02/08/2026
खांसीकी अयुर्वेदिक चिकित्सा....!!
गड़ेका घर हांसी और रोगका घर खांसी' यह सुप्रसिद्ध कहावत है। इसके अनुसार सभी रोगोंका घर खांसी है। इसे विभिन्न भाषाओंमें विभिन्न नामोंसे जाना जाता है। हिन्दी-उर्दूमें खांसी, अरबीमें सुआल, फारसीमें सुर्फ, संस्कृतमें कास, अंग्रेजीमें ब्रोंकाइटिस तथा यूनानीमें सुआल कहते हैं। ऋतु परिवर्तन एवं ठंडकके समय खांसी तीव्र हो जाती है। खांसी पुरानी होनेपर क्षयका कारण बन जाती है।
इसलिए खांसीको अधिक दिनोंतक टिकने नहीं देना चाहिए। धुआं, धूलके मुंह एवं नासिका और कण्ठमें, अमरसमें आमाशयसे मुखकी ओर चले जानेसे, व्यायाम एवं रुक्ष अन्नके सेवनसे, वेगोंको रोकनेसे, जुकाम होने, भोजनकी अन्न-नलिकामें जाकर श्वांस नलिकामें चले जानेसे होता है।
आयुर्वेदमें खांसीके पांच भेद बताये गये हैं। यथा- वातज, पित्तज, कफज, क्षतज (उरक्षतज) और क्षयज। यह क्रमसे बड़े उग्र होते हैं। अन्ततक खांसी अच्छी न होनेपर श्वांसके रूपमें बदल जाती है। क्षयजका कारण धातु क्षय होता है।
इसकी चिकित्सा राजस्थमा (टीबी) के समान होनी चाहिए। वातिक कासमें कफ सूख जाता है जिससे वह अत्यन्त कम अथवा बिल्कुल नहीं निकलता है। कफ न निकलनेसे लगातार खांसीका वेग होता रहता है। ज्यों ही कुछ कफ निकलता है, त्यों ही रोगीको आराम मिलता है। खांसनेसे सिर, उदर, पसलियों आदिमें पीड़ा होने लगती है। मुख सूखा रहता है। पैत्तिक कासमें ज्वर, छातीमें जलन, प्यास एवं कडुवी वमन, तीता (नीमके समान) मुख हो जाता है, पूरा शरीर जलनयुक्त एवं पीला हो जाता है, मुख भी सूखता रहता है। श्लैष्मिक कासमें कफ बहुत निकलता है फिर भी खांसी कम नहीं होती है। सारा शरीर कफसे भरा हुआ प्रतीत होता है।
भोजनमें अरुचि शरीरमें भारीपन एवं खुजली, सिरमें पीड़ा और मुंहमें चिकनाहट युक्त लेपकी अनुभूति होती है। क्षयज और क्षतज कास (खांसी), क्षीणोंमें असाध्य, बलवानोंमें साध्य होती है। यह दोनों नूतन अवस्थामें रोगी, परिचारक चिकित्सा और औषणि उत्तम रहनेपर कभी-कभी साध्य भी होती हैं।
चिकित्सा-वात कासमें तालसादी चूर्ण एक मासा, दो मासाकी मात्रामें शर्बत लिसोड़ा या शर्बत अडूसाके साथ देनेसे बहुत लाभ होता है। पंचामृत रस एक ग्राम, श्रृंग भस्म एक ग्राम, चार मात्रा बनायें। एक-एक मात्रा दवा बहेरा चूर्ण, चवन्नीधर एवं शहदके साथ देनेसे लाभ मिलता है। सरीबन, पीठवन, बड़ी कटेरी, छोटी कटेरीका काढ़ा सौ ग्रामसे उढ़की पत्तीका रस बीस ग्राम, प्याजका रस बीस ग्राम, अदरकका रस दस ग्राम, ताड़मिश्री या साधारण मिश्री ५० ग्राम और गुड सौ ग्राम डालकर सभीकी चासनी बनायें । उसीमें शर्बत लिसोड़ा तथा शर्बत अडूसा २०-२० ग्राम डालें, बड़ा उत्तम होगा। यह अनपानके रूपमें या स्वतन्त्र रूपमें एक-एक चम्मच लेनेसे सभी प्रकारकी खांसीमें लाभ मिलता है।
सेहुढ़की पत्तीका रस रेचक होता है, अतः अधिक शौच हो तो दवाको बन्द कर दें। कफ निकालनेके लिए तालीसदी पांच ग्राम, मुलेठी तीन ग्राम, नौसादर एक ग्राम, प्रवाल भस्म १/२ ग्राम, श्रृंग भस्म १/२ ग्राम। सब मिलाकर रख लें, इसे प्रातः सायं दो-दो मटरके दानेके बराबर मात्रामें शहदमें मिलाकर चटायें। यह कफको निकालकर खांसीको शान्त करता है। बराबर चूसनेके लिए ताड़मिश्री, मुलेहठी, रब्बे सुस, मरिचांदी वटी, लवंगावटी या व्यवसादी वटीमेंसे किसी एकका उपयोग करनेसे खांसीके साथ कफ आदि सभी दूर हो जाते हैं। पैत्तिक कासके लिए वासवलेह दस ग्रामकी मात्रामें बकरीके दूधके साथ लेनेसे बहुत लाभ होता है। प्रवाल भस्म, अभ्रक भस्म, १/२ ग्राम, १/२ ग्राम, एकमें मिलाकर मुलहठी चूर्ण एवं शहदके साथ देनेसे कफ, पित्त और दाहका नाश होता है, साथ ही खांसी बन्द हो जाती है। श्लैष्मिक कासके लिए- श्रृंग भस्म, कृष्णभ्र भस्म, रस सिन्दूर, टंकण भस्म, सबको या अलग-अलग औषधिको छोटी पीपलका चूर्ण एवं शहदके साथ लेनेसे बड़ा लाभ होता है।
भोजनके बाद कनकासव एक चम्मच बराबर जल मिलाकर लिया जा सकता है। सभी प्रकारकी खांसीमें व्याघ्री हरीतिकी दस ग्रामकी मात्रासे बकरीके दूधके साथ दें, अभावमें वासावलेहे या च्यवनप्राश एक-एक चम्मच लिया जा सकता है। सेंधा नमक और सोहागा दोनों समान भागमें लेकर मिट्टीकी हांड़ीमें डालकर मुखको बन्द करके चारोंसे उपलों द्वारा फूंक दें। शीतल होनेपर सबको पीसकर शीशीमें रख लें। दोसे चार रत्तीकी मात्रा पानके रस एवं शहदसे लेनेसे श्वांस खांसी विशेषकर सूखी खांसी सही हो जाती है। दस ग्राम गुड़, पांच ग्राम कपूर, दोनोंको मिलाकर १५ गोली बना लें। एक-एक गोली प्रातः-सायं गर्म जलसे देनेसे सभी प्रकारकी खांसी एवं श्वास दूर होते हैं। मुनक्का दो दाना, मुलेहठी पांच ग्राम, गुलबनप्सा पांच ग्राम, तुलसीकी पत्ती दस, अदरक दस ग्राम, सभीको २५० ग्राम जलमें पकायें, जब एक कफ शेष रह जाय तो उतार लें, छानकर एक चम्मच चीनी मिलाकर, प्रातः तथा शमको इसी सिठ्ठीको २५० ग्राम जलमें पकायें। एक कप शेष रहे तो छानकर चीनी मिलकर पिलायें। इस प्रकार एक सप्ताह लेनेसे सभी खांसी, जुकाम, गलेकी दर्द एवं जकड़न, गर्म चायकी तरहसे पीनेसे दूर हो जाती है। चरीचका चूर्ण चवन्नीभर शहदके साथ चाटनेसे खांसीमें लाभ मिलता है।
भटकटैयाका रस चवन्नीभर गरम कर एक चम्मच शहद मिलाकर दो-तीन बार रोगीको चटानेसे खांसी ठीक होती है। काली तुलसीकी पत्तीका रस एक चम्मच एवं एक चम्मच पानका रस दोनोंको गरम कर एक चम्मच शहद के साथ रोगी को चटाए लाभ मिलेगा !
किसी भी समस्या के बढ़ते, डॉक्टर से सलाह लेना जरुरी है। सफल ईलाज के लिए एकबार अवश्य सम्पर्क करें !
शादी से पहले या शादी के बाद स्त्री-पुरुष की अंदरुनी समस्या; गुप्त एवं यौन रोग, जोड़ दर्द, चर्म रोग, सफेद दाग, एक्जिमा, सोरासिस, स्त्री रोग, मासिक खराबी, लिकोरिया, बांझपन जैसी समस्त बीमारियों का ईलाज; 100% आयुर्वेदिक एवं आधुनिक जांच के साथ सम्पूर्ण एवं स्थायी ईलाज के लिए एक बार अवश्य बेहिचक मिले !
=============================
नोट :- शराबी को बिना बताये बिना लाये, शराब एवं अन्य नशा छुड़ाए !
=========================≠===
प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य डॉ. मनोज पांडेय एवं डॉ. जे पांडेय BAMS, Ayurvedachrya, ( RNC, HZB ) MRSH ( London )
✅ कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरुस्कारों से सम्मानित
✅ राष्ट्रीय रत्न सम्मान से न्यू दिल्ली में सम्मानित
✅ 30+ वर्षों से आयुर्वेद के क्षेत्र में लगातार रिसर्च
✅ 25000+ से ज्यादा मरीजों का सफल ईलाज
✅ लंदन से M.R.S.H प्राप्त
✅ APS RESEARCH AND PROCESS EVALUATE IBARC REPORT CALIFORNIA USA (AMERICA) द्वारा सम्मानित !
✅ Easy Access to the Specialists
✅ 100% Safe & Secure
✅ 30+ years of experience
✅️ National and International Award Awarded Doctors
✅ M.R.S.H ( London )
✅ Awarded By APS RESEARCH AND PROCESS EVALUATE IBARC REPORT CALIFORNIA USA (AMERICA)
✅ 25000+ patients successfully treated
✅ Ayunique™ - protocol based diagnostic tool
✅ Personalised & root - cause based treatment
✅ Customised diet & lifestyle advice
🩺 Fee Rs.500/-
समय :- सुबह :-11:00 AM To 2:00 PM
शाम :- 04:00 PM To 8:00 PM
असुबिधा से बचने के लिए पहले अपॉइंटमेंट लें !
📱📞 9334200215, 9279953889,
☎️ 📞 0612- 2721160
========================
🚑 ईलाज के लिए इस पता पर सम्पर्क करें :-
®️कायाकल्प क्लीनिक, लीला मोटर्स (यामाहा मोटर साइकिल शो रूम ) के सामने, बिहार नमकीन भंडार के गली में, आर्य कुमार रोड, मछुआ टोली, पटना - 800004
========================
www.kayakalpclinic.co.in
www.kayakalpclinic.in
www.s*xologistpatna.com
========================
Visit for Ayurvedic Treatment
========================
Disclaimer:- इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
अस्वीकरण:- लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले।
*xologist
*xologistInPatna *xologistInPatna
*xologist *xologist *xualhealthformen