18/08/2026
बिश्रामपुर के कधवन ग्राम स्थित नाग पंचमी के दिन बकस बाबा मंदीर स्थित मेला में फोर्टीज़ हॉस्पिटल ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर।
बिश्रामपुर के कधवन ग्राम स्थित मेला के अवसर पर फोर्टीज़ मल्टी स्पेशियालिटी हॉस्पिटल, नौगढ़ा, पलामू की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डायरेक्टर विवेक तिवारी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच, दवाइयां एवं चिकित्सकीय परामर्श नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया।
मेले में कई अन्य मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों की ओर से भी स्वास्थ्य शिविर लगाए गए थे, लेकिन फोर्टीज़ हॉस्पिटल के शिविर में लोगों की खासा भीड़ देखी गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, कम समय में बेहतर उपचार और मरीजों के साथ बेहतर संबंध बनाने के कारण लोगों का भरोसा बढ़ा है।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ. नितेश कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल पैसा कमाना नहीं, बल्कि क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि गरीब परिवार समेत सभी वर्गों को उचित उपचार मिल सके और कोई इलाज से वंचित न रहे।
शिविर में डॉ. के.के. सिन्हा, डॉ. सबा परवीन, स्टाफ नर्स रानी कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक सोनू दूबे, ओटी असिस्टेंट चंदन कुमार सहित माधव, शैलेश, राहुल व इरम ने सेवाएं दीं।
संपर्क: 9229822124, 9229822125