Prachi Mishra

पांव  भी  तो  हमारे  हैं  और छाले  भी अपने  हैं,रक्तरंजित  हृदय  भी  हैं और भाले भी  अपने हैं,दोष किसको दिया जाए कौन  फर...
21/06/2026

पांव भी तो हमारे हैं और छाले भी अपने हैं,
रक्तरंजित हृदय भी हैं और भाले भी अपने हैं,
दोष किसको दिया जाए कौन फरियाद है सुनता,
अंधेरे में मरे घुटकर उजाले वो भी अपने हैं।

Prachi Mishra

Gn
18/06/2026

Gn

शुभ हो सुप्रभात हो
18/06/2026

शुभ हो सुप्रभात हो

दिल ही तो है ❤️ Prachi Mishra
17/06/2026

दिल ही तो है ❤️

Prachi Mishra

14/06/2026
शुभ रात्रि 🙏
10/06/2026

शुभ रात्रि 🙏

मैं  प्रतीक्षा  के  कठिन संकल्प  लेकर  जा  रही  हूँतुम कहो प्रिय क्या विरह बंधन तुम्हें स्वीकार होगा।साँझ   सिंदूरी  भी ...
08/06/2026

मैं प्रतीक्षा के कठिन संकल्प लेकर जा रही हूँ
तुम कहो प्रिय क्या विरह बंधन तुम्हें स्वीकार होगा।

साँझ सिंदूरी भी होगी
भोर का यौवन भी होगा
प्यास धरती की बुझाता
नेह का सावन भी होगा
पर हमारी वेदना का
अब कोई भी हल न होगा
शब्द तो होंगे हज़ारों
पर स्वरों में बल न होगा
स्मृति का बाण भी अब इस हृदय के पार होगा
तुम कहो प्रिय क्या विरह बंधन तुम्हें स्वीकार होगा।

तन नहीं बांधे हैं हमने
मन का गठबन्धन किया है
प्रेम को सौभाग्य कहकर
माथ का चंदन किया है
सप्तपदि और सात भाँवर
प्रगतिपथ की कामना है
हर वचन में एक दूजे के
सुखों की भावना है
ये समय इस प्रीत के परिणाम का आधार होगा
तुम कहो प्रिय क्या विरह बंधन तुम्हें स्वीकार होगा।

लक्ष्य को साधे हुए मैं
शूल पथ पर चल रही हूँ
हर कदम अग्निपरीक्षा
मैं स्वयं में जल रही हूँ
प्रेरणा बनकर के प्रियतम
तुम सदा ही साथ होगे
मन सशंकित हो चला है
क्या पुनः विश्वास दोगे
हर पराजित स्वप्न मेरा एक दिन साकार होगा
तुम कहो प्रिय क्या विरह बंधन तुम्हें स्वीकार होगा।

हाथ हाथों में समेटे
सुखद क्षण न जी सकेंगे
नैन से नैनों कि मय को
हम अभी न पी सकेंगे
द्वार ,आंगन और दीवारें
सब अभी रूठे रहेंगे
साथ तो हर पल रहेंगे
तार पर टूटे रहेंगे
स्वास की गति पर सदा ही प्रेम का अधिकार होगा
तुम कहो प्रिय क्या विरह बंधन तुम्हें स्वीकार होगा।

~Prachi Mishra
#हिंदीसाहित्य #हिंदीहमारीशान #हिंदीकामहत्व #हिन्दीसाहित्य #हिंदी #हिन्दी #हिन्द #कविता #सृजन #सृजन_फिर_से

Address

Bhopal
Noida
462041

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prachi Mishra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Prachi Mishra:

Share