16/04/2026
रोटरी क्लब ऑफ़ नागपुर ईशान्य ने समाजसेवा की दिशा में एक और उल्लेखनीय कदम उठाया है।
दिनांक 15 अप्रैल 2026 स्वामी विवेकानंद मेडिकल मिशन हॉस्पिटल, खापरी में नवजात शिशुओं के अतिदक्षता विभाग (NICU) के लिए अत्याधुनिक SV 300 वेंटिलेटर प्रदान किया गया है। इस व्यवस्था में श्री नंदकिशोर सारड़ा एवं श्रीमती आशा देवी सारड़ा का वित्तीय सहयोग विशेष रुप से सराहनीय रहा। कार्यक्रम में सारड़ा परिवार की ओर से श्री आनंद सारड़ा और सौ पुनम सारड़ा इनकी विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद मेडिकल मिशन हॉस्पिटल के श्री नितीन पाटिल (सचिव), डॉ दिलीप गुप्ता (कार्यकारी सदस्य), NICU के डॉ निरव पटेल, रोटरी क्लब के Rtn. ज्ञानेश्वर शेवाले (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर), Rtn. डॉ. मनीषा राठी (अध्यक्ष) तथा Rtn. विनम्र खेमुका (सचिव), Rtn. सुमित राठी और अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
👉 यह पहल नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है। यह प्रयास समाज में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और मानवीय सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने का उत्कृष्ट उदाहरण है।