29/11/2022
एक चिकित्सक के लिए इससे प्यारी बात कुछ और हो नही सकती इस कारण वश आप सभी से यह बात शेयर कर रहा.....
मेरे क्लिनिक पर,एक छोटी सी 6 महीने की बच्ची को लेकर उसके माता पिता आए थे,उसे फीवर था। वे Fb से मेरे पोस्ट आदि को देखकर मेरे पास आए थे,हालाकि बच्ची के पिता मुझसे परिचित थे,
मैंने फीवर से संबंधित सारी बातें उनलोगो से पूछी फिर पूछा की दवा कुछ चल रहा,तो उन्होंने कहा कि हां Calpol drops और antibiotics चल रहे, मैने कहा की Calpol फीवर रहने पर दे सकते हैं,परंतु एंटीबायोटिक्स क्यों दे रहे ?
कुछ टेस्ट आदि हुए है,उन्होंने कहा की नही।फिर मैने समझाया की बिना टेस्ट आदि के antibiotics आदि लेने की सलाह तो अब एलोपैथिक चिकित्सक भी नही देते।
फिर हमने एक दवा दी गोली में बनाकर और एक बायोकेमिक दी साथ में,उन माता पिता से मैने कहा की इस बच्ची के मिजाज़ को होम्यो तरीके से हमने समझ लिया है,इसे आगे से अब जब भी फीवर आए आप antibiotics के जगह मेरी बायोकेमिक दे उसे।
10 सितंबर के बाद कल वो क्लिनिक पर आए थे,अपनी बच्ची को पुनः दिखाने नही केवल उस बायोकेमिक को मांगने,और उन्होंने कहा की ये बायोकेमिक तो मेरी बच्ची के लिए रामबाण है, सो इस बार दो शीशी दे दीजिए।
है न ये बात! मेरे लिए ही नही,बल्कि प्रत्येक होम्यो चिकित्सक के लिए।
गर्व की बात। #होम्योपैथी #फास्ट #एवम #सेफ