04/11/2026
It's my writing ✍️
तीर्थयात्रा —या इच्छाओं का मेला?
चल पड़े हैं पाँव लेकर, मुक्ति की तलाश में,
कोई पूजा-पाठ, कोई यज्ञ-हवन, कोई भटका आस में।
पाप धुलेंगे, पुण्य मिलेगा, मन में यही विश्वास है,
पर मन के भीतर झाँकने की, किसको भला तलाश है?
एक इच्छा पूरी हो जाए, दूजी लेती जन्म,
मन की इस अंतहीन सूची का, कब पूरा होगा क्रम?
चित्रकूट की राहें हों, या कैंची धाम की डगर,
भगवान को खोजने निकले, या इच्छाओं का लेकर नगर?
कोई संतान की मन्नत लेकर, कोई रोग मिटाने की आस,
कोई नौकरी, कोई दौलत माँगे, कोई चाहता बन जाए बिगड़ी बात।
तीर्थ जाना गलत नहीं है, न गलत किसी की आस,
प्रश्न सिर्फ इतना है मित्र, क्या बदला भीतर का अहसास?
मंदिर-मस्जिद, धाम-देवालय, सबकी अपनी बात,
पर स्वयं से मिलने की यात्रा, क्या की तुमने आज?
आत्मा है तीर्थस्थल, मन यात्री अनजान,
गुरु दिखाए राह उसे, जो भूला अपना ज्ञान।
हेमा ✍️
#तीर्थयात्रा #आत्मज्ञान #आत्मचिंतन #सोचसेसचतक #अवलोकन #स्वाध्याय