Vedang Jyotish

Vedang Jyotish know about astrology

Vastu is a remedy to change and  to acquire the energy . It is a complete science. Let's do it
24/01/2026

Vastu is a remedy to change and to acquire the energy . It is a complete science. Let's do it

20/11/2024

21 Nov. 2024 को बन रहा है महासंयोग गुरु पुष्य नक्षत्र। करे दान , पूजा एवं खरीदारी ।

https://youtu.be/6F6INVpxScg?si=IN28rI4lpGO018w5 ''s important Sutra   .
18/10/2023

https://youtu.be/6F6INVpxScg?si=IN28rI4lpGO018w5
''s important Sutra .

ki #ज्योतिष की #पाठशाला. 5 of . #ज्योतिष के #सूत्र1. Since astrology is considered a pure systematic science of plane...

29/01/2023

Get yours Vastu tips.

DM us.

28/01/2023

There is no concept of lucky color/s in the astrology. Colours are suggested as per your current planetary positions and transition. Always consult an astrologer understands the importance of colours impact in someone's life.

20/01/2023

Get your birth chart details and remedies of vastu , based on your positions of your planets

20/01/2023

Know your Vastu Remedies
stairs remedies . Wrong stairs can bring a lot negativity.
Know the locations of the assets in your room or home as per your Birth chart planets.

20/01/2023

: stairs remedies . Wrong stairs can bring a lot negativity.
Know the locations of the assets in your room or home as per your Birth chart planers.

02/02/2022

बसंत पंचमी (5 Feb 2022 ) के दिन वास्तु उपाय ।
मुहूर्त प्रातः 3 : 47 AM से 6 Feb 2022 प्रातः 3 : 46 AM तक

27/01/2021

राशि फल 27/01/2021

मेष : आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसानदायक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। दांपत्‍य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। भाग्‍य स्‍कोर : 77 प्रत‍िशत

वृषभ : आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। वहीं सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 66 प्रत‍िशत

मिथुन : आज दिन के पूर्वार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी-व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा-बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए। रात्रि का समय मित्रों, परिजनों के साथ हास-परिहास में व्यतीत होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 55 प्रत‍िशत

कर्क : आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 63 प्रत‍िशत

सिंह : आज शत्रुजनित षड़यंत्र, लोकपवाद से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक दुःश्चिन्ताओं से मन क्षुब्ध रहेगा। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेंगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेन-देन न करें। भाग्‍य स्‍कोर : 65 प्रत‍िशत

कन्या : आज कर्मोंद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर- गृहस्थी की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। भाग्‍य स्‍कोर : 67 प्रत‍िशत

तुला : आज आपकी पद, अधिकार की महत्वाकांक्षा अंतर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांत‍ि रहेगी। दूर-समीप की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। व्यावसायिक शैथिल्या गृह-प्रपंच से अंतर्मन क्षुब्ध रहेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 53 प्रत‍िशत

वृश्चिक : आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। अधिकारीवर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। निराशाजनक विचारों से बचें। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 78 प्रत‍िशत

धनु : किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रुका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जाएगा। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कार्यों में कोताही न बरतें। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 70 प्रत‍िशत

मकर : आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दांपत्‍य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। सत्कर्म जन्य पुण्यार्जन से अभिष्ट सिद्धि प्राप्त होगी। भाग्‍य स्‍कोर : 65 प्रत‍िशत

कुंभ : आज गोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। उत्तरार्ध की वृद्धि अस्थिरता को जन्म देगी। वाहन, भूमि खरीदने और स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर-गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। भाग्‍य स्‍कोर : 73 प्रत‍िशत

मीन : आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति एकादश लाभ भाव में मकर राशि का होकर तथा चंद्रमा बुध की राशि मिथुन पर विराजमान है। आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। किसी प्रत‍ियोग‍िता में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेक‍िन मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 79 प्रत‍िशत

16/01/2021

राशि फल 16/01/2021

मेष : आज ग्रह नक्षत्र आपका साथ दे रहे हैं और आपको अपनी वाणी पर संयम रखने के साथ ही कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी पड़ेगी। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। शाम के वक्‍त कोई रुका कार्य बनने की संभावना है। रात के वक्‍त प्रियजनों से भेंट और आमोद-प्रमोद में समय बीतेगा। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

वृषभ : आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको संतोष व शांति प्राप्‍त होगी। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयास में सफलता प्राप्‍त होगी। शासन और सत्ता से आपको लाभ प्राप्‍त हो सकता है। आज किसी प्रकार का नया अनुबंध आपको मिल सकता है। रात के वक्‍त आपको कुछ अप्रिय लोगों से मिलना पड़ सकता है। इससे संभव है कि आपका मन कुछ खराब हो सकता है। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

मिथुन : आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा कठिनाई भरा साबिक हो सकता है और आपको किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या फिर चोरी होने की आशंका रहेगी। शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता का समाचार मिलने से हर्ष होगा। शाम के वक्‍त कोई रुका कार्य संपन्‍न हो सकता है। रात के वक्‍त किसी सामाजिक या फिर मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।

कर्क : आज के ग्रह योग बता रहे हैं क‍ि आपको जीविका के क्षेत्र में खाना लाभ होने जा रहा है। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आप संतान के दायित्व की पूर्ति करेंगे। आज के दिन आपको यात्रा से लाभ होने की पूरी उम्‍मीद है। आज रात तक प्रिय व्यक्तियों के दर्शन या फिर अच्‍छा समाचार सुनने को मिल सकते हैं। आज भाग्‍य 81 फीसदी साथ देगा।

सिंह : राशि के स्‍वामी से जुड़े आज के शुभ योग बता रहे हैं कि आपको आज लाभ होने की पूरी उम्‍मीद है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको आज विशेष लाभ प्राप्‍त हो सकता है। आज आपको नेत्र विकार होने की आशंका है। आज शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।

कन्या : आज का दिन आपके लिए बहुत खास है और आपको व्‍यापार व रोजगार के क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी मामले या फिर किसी मुकदमे में आपको जीत हासिल होने की उम्‍मीद है। आज आपके शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होगी। आज आपको 78 फीसदी भाग्‍य का साथ मिलेगा।

तुला : आज का दिन सुखद है और आपको चारों ओर से अच्‍छे समाचार प्राप्‍त होंगे। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। आज के दिन आपको कहीं से रुका धन प्राप्‍त होने से सुख मिलेगा। विरोधियों के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। आज पास और दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। आज आपके दांपत्‍य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको सभी प्रकार के कार्यों में सफलता प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है। आज स्‍वास्‍थ्‍य के संबंध में कुछ समस्‍याएं उत्‍पन्‍न हो सकती हैं और इसकी वजह से आपको आज डॉक्‍टर के पास जाना पड़ सकता है। रोग की अवस्था में आपको थोड़ा सा आराम करने की जरूरत है। वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

धनु : आज का दिन आपके लिए शुभ है और आज आपको विरोधी पक्ष से भी प्रशंसा प्राप्‍त हो सकती है। अगर आप राजनीतिक पृष्‍टभूमि से हैं तो आज आपको शासन सत्ता पक्ष से निकटता और गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सांयकाल से लेकर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। आज भाग्‍य 72 फीसदी साथ देगा।

मकर : आज का दिन आपके लिए खास है और आपको पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्‍त होगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी के साथ विवाद में न पड़ें, इससे आपको परेशानी हो सकती है। शाम के वक्‍त आपके घर अतिथि आ सकते हैं। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें। आज भाग्‍य 65 फीसदी साथ देगा।

कुंभ : आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपको स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अकारण शत्रुपत्ति आपके कार्यों में बाधा डाल सकती है। अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में ही हानि और निराशा हो सकती है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सावधान रहें और झगड़े/विवाद से बचें। आज भाग्‍य 68 फीसदी साथ देगा।

मीन : आज आपको अकारण परेशानी में फंसना पड़ सकता है। दांपत्‍य जीवन में चल रही परेशानी का अंत होगा। बहनोई और साले से कोई लेन-देन न करें। आज आपके संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। सावधान अवश्य रहें। मूल्यवान वस्तुओं के चोरी होने की आशंका है। आज भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।

14/01/2021

राशि फल 14/01/2021

मेष : कार्यक्षेत्र में विविधता आएगी और किसी परिचित के माध्यम से लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। भाग्य आपका साथ देगा और काफी संघर्ष के बाद आज कार्यक्षेत्र में आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। व्यापारिक यात्राएं भी हो सकती है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, प्रयत्नशील रहें। पारिवारिक वातावरण में शांति रहेगी और माता से रिश्तों में सुधार आएगा। संतान पक्ष की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। कार्यशैली में सुधार होने से रोजगार के क्षेत्र आपका सम्मान बढ़ेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ : कार्यक्षेत्र में साथ काम करने वाले साथियों के व्यावहार पर विशेष ध्यान रखें। वाहन आदि व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ होगा। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। मन को शांत रखकर कार्य करें और नवीन योजनाओं पर विचार-विमर्श करें। जीवनसाथी से संबंधों में मजबूती आएगी। छात्रों को अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। सायंकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन : आज आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। व्यापार में नए उत्पाद आपके लिए लाभ देंगे और पुरानी देनदारियों से मुक्त करेंगे। व्यवसाय में नए संपर्क बनेंगे, जो आपकी उपलब्धियों के कारण होंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और परिवार का सहयोग करेंगे। व्यर्थ की मान बढ़ाई से दूर रहें। लव मैरिज करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल है। छात्र अपने भविष्य के लिए नई रणनीति पर विचार करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क : लंबित कार्यों को पूर्ण करने के लिए समय अनुकूल है। छात्रों को शिक्षा के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। कानूनी मामलों में आपको शुभ समाचार मिलेगा। पैतृक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं और परिवार में आपकी नई पहचान भी बनेगी। माता की तरफ से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहेंगे। पिता के आशीर्वाद से आर्थिक उन्नति होगी और उनका आपके कार्य में सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक संतुलन बनाकर रखें और व्यर्थ के लेन-देन से बचें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह : रोजगार के क्षेत्र में कई अवसर मिलेंगे और आपके कार्यभार में वृद्धि भी होगी। सामाजिक क्षेत्र का विस्तार होगा और नए अनुभवों की प्राप्ति होगी। सरकारी क्षेत्र के कार्य पूर्ण होंगे और अधिकारियों का समर्थन भी मिलेगा। कारोबार की चिंता से परेशान हो सकते हैं क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है। अस्थिरता को पीछे छोड़ने के लिए आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा। परिवार के किसी सदस्य से आपको शुभ समाचार मिलेगा और जीवनसाथी की सलाह से लाभ भी होगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या : आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। रोजगार में बदलाव के लिए समय शुभ नहीं है। कार्यक्षेत्र में नए परिवर्तन आपको कष्ट दे सकते हैं। व्यापार के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, उसके नतीजे लाभदायक होंगे। विदेश में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों की इच्छा पूरी होगी। किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि से दूर रहें और अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। भाई-बहनों की मदद से कई समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और राहत की सांस लेंगे। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, किसी भी तरह के निवेश से दूर रहें। परिजनों के साथ धन के मामले में बातचीत हो सकती है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला : भाग्य आज आपका साथ देगा और आपकी समस्याएं धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। राजनीतिक जातकों के प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी और नए कार्य की रुपरेखा भी बनाएंगे। पारिवारिक बिजनस में पिता का सहयोग और मार्गदर्शन लाभदायक होगा। व्यापारियों के लिए समय शुभ है, लाभ की स्थितियां बनेंगी। अच्छे से मेहनत करेंगे तो छात्रों की इच्छा पूरी होगी। लव लाइफ में वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा संबंधों में कटुता आ सकती है। आर्थिक स्थिति उत्तम बनी हुई है, अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाभ की स्थितियां उत्पन्न करेगा और अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। आज अकस्मात मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होंगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विदेश से आपको अच्छा समाचार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। निवेश के लिए समय उत्तम है, धन-संपदा में बढ़ोतरी होगी। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु : व्यापार में किए गए निवेश आपके लिए लाभदायक होंगे। आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। रूका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यवसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। छात्रों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा और प्रतियोगी परिक्षा के लिए मेहनत भी करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा लेकिन उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष से रिश्तों में कड़वाहट हो सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्च कर सकते हैं। सायंकाल के समय मांगलिक कार्यक्रमों में जाने का अवसर मिलेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर : सामाजिक और धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। खरीद-फरोख्त का व्यवसाय करने वाले जातकों को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कई शुभ समाचार मिलेंगे और आपके प्रोजेक्ट में अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। व्यर्थ के झंझटों से दूर रहें। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने से मानसिक शांति मिलेगी और मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में क्रोध पर नियंत्रण रखें, रिश्ते खराब हो सकते हैं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ : कार्यक्षेत्र में उपलब्धियों बढ़ने से प्रमोशन के योग बनेंगे और उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिन भर बना रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र का विस्तार होगा और किसी अनुभवी व्यक्ति से भेंट लाभप्रद रहेगी। छात्रों को उच्च शिक्षा से संबंधित नए अवसर मिलेंगे। अविवाहित जातकों को विवाह से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। सायंकाल में परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन : लंबे समय से चले आ रहे कर्जों से आपको मुक्ति मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में रुकावटें दूर होंगी और प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास और उत्साह के साथ कार्य करेंगे तो नए आयाम स्थापित होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। अध्ययन व आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। लव लाइफ में एक नई शुरुआत करेंगे और रिश्ते में मजबूती भी आएगी। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी और उन्नति के क्षेत्र में मार्ग प्रशस्त होंगे। माता-पिता और गुरू की सेवा में ध्यान लगाएंगे। सायंकाल का समय देव पूजन में व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

Address

New Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vedang Jyotish posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share