22/06/2026
भावपूर्ण विदाई एवं शुभकामना संदेश💐🎉
आज पुलिस अस्पताल, पटना के कर्मियों ने पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना श्री परिचय कुमार जी से उनके स्थानांतरण के उपरांत नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने से पूर्व सौजन्य भेंट कर उन्हें धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं।
पुलिस अस्पताल, पटना के प्रति आपके सहयोग, मार्गदर्शन एवं सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए हम सभी हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। आपके कार्यकाल में प्राप्त सहयोग एवं प्रेरणा को हम सदैव स्मरण रखेंगे।
हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आप अपने नवीन दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करें, उत्तरोत्तर प्रगति करें तथा सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं ऊर्जावान रहें।
आपके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की हार्दिक शुभकामनाएं।
पुलिस अस्पताल, पटना परिवार
Patna Police Bihar Police Home Department, Govt. of Bihar