15/08/2026
स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳
आज शान्ति मेमोरियल हॉस्पिटल परिवार द्वारा स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस शुभ अवसर पर शान्ति मेमोरियल हॉस्पिटल की तरफ से डॉ. राकेश यादव जी द्वारा निम्नलिखित विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को ड्रेस, चेक एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया:
सूर्य कुमारी बालिका इण्टर कॉलेज, नगर बाजार
जूनियर हाई स्कूल, नगर बाजार
प्राथमिक (जूनियर) स्कूल, खुटहन
रामहरख मोंटेसरी, खुटहन
शान्ति मेमोरियल हॉस्पिटल आप सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
जय हिंद, जय भारत! 🌸✨