13/01/2022
!! ॐ धन्वन्तरि नमः !!
दर्दनाशक(Painkiller दवा :-
दर्द से तुरंत आराम के लिए बिना प्रिस्क्रिप्शन के मिलने वाली दवाएं ' ओवर द काउंटर ड्रग्स' (ओटीसी) कहलाती है जिनकी हल्की सी डोज़ से आपको आराम तो मिल जाता है लेकिन आपकी जरा सी चूक से आपको इसके साइड इफेक्ट भी झेलने पड़ते हैं।
लगातार प्रयोग करने वाली दर्दनाशक दवा के साइड इफेक्ट्स:-
● कब्ज या दस्त
● पेट सम्बन्धी समस्याएं जैसे- ulcer या bleeding, acidity आदि।
● मानसिक समस्याएं जैसे- अनिंद्रा, ध्यान न लगना, आदि।
● श्वास सम्बन्धी दिक्कतें।
● त्वचा पर चकते या खुजली या जलन।
● शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होना।
● लंबे समय तक पैन किलर के प्रयोग से लिवर और किडनी तक के खराब होने का खतरा हो सकता हैं।
★ एक्सपर्ट डॉ की राय - दर्दनाशक (painkiller) दवाओं के प्रयोग को लेकर डॉ रवि का कहना है कि तेज दर्द में राहत के लिए ओटीसी दवाओं का हल्का डोज़ ले सकते है लेकिन इन पर निर्भरता बहुत खतरनाक हो सकती हैं।
!! जय आयुर्वेद !!