Astrology Sadhana

Call Directions

Astrology Sadhana Horoscope Reading, Match Making etc.

03/08/2026

कुछ लोग बुरे होते नहीं, बना दिए जाते हैं
किसी का व्यवहार आपको बुरा लगा, भीतर तक चुभ गया !
अचानक आपको उससे नफरत हो गई !
मगर कभी आपने सोचा है, उसने ऐसा क्यों किया ?
हो सकता हैं आपका व्यवहार पहले उसे चुभा हो !
उसने तो सिर्फ आपके व्यवहार के जवाब में प्रतिक्रिया दी हो ?
किसी को बुरा बताने से पहले अपने व्यवहार को याद कीजिए
खुद को आईने के सामने खड़ा करके सोचिए
क्योंकि कुछ लोग सिर्फ जवाब में प्रतिक्रिया देकर
बुरे बन जाते हैं !

03/08/2026

हर ख़ामोशी कमजोरी नहीं होती,
कुछ खामोशियाँ गहरी समझदारी की
पहचान होती है !
इंसान तब चुप हो जाता है, जब उसे
बोलकर भी हालत बदलने की कोई
उम्मीद नहीं होती !
आज सच सुनने की बजाय लोग
खुद को सही साबित करने में लगे हैं !
रिश्तों में आवाज ऊंची नहीं, नीयत
साफ होनी चाहिए !
सच्चाई शोर नहीं मचाती, बस गहरा
एहसास छोड़ जाती है !
हर बात पर सफाई देना जरूरी नहीं है,
क्योंकि समझदार के लिए इशारा ही काफी
होता है और नासमझ के लिए हर शब्द
बेकार है !!

03/08/2026

खबर छुपाई जाती है,
अफवाह उड़ाई जाती है,
यह वो जमाना है जहाँ,
कहानी कुछ और होती है,
और सुनाई कुछ और जाती है.....!!

03/08/2026

कल तक धूप थी, आज बारिश हो गई,
मौसम भी सिखा गया, कुछ भी हमेशा
एक जैसा नहीं रहता,
हर चीज बदलती है, वक्त के साथ.....!!

03/08/2026

जिंदगी एक ऐसी किताब है,
जिसका हर अध्याय हमें
कुछ न कुछ सिखाकर ही
आगे बढाता है !
कभी हालात हमारी परीक्षा लेते हैं,
तो कभी अपने ही फैंसले
हमें आईना दिखाते हैं !
लेकिन जो इंसान हर ठोकर से
सीख लेता है,
वही एक दिन अपनी मंजिल तक पहुँचता है !
और याद रखिए.........
कठिन समय हमेशा के लिए नहीं रहता,
लेकिन उस समय में सीखी गई बातें
जिंदगी भर साथ निभाती हैं !
इसलिए कभी संघर्ष से मत घबराइए,
क्योंकि वही हमारे धैर्य और
संस्कार की पहचान है !!

03/08/2026

इंसान दुनिया से
अपनी गलतियाँ छिपा सकता है,
लेकिन अपने कर्मों से
कभी नहीं बच सकता !
क्योंकि हर धोखा, हर अन्याय और हर अहंकार
समय की किताब में दर्ज होता रहता है !
और जब हिसाब का दिन आता है,
तो न ताकत काम आती है,
न दौलत और न ही पहचान !
याद रखिए.......
कर्म की चोट दिखाई नहीं देती,
लेकिन जब लगती है,
तो पूरी जिंदगी बदल देती है !!

03/08/2026

दुनिया की अदालत में
सच्चाई को सबूत देना पड़ता है,
लेकिन समय की अदालत में
सिर्फ कर्म ही सबूत होते हैं !
वहाँ न कोई सिफारिश चलती है,
न कोई रिश्वत,
न कोई ऊँची पहचान !
जिसने दूसरों के अधिकारों को कुचला है,
उसे एक दिन अपने ही कर्मों के
बोझ तले झुकना पड़ता है !
क्योंकि समय भूलता नहीं,
वह सिर्फ सही पल का इन्तजार करता है !!

03/08/2026

जब इरादे अटल हों,
तो कोई भी मुश्किल
ज्यादा देर तक
रास्ता नहीं रोक सकती !
और जीतने वाले लोग
कभी यह नहीं सोचते कि
रास्ता कितना कठिन है,
बल्कि यह सोचते हैं कि
मंजिल कितनी कीमती है !
क्योंकि
ऊँचे मुकाम तक पहुँचने के लिए
ऊँचा हौंसला होना
बहुत जरूरी होता है !!

03/08/2026

समय कभी लोगों को नहीं बदलता,
समय सिर्फ
उनके असली चेहरे
हमारे सामने ले आता है !
इसलिए किसी के बदल जाने का दुःख मत करो,
बस इतना समझो,
कि अब तुम
उसे सही पहचान पाए हो !

03/08/2026

न जन्म हमारी मर्जी से होता न ही मृत्यु,
तो जन्म-मृत्यु के बीच होने वाली व्यवस्था
हमारी मर्जी से कैसे हो सकती है ?
जो आपके योग्य होगा आपको मिल जाएगा
जो नहीं होगा वो छीन जाएगा,
आपका काम है कर्म करते रहना.......
“कर्म ही असली नियति है”

Address

Panchkula
134113

Telephone

9876040271

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Astrology Sadhana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share