Dr Sangeeta Khichar स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ

  • Home
  • India
  • Nohar
  • Dr Sangeeta Khichar स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ

Dr Sangeeta Khichar स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ M.B.B.S. M.S. ( Obs & Gynae)

एक माँ की मुस्कान, एक नई जिंदगी की शुरूआत 🎉🎉तीन बार लगातार गर्भपात के बाद चौथी बार इस महिला को  मंडावा ( झुंझुनूं) से हम...
21/08/2026

एक माँ की मुस्कान, एक नई जिंदगी की शुरूआत 🎉🎉

तीन बार लगातार गर्भपात के बाद चौथी बार इस महिला को मंडावा ( झुंझुनूं) से हमारे पास इसकी मां एक उम्मीद के साथ लाई थी। 8 महीने तक लगातार पीहर में रह कर के इलाज कराया ।💉💊
13 साल के लंबे इंतजार के बाद , लगातार इलाज , महिला एवं उसकी मां के विश्वास ,लेबर रूम स्टाफ एवं ओटी टीम के सहयोग से महिला के सुरक्षित सीजेरियन प्रसव के बाद अपने स्वस्थ बच्चे के साथ डिस्चार्ज कर दी गई।🤱🤱

पहले 2 abortion, 3rd stillborn ( डिलीवरी होते समय बच्चा खत्म हो जाना)।  चौथी बार जब ये महिला गर्भवती हुई तब से लगातार fo...
14/08/2026

पहले 2 abortion, 3rd stillborn ( डिलीवरी होते समय बच्चा खत्म हो जाना)।
चौथी बार जब ये महिला गर्भवती हुई तब से लगातार follow up में थी।
पहला चैलेंज मेरे लिए था pregnancy को सुरक्षित 9 महीने तक ले के जाना , 2nd सुरक्षित प्रसव🤱 करवाना।
भगवान की कृपा , परिजनों के विश्वास❣️, हमारे स्टाफ की लगातार मॉनिटरिंग से महिला ने बुधवार को सामान्य प्रसव से स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया और आज महिला अपने बच्चे के साथ डिस्चार्ज कर दी गई। 🥳🥳
एक चुनौतीपूर्ण यात्रा का सुखद अंत. 💖 .✨👩‍🍼😊

A long awaited blessing 🥳A healthy pregnancy,  🎉and the joy of becoming a happy mother . Moments like these make every e...
12/08/2026

A long awaited blessing 🥳
A healthy pregnancy, 🎉
and the joy of becoming a happy mother .
Moments like these make every effort worthwhile

Finally a very high risk pregnancy discharged in good condition 🎊ये महिला हमारे पास emergency में बहुत ही गंभीर अवस्था म...
28/07/2026

Finally a very high risk pregnancy discharged in good condition 🎊
ये महिला हमारे पास emergency में बहुत ही गंभीर अवस्था में आई थी । महिला के पेट में बच्चा मृत था, पैरों में घुटनों तक सूजन थी, बीपी160/100 एवं लीवर के एंजाइम
(SGOT/PT)413/350, एवं प्लेटलेट कम थी। महिला गर्भावस्था की उच्चतम जोखिम वाली condition ( HELLP syndrome ) में थी।
महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए तुरंत आपरेशन का निर्णय लिया गया💉🔪 हमारी ऑपरेशन थिएटर की expert टीम,पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड के स्टाफ की लगातार मॉनिटरिंग एवं मेडिसिन डिपार्टमेंट 💊के सहयोग से आज ये महिला स्वस्थ हालत में अपने घर जा रही है।
इन सात दिनों में कुछ समय टेंशन का भी रहा जब महिला सेप्टीसीमिया में चली गई थी एवं उसका असर किडनी पर आने लग गया था।
मगर भगवान की कृपा से आज महिला स्वस्थ हालत में अपने घर जा रही है , हमे खुशी है हमने मरीज को बचा लिया मगर दुख भी है की काश ये 1-2 दिन पहले आती तो हम इसका बच्चा भी बचा लेते।😌😌

सीजेरियन  के बाद सामान्य प्रसव🥳ये मरीज की हिम्मत , परिजनों के विश्वास और हमारी टीम के अनुभव का perfect example है ! फेफा...
16/07/2026

सीजेरियन के बाद सामान्य प्रसव🥳
ये मरीज की हिम्मत , परिजनों के विश्वास और हमारी टीम के अनुभव का perfect example है !

फेफाना निवासी महिला ओर उसके परिजन शुरू से सामान्य प्रसव चाहते थे और उनकी इच्छा को हमारी नोहर SDH की लेबर रूम की टीम ने पूरा किया ।

मरीज एवं परिजनों के विश्वास और स्टाफ की सतत् निगरानी👁️ में महिला ने 4kg वजन के बच्चे को प्रथम प्रसव ऑपरेशन से होने के बाद भी सामान्य तरीके से जन्म दिया।

महिला एवं परिजन एक ओर पेट पर चीरा नहीं लगने की खुशी मना रहे है और हम जच्चा बच्चा स्वस्थ डिस्चार्ज होने की।

दो बार 6-7वें महीने में बच्चा खराब होने के बाद, इस महिला  ने 12 जून को  एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया एवं आज 14जून को अपन...
14/06/2026

दो बार 6-7वें महीने में बच्चा खराब होने के बाद, इस महिला ने 12 जून को एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया एवं आज 14जून को अपने बच्चे के साथ डिस्चार्ज की गई है!
यह चिकित्सा उपलब्धि नहीं, बल्कि अटूट विश्वास ,लगातार निगरानी एवं इलाज का सुखद परिणाम है। परिजनों का मुझ पर विश्वास सार्थक हुआ है। मां और दादी की खुशी का ठिकाना नहीं है। 🌟💕👶😊💫

एक महीने पहले, इस महिला का एक आपातकालीन स्थिति में rupture ectopic pregnancy के लिए ऑपरेशन किया गया था, जिससे उनकी जान ब...
09/06/2026

एक महीने पहले, इस महिला का एक आपातकालीन स्थिति में rupture ectopic pregnancy के लिए ऑपरेशन किया गया था, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी। यदि समय पर सही निर्णय और उपचार नहीं किया जाता, तो उनके लिए गंभीर परिणाम हो सकते थे। आज, वह अपनी फॉलो-अप जांच के लिए आई हैं और उनकी मुस्कान एक बार फिर से खिल उठी है, जो इस बात का प्रमाण है कि सही समय पर सही निर्णय जीवन को नया मोड़ दे सकता है। 🌸💖😊👍💪SDH NOHAR

पूरा हफ्ता मरीजों में इतनी व्यस्तता रही कि परिवार को वक्त नहीं दे पाई । 😞 पर जब वही मरीज ठीक होकर घर जाते हैं, तो हफ़्ते...
07/06/2026

पूरा हफ्ता मरीजों में इतनी व्यस्तता रही कि परिवार को वक्त नहीं दे पाई । 😞 पर जब वही मरीज ठीक होकर घर जाते हैं, तो हफ़्ते भर की सारी थकान एक मीठे एहसास में बदल जाती है। ❤️ ऐसा लगता है जैसे भगवान ने मुझे इसी काम के लिए बनाया है! 😇

एक डॉक्टर के लिए सबसे कीमती चीज सिर्फ अच्छे रिजल्ट नहीं बल्कि परिवारों का प्यार , भरोसा एवं दुआएं भी होती है ❤️💕🌟हर एक ड...
24/05/2026

एक डॉक्टर के लिए सबसे कीमती चीज सिर्फ अच्छे रिजल्ट नहीं बल्कि परिवारों का प्यार , भरोसा एवं दुआएं भी होती है ❤️💕🌟हर एक डिलीवरी में सिर्फ एक बच्चे का जन्म नहीं होता,
एक मां का भी जन्म होता है।

हर सफल डिलीवरी, हर मुस्कान, हर नन्ही जान के पीछे सिर्फ एक इलाज नहीं ....एक रिश्ता भी बनता है।जब कोई परिवार अपने जीवन के ...
21/05/2026

हर सफल डिलीवरी, हर मुस्कान, हर नन्ही जान के पीछे सिर्फ एक इलाज नहीं ....एक रिश्ता भी बनता है।
जब कोई परिवार अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पल में आप पर विश्वास करता है, तो वह सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, सम्मान भी होता है।
"आप सभी के विश्वास और स्नेह के लिए दिल से धन्यवाद" SDH Nohar
प्रसव कक्ष रात्रिकालीन ड्यूटी

Address

उप जिला चिकित्सालय नोहर
Nohar
335523

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr Sangeeta Khichar स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category