Health TIPS

Health TIPS LETS MAKE A HEALTHY AND STRONG NATION

19/10/2023
16/02/2022

Today we lost another gem from the music industry… Bappi Da, your voice was the reason for millions to dance, including me. Thank you for all the happiness you brought through your music. My heartfelt condolences to the family. Om Shanti 🙏🏻

16/12/2021

*ताश का मर्म* !!

हम *ताश* खेलते है, अपना मनोरंजन करते है। पर शायद कुछ ही लोग जानते होंगे कि ताश का आधार वैज्ञानिक है व साथ साथ ही प्राकृति से भी जुड़ा हुआ है:-

आयताकार मोंटे कागज़ से बने पत्ते *चार* प्रकार के .... . *ईंट*, *पान*, *चिड़ी, और हुक्म*, प्रत्येक *13* पत्तों को मिलाकर कुल *52* पत्ते होते हैं।

*पत्ते.... एक्का से दस्सा, गुलाम, रानी एवं राजा* *।

1. *52* पत्ते ....... *52* सप्ताह

2. *4* प्रकार के पत्ते ....... *4* ऋतु

3. प्रत्येक रंग के *13* पत्ते....
प्रत्येक ऋतु में *13* सप्ताह

4. सभी पत्तों का जोड़ .. *1 से 13 = 91 × 4 = 364*

5. *एक* जोकर..... *364+1= 365 दिन... 1 वर्ष*

6. *दूसरा* जोकर गिने.. *365 +1=366* दिन.. यानि कि *लीप* वर्ष *जिसमे फरवरी 29 दिन की होती है*

7. *52* पत्तों में *12* चित्र वाले पत्ते - *12* महिने

8. *लाल और काला रंग ... दिन और रात*

*पत्तों का अर्थ:*-

1 *दुक्की* - पृथ्वी और आकाश
2. *तिक्की*- ब्रम्हा, विष्णू, महेश
3. *चौकी*- चार वेद (अथर्व वेद, सामवेद, ऋग्वेद, अथर्ववेद)
4. *पंजी* - पंच प्राण (प्राण, अपान, व्यान, उदान, समान)
5. *छक्की* - षड रिपू (काम, क्रोध, मद, मोह, मत्सर, लोभ)
6. *सत्ती*- सात सागर
7. *अटठी*- आठ सिद्धी
8. *नव्वा*- नौ ग्रह
9. *दस्सी*- दस इंद्रियां
10. *गुलाम*- मन की वासना
11. *रानी*- माया
12. *राजा* - सबका शासक
13. *एक्का*- मनुष्य का विवेक

*_सुप्रभात!_*
*_आपका दिन शुभ हो!_*

30/08/2021

shree krishna janmashtami ki hardik shubhkaamnawan.

मुंगफली की खुशबु, गुड़ की मिठास, मक्की की रोटी सरसों का साग, दिल का ख़ुशी अपनों का प्यार मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्योहा...
13/01/2021

मुंगफली की खुशबु, गुड़ की मिठास, मक्की की रोटी सरसों का साग, दिल का ख़ुशी अपनों का प्यार मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्योहार

Wishing all of you a very Happy New year 2021.
01/01/2021

Wishing all of you a very Happy New year 2021.

06/12/2020

मेथी की रोटी के लाभ सभी तक पहुंचायें
आप स्वस्थ हों देश स्वस्थ हो और साथ ही अपना व देश का करोड़ों रुपये बचायें
रोटी बना रहीं हैं, तो आटे में गूंथ लें मेथी के पत्‍ते, मेथी की रोटियां देंगी आपकी सेहत को ये 7 लाभ

अगर आप अपनी सर्दियों की डाइट में हेल्‍थ एड करना चाहती हैं, तो रोटियों के आटे में गूंथ ले थोड़ी सी मेथी।

मेथी की रोटी मेथी के सेवन का सबसे आसान तरीका है।
सब्जियां वहीं हैं। पर उन्‍हें खिलाने का आपका अंदाज उन्‍हें पोषक तत्‍वों के साथ-साथ स्‍वाद से भर देता है। इन दिनों बाजार में मेथी की आमद खूब हो रही है। ऐसी ताजी और हरी मेथी न सिर्फ देखने में अच्‍छी लगती है, बल्कि इसकी हरी पत्तियां आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। विभिन्‍न शोध बताते हैं कि सर्दियों में मेथी का सेवन आपको साल भर की सेहत देता है।

मेथी के स्वाद में थोड़ी कड़वाहट होती है। इसलिए बच्‍चों को इसे खिलाना थोड़ा मुश्किल होता है। पर मेथी को अगर आप अन्‍य सब्जियों के साथ मिलाकर बनाएं तो इसकी कड़वाहट का पता ही नहीं चलेगा। मेथी को सिर्फ सब्‍जी के रूप में ही नहीं, बल्कि रोटी, पूड़ी और परांठे के रूप में भी सेवन किया जा सकता है।

जानिए क्यों सेहत के लिए जरूरी है सर्दियों में हरी मेथी का सेवन
1 पोषक तत्वों से भरपूर है मेथी
संयुक्त राज्य अमेरिका के कृषि विभाग (United States Department of Agriculture) के अनुसार मेथी प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, डाइट्री फाइबर के साथ ही सोडियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, जिंक, विटामिन- ए,बी,सी, थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, फोलेट- DFE जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में बहुत मददगार साबित होती हैं।

2 बालों को बनाती है ज्‍यादा घना
रिसर्च के अनुसार हरी मेथी का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। जिससे हृदय संबंधी बीमारियां होने का जोखिम कम हो जाता है। इसके साथ ही मेथी के सेवन से बेचैनी की समस्या भी दूर होती है। इसके अलावा अगर हरी मेथी को पीसकर बालों में लगाया जाए तो इससे बालों को मजबूत, घना, चमकदार और काला बनाने में मदद मिलती है।

3 हार्ट को रखे हेल्दी
मेथी में गैलेक्टोमेन्नन नाम का एक तत्व मौजूद होता है। जो हमारे हृदय को सेहतमंद बनाने में मदद करता है। साथ ही इसमें पोटेशियम भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करता है। ऐसे कई शोध हैं जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि मेथी के सेवन से हार्ट अटैक का जोखिम की संभावना कम हो जाती है।

4 कोलेस्ट्रॉल को करती है कंट्रोल
हमारे शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल कई मायनों में हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। मेथी की पत्तियों में ऐसे शक्तिशाली गुण मौजूद होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मददगार साबित हो सकते हैं। आप अपने कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने के लिए हरी मेथी को कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।

5 शरीर के दर्द में देती है राहत
हरी मेथी की तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में मेथी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, आयरन और फास्फोरस जैसे गुण मौजूद होते हैं। जो हमारे शरीर को दर्द से राहत दिलाने के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा गठिया, बदन दर्द और जोड़ों के दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए भी हरी मेथी का सेवन बहुत लाभकारी होता है।

6 डायबिटीज में भी है फायदेमंद
हरी मेथी में मौजूद एमिनो एसिड और घुलनशील फाइबर शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए डायबिटीज के रोगियों के लिए हरी मेथी का सेवन करना बहुत फायदेमंद है।

7 पाचन तंत्र को बनाए मजबूत
हरी मेथी में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो हमारे शरीर से टॉक्सिन को बहार निकालने का काम करते हैं। साथ ही पाचन तंत्र को भी दुरुस्त करते हैं। हरी मेथी के सेवन से आपको कब्ज, अपच या पेट दर्द की समस्या से राहत मिलती है। साथ हरी मेथी कई पेट संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए भी फायदेमंद है।

27/11/2020

मंजिल मिल ही जायेगी एक दिन,भटकते-
भटकते ही सही ।
गुमराह तो वो है,जो घर से निकले
ही नहीं॥
खुशियां मिल जायेगी एक दिन,रोते रोते
हि सही ॥।
कमजोर दिल के है वो.जो हसने
को सोचते ही नहीं ॥॥
पुरे होंगे हर वो ख्वाब.जो देखते है
अंधेरी रातों मे ॥॥।
ना समझ हैं वो.जो डर से पुरी रात सोते
ही नही ॥

ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:अमृतकलश हस्ताय सर्वभय विनाशाय सर्वरोगनिवारणायत्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री...
13/11/2020

ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:
अमृतकलश हस्ताय सर्वभय विनाशाय सर्वरोगनिवारणाय
त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप
श्री धन्वंतरी स्वरूप श्री श्री श्री अष्टचक्र नारायणाय नमः॥

धन्वन्तरी जयंती ,
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं धनतेरस की हादिॅक शुभकामनाएँ।
भगवान् धन्वंतरि आपको आयु , आरोग्य , यश एवं ऐश्वर्य प्रदान करें।

Happy independence day. ❤️🚩
15/08/2020

Happy independence day. ❤️🚩

Boost your immunity  with Ayush Quath mfg. by Rudrawin Healthcare Gujarat.Available at Amrit Ayurvedic Agency.
12/06/2020

Boost your immunity with Ayush Quath mfg. by Rudrawin Healthcare Gujarat.
Available at Amrit Ayurvedic Agency.

15/04/2020

रामायण काल मे लक्ष्मण शक्ति के परसंग पर जिस विशल्यता का वर्णन है वो यही 4 बूटीया है । यह मानना विचार अधीन है । लक्ष्मण जी के शरीर मैं बाण/ वरछी गहरे मे धस गया था । वैद्य सुषेण को हनुमान जी ले आए । वैद्य जी ने सर्व प्रथम बाण को निकालने के लिए कलिहारी के मूल का लेप लगाया था ।
*कलिहारी* के लेप से बाण निकल गया था ।
*सघनी* से व्रण का रोपण हुया ,
*संजीवनी* से मूर्छा समाप्त हो गयी थी ओर
*सर्वकरणी* से घाव के निशान मिट गए थे ।

Address

Liganet Healthcare Moti Nagar New Delhi
New Delhi

Telephone

+919876543210

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Health TIPS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Health TIPS:

Share

Category