15/08/2026
भारत विकास परिषद् ने मनाया गणतंत्र दिवस, राष्ट्र प्रथम का लिया संकल्प...सादर वंदेमातरम् 😇🙏
भारत विकास परिषद् श्रीनाथजी शाखा द्वारा लालबाग स्थित डॉ. के. एल. परमार के फिजियोथेरेपी हॉस्पिटल परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अंबालाल जी लोढ़ा ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति प्रेम, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना व्यक्त की।
इस अवसर पर परिषद् सदस्यों ने संकल्प लिया कि "राष्ट्र प्रथम" के उद्देश्य को सर्वोपरि रखते हुए समाज सेवा के विभिन्न सेवा प्रकल्पों को निरंतर जारी रखा जाएगा तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया जाएगा।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. एल. परमार, पूर्व महिला प्रमुख चंचल जी वैरागी, महिला प्रमुख शीतल साहू, खुशबू परमार, सुरेंद्र कुमार जिलोवा, नंदकिशोर जी वैरागी, शंभू सिंह जी, सुनीता जी जैन सहित परिषद् के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।
परिषद् सदस्यों ने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ परिषद् भविष्य में भी "संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण" के मूल मंत्र को लेकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाती रहेगी।
जय श्री कृष्ण 😇🙏
डॉ के एल परमार( ऑर्थो-न्यूरो फिजियो, 16 वर्षो का अनुभव)
नाथद्वारा का सर्वप्रथम व विश्वसनीय फिजियोथेरेपी सेंटर (More than 10,000 Patient successfully treated) 😇🙏
पूर्व अध्यक्ष भारत विकास परिषद
Health Plus Physiotherapy and Fitness Center, Nathdwara & Khamnor, Contact us - 9983369934, 982938993