Incure Hospital

Incure Hospital Your Health, Our Mission

16/04/2026

क्या आपके पीरियड्स समय पर नहीं आ रहे हैं?
या कई महीनों से बंद हैं?
इसे मेडिकल भाषा में Amenorrhea (Amenorrhea) कहा जाता है।
मैं अपने क्लिनिक में अक्सर देखती हूँ कि
कई महिलाएँ और लड़कियाँ इस समस्या को समझ नहीं पातीं
और देर से इलाज के लिए आती हैं।
👉 अगर किसी महिला को पीरियड्स नहीं आ रहे हैं,
तो सबसे पहला कारण जो हम देखते हैं —
Pregnancy
इसलिए सबसे पहले
✔️ Urine Pregnancy Test किया जाता है
(चाहे शादीशुदा हों या नहीं)
अगर pregnancy नहीं है,
तो इसके और भी कई कारण हो सकते हैं—
🔹 PCOS (Hormonal imbalance)
🔹 Thyroid problems (Hyper/Hypothyroidism)
🔹 बहुत ज्यादा weight loss या weight gain
🔹 अत्यधिक exercise
🔹 खानपान की कमी / eating disorders
🔹 गंभीर anemia (खून की कमी)
🔹 कुछ contraceptive injections या pills
❗ शरीर में पर्याप्त पोषण और संतुलन जरूरी है,
तभी पीरियड्स नियमित आते हैं।
👉 इसलिए अगर आपके पीरियड्स रुक गए हैं,
तो इसे नजरअंदाज न करें।
👉 सही जांच कराएँ और कारण पता करें।
समय पर इलाज से यह समस्या पूरी तरह ठीक हो सकती है।
— Dr Sonal
Consultant Gynecologist, InCure Hospital
, , , , , , , , , ,

01/04/2026

क्या आपको जल्दी थकान होती है?
या थोड़ा सा काम करने पर भी साँस फूलने लगता है?
यह अक्सर Anemia (खून की कमी) के संकेत हो सकते हैं।
मैं अपने क्लिनिक में अक्सर देखती हूँ कि
कई किशोरियाँ और महिलाएँ एनीमिया से प्रभावित होती हैं,
और उन्हें लंबे समय तक इसका पता भी नहीं चलता।
🩸 खासकर heavy periods एक बड़ा कारण है,
जिसकी वजह से धीरे-धीरे शरीर में खून की कमी हो जाती है।
तो इससे बचाव कैसे करें?
👉 सबसे ज़रूरी है सही खानपान (Iron-rich diet)
🥬 हरी पत्तेदार सब्जियाँ (जैसे साग, पालक)
🍗 Lean meat, chicken, poultry
🥣 दालें और legumes
(राजमा, काबुली चना, देसी चना)
ये सभी चीज़ें शरीर में
Iron बढ़ाने और Hemoglobin सुधारने में मदद करती हैं।
👉 समय पर पहचान
👉 सही डाइट
👉 और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह
से Anemia को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
अगर आप या आपके घर में कोई इन लक्षणों से परेशान है,
तो इसे नज़रअंदाज़ न करें।
▶️ इस विषय पर मेरी reel ज़रूर देखें और जागरूकता फैलाएँ।
— Dr Sonal
Consultant Gynecologist, InCure Hospital
DrSonal, SehatSamvaad, Anemia, IronDeficiency, WomenHealth, GirlsHealth, HealthyDiet, IronRichFoods, Hemoglobin, PeriodHealth, GynecologistTalk, HealthAwareness, InCureHospital

13/03/2026

पीरियड्स में ब्लीडिंग कब “ज़्यादा” मानी जाती है?
कब समझें कि यह खतरे की घंटी है?
Dr Sonal
Sehat Samvaad में बता रही हैं कि कई महिलाओं को यह पता ही नहीं चलता कि उनकी पीरियड्स की ब्लीडिंग असामान्य रूप से ज़्यादा है, और वे धीरे-धीरे एनीमिया का शिकार हो जाती हैं।
Heavy Menstrual Bleeding कब कहेंगे?
🩸 अगर पूरे पीरियड साइकल (5–7 दिन) में
80 ml से ज्यादा ब्लड लॉस हो रहा हो।
🩸 अगर हर 1–2 घंटे में पैड बदलना पड़ रहा हो।
🩸 अगर पीरियड्स में बड़े blood clots (लगभग 1 इंच / 2.5 cm से बड़े) आ रहे हों।
🩸 अगर रात में भी बार-बार उठकर पैड बदलना पड़े या
कपड़े और बेडशीट बार-बार स्टेन हो जाएँ।
⚠️ ऐसे लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करें।
लगातार heavy bleeding से हीमोग्लोबिन कम हो सकता है और एनीमिया हो सकता है।
इसके लक्षण हो सकते हैं—
• जल्दी थकान
• साँस फूलना
• कमजोरी और चिड़चिड़ापन
👉 ऐसे में समय पर डॉक्टर से सलाह लेना और जाँच कराना बहुत ज़रूरी है।
▶️ पूरी जानकारी के लिए reel ज़रूर देखें।
DrSonal, SehatSamvaad, HeavyMenstrualBleeding, PeriodAwareness, WomenHealth, MenstrualHealth, AnemiaAwareness, GynecologistTalk, PeriodProblems, HealthAwareness, InCureHospital

03/03/2026

होली की हार्दिक शुभकामनाएँ
मैं, डॉ. धीरज कुमार
डायरेक्टर, InCure Hospital, पटना
आप सभी को रंगों के इस पावन पर्व की शुभकामनाएँ देता हूँ।
होली केवल रंगों का त्योहार नहीं,
यह प्रेम, भाईचारे और सकारात्मक सोच का संदेश देता है।
लेकिन त्योहार के दौरान असंतुलित खान-पान
डायबिटीज, लिवर और बीपी के मरीजों के लिए समस्या बढ़ा सकता है।
✔️ संतुलित भोजन करें
✔️ अधिक मिठाई और तले भोजन से बचें
✔️ शराब से दूरी रखें, विशेषकर यदि लिवर की समस्या हो
✔️ पर्याप्त पानी पिएं
✔️ बच्चों की आंखों की सुरक्षा का ध्यान रखें
त्योहार मनाएं, लेकिन सेहत को प्राथमिकता दें।
आप सभी को सुरक्षित, स्वस्थ और आनंदमय होली की शुभकामनाएँ 🙏

Dr. Dheeraj Kumar
Director, InCure Hospital, Patna
, , , , , , , , ,

18/02/2026

किशोर अवस्था में पीरियड्स को लेकर चुप्पी क्यों?
शर्म और झिझक के कारण आज भी कई लड़कियाँ इस विषय पर खुलकर बात नहीं कर पातीं।
Dr Sonal,
कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट, InCure Hospital,
Sehat Samvaad – IF Podcast Series में बता रही हैं कि—
🩸 पीरियड्स कोई बीमारी नहीं हैं
🌸 यह एक नॉर्मल और हेल्दी प्रोसेस है
👩‍👧 माँ और बेटी के बीच खुली बातचीत बेहद ज़रूरी है
📚 सही गाइडेंस से डर, भ्रम और शर्म दूर होती है
पीरियड्स इस बात का संकेत हैं कि बच्ची का शरीर
प्राकृतिक रूप से विकसित हो रहा है और प्रजनन क्षमता की ओर बढ़ रहा है।
जब इस विषय पर खुलकर बात होगी,
तभी हमारी बेटियाँ खुद को आत्मविश्वासी और सुरक्षित महसूस करेंगी।
▶️ इस ज़रूरी बातचीत को ज़रूर देखें और शेयर करें।
, , , ,
, , ,
, , ,
, ,

17/02/2026

🎙️ सेहत संवाद
महिलाओं की सेहत पर विशेषज्ञ संवाद
महिलाओं में होने वाले रोगों, उनकी पहचान, इलाज और रोकथाम से जुड़ी सही और भरोसेमंद जानकारी के लिए
Incure Hospital प्रस्तुत करता है
पॉडकास्ट सीरीज़ – सेहत संवाद 🎧
इस पॉडकास्ट में डॉ. सोनल (Consultant Obstetrician & Gynaecologist)
महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सरल और वैज्ञानिक जानकारी साझा करेंगी।
आज इस पॉडकास्ट सीरीज़ का टीज़र जारी किया गया है।
यह पॉडकास्ट Incure Hospital और डॉ. सोनल के Facebook पेज पर नियमित रूप से उपलब्ध रहेगा।
👩‍⚕️ सेहत संवाद के माध्यम से हमारा उद्देश्य है—
✔️ महिलाओं को सही समय पर सही स्वास्थ्य जानकारी देना
✔️ जागरूकता बढ़ाना
✔️ बेहतर स्वास्थ्य की ओर मार्गदर्शन करना
💬 महिलाओं की सेहत से जुड़े अपने सवाल कमेंट में ज़रूर लिखें।
सेहत संवाद – सही जानकारी, बेहतर सेहत।
, , , #महिला_स्वास्थ्य, , , , , ,

10/02/2026

Incure Hospital, कंकड़बाग में इलाज के बाद विवेक कुमार आज जीवन की ओर वापस लौट चुके हैं।
विवेक कुमार एक दर्दनाक हादसे का शिकार हुए थे। ट्रेन से गिरने के कारण उन्हें सिर में गंभीर चोट आई थी। हालत इतनी नाज़ुक थी कि उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा।
🧠 मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया
▪ Brain Stem Hemorrhage
▪ Frontal Contusion
▪ Depressed Fracture of Skull
यह एक ऐसा केस था, जहाँ हर पल चुनौती से भरा था। लेकिन Incure Hospital की अनुभवी डॉक्टरों की टीम, समय पर इलाज, आधुनिक ICU सुविधा और लगातार मॉनिटरिंग ने असंभव को संभव कर दिखाया।
आज विवेक कुमार की हालत स्थिर है और वे धीरे-धीरे स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ रहे हैं।
यह सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि समर्पण, मेहनत और विश्वास की जीत है।
🙏 मरीज और परिजनों के विश्वास के लिए धन्यवाद
🏥 Incure Hospital – जब ज़िंदगी सबसे ज़्यादा ज़रूरी होती है
🔖 Hashtags







🙏 यह सम्मान मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है।प्रभात खबर द्वारा आयोजित कार्यक्रम मेंमाननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल...
16/01/2026

🙏 यह सम्मान मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है।
प्रभात खबर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में
माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे जी
एवं उपमुख्यमंत्री श्री विजय सिन्हा जी के कर-कमलों से
यह सम्मान प्राप्त हुआ।
इस सम्मान को मैं
अपने माता-पिता,
प्रभात खबर परिवार
और अपने सभी मरीजों व शुभचिंतकों को समर्पित करता हूँ।
आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
धन्यवाद 🙏
— डॉ. धीरज कुमार














This Christmas, care continues beyond the season. 🎄✨At Incure Hospital, we remain committed to healing with compassion, ...
25/12/2025

This Christmas, care continues beyond the season. 🎄✨
At Incure Hospital, we remain committed to healing with compassion, expertise, and trust, every day, for every patient.
May this festive season bring health, comfort, and hope to you and your loved ones.

📞 7258804265
🌐 www.incurehealth.in

[Incure Hospital, Christmas wishes, healthcare services, orthopedic surgeries, trauma care, neurosurgery, pediatric care, patient-first care]

22/12/2025

Address

CA-42, P.C.Colony, U.V Mensiaon, Kankarbagh
Patna
800020

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Incure Hospital posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share