। पारंपरिक भारतीय ज्ञान और आधुनिक तकनीक के समन्वय से गोवंश को केवल संरक्षण का विषय न मानकर ऊर्जा, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की दृष्टि से उपयोगी बनाने के प्रयासों को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया।

इसी प्रकार जैविक खाद प्रकल्प की जानकारी लेते हुए महाराज श्री ने रासायनिक कृषि के दुष्परिणामों की पृष्ठभूमि में प्राकृतिक एवं जैविक विकल्पों की बढ़ती आवश्यकता को रेखांकित किया। गोवंश से प्राप्त संसाधनों का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित उपयोग कर ऐसी जैविक खाद विकसित करना, जो भूमि की उर्वरता बनाए रखने के साथ किसानों को टिकाऊ कृषि की दिशा में आगे ले जाए, वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है—इस दृष्टि से उन्होंने इस प्रकल्प की प्रासंगिकता को सराहा।

महाराज श्री ने गोविज्ञान अनुसंधान केंद्र में चल रहे कार्यों को गोसेवा, ग्राम विकास, पर्यावरण संरक्षण, स्वावलंबन और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैज्ञानिक पुनर्स्थापन का समन्वित प्रयास बताते हुए केंद्र के कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद प्रदान किया।

इस शुभ अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने महाराज श्री के मार्गदर्शन और आशीर्वाद को अपने लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। महाराज श्री का यह शुभागमन गोविज्ञान अनुसंधान केंद्र के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा, प्रेरणा और कार्य को नई दिशा प्रदान करने वाला रहा।

a celebration of our farmers, bulls, and the bond that sustains Maharashtra.This Pola, celebrate tradition with the rich...
10/09/2026

a celebration of our farmers, bulls, and the bond that sustains Maharashtra.

This Pola, celebrate tradition with the rich taste of pure desi ghee. Perfect for making festive favourites even more special.

Order on WhatsApp: +91 98902 83308
Shop: govigyanshop.com

Ganesh Chaturthi Special celebrate devotion with the richness of pure desi ghee.From festive modaks to traditional prasa...
08/09/2026

Ganesh Chaturthi Special celebrate devotion with the richness of pure desi ghee.

From festive modaks to traditional prasad, make every offering more special with Govigyan Desi Cow Ghee.

Made with Purity. Offered with Devotion.

Order on WhatsApp: +91 98902 83308
Shop: govigyanshop.com

Puran Poli with Sajuk Tup a traditional taste made richer with authentic desi ghee.Bring home the goodness of pure desi ...
08/09/2026

Puran Poli with Sajuk Tup a traditional taste made richer with authentic desi ghee.

Bring home the goodness of pure desi ghee for your favourite Maharashtrian recipes.

Order on WhatsApp: +91 98902 83308
Shop: govigyanshop.com

स्वस्थ गौवंश – सुरक्षित गोशालागोविज्ञान अनुसंधान केंद्र में गौवंश की देखभाल, चिकित्सा, पोषण एवं स्वास्थ्य-व्यवस्था को सद...
07/09/2026

स्वस्थ गौवंश – सुरक्षित गोशाला

गोविज्ञान अनुसंधान केंद्र में गौवंश की देखभाल, चिकित्सा, पोषण एवं स्वास्थ्य-व्यवस्था को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। इसी क्रम में आज गौवंश को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने के लिए L*D (लम्पी स्किन डिजीज) एवं FMD (मुंहपका-खुरपका रोग) के टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

लम्पी स्किन डिजीज एवं मुंहपका-खुरपका रोग अत्यंत संक्रामक रोग हैं, जो गौवंश के स्वास्थ्य एवं शारीरिक क्षमता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं। इन रोगों की रोकथाम के लिए समय पर किया गया टीकाकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे न केवल व्यक्तिगत पशु का स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है, बल्कि पूरे गौवंश में संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने में भी सहायता मिलती है।

गोविज्ञान अनुसंधान केंद्र में यह महत्वपूर्ण टीकाकरण अभियान डॉ. संजय एकापुरे जी के मार्गदर्शन में डॉ. राजेश मेश्राम एवं उनकी चिकित्सा टीम द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है। टीम द्वारा गौवंश के स्वास्थ्य की जांच, आवश्यक टीकाकरण तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

गौसेवा केवल गौवंश के पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा, पोषण और सम्मानजनक जीवन की संपूर्ण जिम्मेदारी निभाना भी हमारी प्राथमिकता है।

नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, समयबद्ध टीकाकरण, संतुलित पोषण और सतत चिकित्सा-सेवा — यही स्वस्थ गौवंश और सुदृढ़ गोशाला की आधारशिला है।

03/09/2026

Krishna Bhakti ke saath apne ghar laayein purity, tradition aur natural goodness.

Govigyan Shop par discover karein authentic natural and traditional products for your family and daily wellness needs.

Your Every Purchase Supports Gau Rakshan.

Shop Now: govigyanshop.com
Call/WhatsApp to Order: +91 9890283308

02/09/2026

जब दुनिया विश्राम करती है, तब भी गोमाता की सेवा का संकल्प जागता रहता है…

1 सितंबर की रात, गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र की एम्बुलेंस प्लास्टो के सहयोग से गोमाता की सेवा में निरंतर तत्पर रही। इस सेवा यात्रा में हमारे समर्पित गोमाता सेवक भी हर पुकार पर सहायता के लिए तैयार रहे, क्योंकि उनके लिए गोसेवा केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि श्रद्धा और समर्पण का भाव* है।

01/09/2026

मुंबई स्थित अंतरयात्रा एक्सपीरियंस’ कंपनी की संस्थापक *सुश्री दीपा वेती जी* ने अपने मित्रों एवं परिवारजनों के साथ गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र का भ्रमण किया। यह उनका केंद्र में प्रथम आगमन था, जहाँ उन्होंने गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र की विभिन्न गतिविधियों एवं गोसेवा, गोसंवर्धन तथा अनुसंधान कार्यों को निकट से अनुभव किया।

केंद्र में संचालित विविध गतिविधियों को देखकर वे आश्चर्यचकित एवं अत्यंत प्रभावित हुईं। गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की व्यापकता और उनके सामाजिक, पर्यावरणीय एवं वैज्ञानिक महत्व ने उन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया।

केंद्र भ्रमण के अंत में प्रस्थान से पूर्व सुश्री दीपा वेती जी ने गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र के प्रति अपनी भावनाएँ एवं अनुभव व्यक्त किए और केंद्र के कार्यों की हृदय से सराहना की।

पर्यटन को बढावा देने वाले इन सक्रिय सदस्यों को गोतीर्थ भेंट हेतु प्रेरित किया, पेंच व्याघ्र प्रकल्प के सुप्रसिद्ध सुविधासम्पन्न रिसॉर्ट- तथास्तु के संस्थापक निदेशक मा. श्री अनिल अगरवाला जी ने ! आप एक स्थापित उद्योगपति, गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य एवं मा. अध्यक्ष श्री पदमेश जी गुप्ता के मित्र हैं. मा. श्री अनिल अगरवाला जी ने आश्वस्त किया कि वे आगे भी उनके यहाँ आए हुए पर्यटकों को गो विज्ञान केंद्र भेंट हेतु प्रेरित करेंगे.

गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र मान्यवर जी का हार्दिक आभार एवं भेंट देने वाले सभी जागरूक पर्यटकों का हार्दिक स्वागत प्रेषित करता है.

Celebrate Kanha’s birthday with the goodness of pure Govigyan Kamdhenu Desi Cow Ghee. 🦚💛Bring home the richness of tradi...
01/09/2026

Celebrate Kanha’s birthday with the goodness of pure Govigyan Kamdhenu Desi Cow Ghee. 🦚💛
Bring home the richness of tradition and add purity to every festive preparation this Janmashtami.
🌐 govigyanshop.com⁠�
📞 +91 9890283308

**गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र को जल टंकियों का सहयोग**मा अध्यक्ष  जी के  मित्र,  गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र मार्गदर्शक मं...
28/08/2026

**गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र को जल टंकियों का सहयोग**

मा अध्यक्ष जी के मित्र, गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र मार्गदर्शक मंडल के सदस्य बे-जोड़ वॉटर टैंक, MIDC नागपुर के निदेशक *मा.श्री विजय अग्रवाल जी* ने गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र को *30 हाफ वॉटर टैंक* [ अनुमानित मूल्य- 2 लाख ] दान स्वरूप दिए हैं। यह सहयोग गोशाला के लिए अत्यंत उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है।

इन टंकियों का उपयोग गोवंश के लिए अलग-अलग स्थानों पर पानी उपलब्ध कराने तथा चारा रखने के लिए किया जाएगा। साथ ही, इनका उपयोग ऑर्गेनिक जीवामृत एवं गोकृपामृत तैयार करने में भी किया जा सकेगा।

श्री विजय अग्रवाल जी द्वारा पूर्व में भी *बे-जोड़ ब्रांड की वॉटर टंकियां* गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र को प्रदान की गई हैं। गोसेवा के इस पुनीत कार्य में उनके निरंतर सहयोग एवं योगदान के लिए गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र परिवार की ओर से *हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।*

ईश्वर उन्हें स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध रखें तथा गोसेवा के इस कार्य के लिए उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद सदैव प्राप्त होता रहे। 🙏

Address

Kamdhenu Bhavan, Pt. Baccharaj Vyas Square, Chitar Oli, Mahal
Nagpur
440032

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Go Vigyan Anusandhan Kendra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Go Vigyan Anusandhan Kendra:

Shortcuts

Share