14/07/2026
आज हमारे लिए अत्यंत गौरव एवं सम्मान का अवसर रहा। बिहार सरकार के माननीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. राम चंद्र प्रसाद जी ने हमारे वेदांता सेंटर फॉर ऑप्थैल्मिक साइंसेज़ का सौजन्यपूर्ण दौरा किया तथा अपनी नेत्र जाँच कराई।
माननीय मंत्री जी के आगमन से हमारा संस्थान गौरवान्वित हुआ। हम उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जनसेवा की हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त करते हैं।