01/05/2026
*आरजीएचएस योजना बहिष्कार — महत्वपूर्ण अपडेट एवं अपील*
*1 मई 2026*
प्रिय साथियों,
आरजीएचएस (Rajasthan Government Health Scheme) से संबंधित विभिन्न समस्याओं, निरंतर वित्तीय संकट एवं व्यवस्थागत कमियों के कारण पिछले कई दिनों से पूरे राज्य में इस योजना का बहिष्कार जारी है।
*मुख्य समस्याएँ:*
• समय पर भुगतान न होना, जिससे अस्पतालों की वित्तीय स्थिति गंभीर रूप से प्रभावित
• स्पष्ट SOP के अभाव में TPA (Third Party Administrator) द्वारा अनावश्यक आपत्तियाँ, पेनल्टी एवं क्लेम रिजेक्शन
• MDP के अभाव में डॉक्यूमेंट अपलोडेशन में कठिनाई एवं क्लेम प्रोसेसिंग में बाधाएँ
• एम्पैनलमेंट क्राइटेरिया का रिवाइज न होना, जिससे छोटे अस्पताल बाहर रह जा रहे हैं
• MOU में एकतरफा शर्तें, चिकित्सालयों के हितों की अनदेखी
• योजना के वर्तमान क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को लेकर गंभीर चिंताएँ
इन सभी मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रारंभिक बैठकों में उठाया जा चुका है और वर्तमान में इन पर विचार-विमर्श जारी है। माननीय मुख्य सचिव द्वारा भी इस संपूर्ण योजना को संज्ञान में लेकर विभिन्न विभागों के साथ समन्वय किया जा रहा है।
साथ ही यह महत्वपूर्ण है कि इस समय सरकार एवं प्रशासन पर बहु-स्तरीय दबाव बना हुआ है पेंशनर्स, सरकारी कर्मचारी, चिकित्सक समुदाय तथा केमिस्ट एसोसिएशन सभी अपने-अपने स्तर पर अपनी मांगों को मजबूती से रख रहे हैं, जिससे समाधान की दिशा में सकारात्मक प्रगति की संभावना बनी हुई है।
यह आंदोलन केवल बकाया भुगतान तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी संरचनात्मक समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए है, ताकि भविष्य में राज्य के सभी अस्पतालों को एक सुगम, पारदर्शी एवं व्यवहारिक कार्य वातावरण प्राप्त हो सके।
हालांकि, यह जानकारी मिली है कि कुछ चिकित्सक/अस्पताल धैर्य खोकर पुनः कार्य प्रारंभ कर रहे हैं। बार-बार अनुरोध एवं संवाद के बावजूद ऐसा करना संगठन की एकजुटता को कमजोर करता है।
*सभी ब्रांच एवं जिला पदाधिकारियों से विशेष आग्रह:*
👉🏿ऐसे साथियों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उन्हें समझाएँ
👉🏿उनकी सूची तैयार कर राज्य कार्यालय को भेजें
👉🏿आवश्यक होने पर उन्हें यह अवगत कराएँ कि संगठन के सामूहिक निर्णय से अलग रहने पर भविष्य में सहयोग प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है
हम सभी के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि हम कुछ दिन और धैर्य एवं एकजुटता के साथ इस आंदोलन को जारी रखें। तभी राज्य सरकार, संबंधित विभागों एवं आरजीएचएस प्राधिकरण से ठोस समाधान प्राप्त किया जा सकेगा।
हमारी टीम निरंतर उच्चस्तरीय अधिकारियों एवं मंत्रियों के संपर्क में है। आशा है कि शीघ्र ही सार्थक वार्ताओं के माध्यम से सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
*डॉ. सोनदेव बंसल प्रकरण:*
इस संबंध में माननीय उच्च न्यायालय में 7 मई तक सुनवाई अपेक्षित है। हमें न्यायालय की प्रक्रिया का सम्मान करते हुए धैर्य बनाए रखना होगा। आशा है कि शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा।
*आप सभी के सहयोग, धैर्य एवं एकजुटता के लिए धन्यवाद।*
*संगठन की शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।*
*Team IMA Rajasthan*