ज्योतिष स्वास्थ्य और वास्तु

  • Home
  • India
  • Pune
  • ज्योतिष स्वास्थ्य और वास्तु

ज्योतिष स्वास्थ्य और वास्तु वास्तु और ज्योतिष संबंधित जानकारी के ?
(2)

23/08/2026
🌺🌺🙏🙏🌺🌺🙏🙏🌺🌺*********|| जय श्री राधे ||*********🌺🙏 *महर्षि पाराशर पंचांग* 🙏🌺🙏🌺🙏 *अथ  पंचांगम्* 🙏🌺🙏*********ll जय श्री राधे...
23/08/2026

🌺🌺🙏🙏🌺🌺🙏🙏🌺🌺
*********|| जय श्री राधे ||*********
🌺🙏 *महर्षि पाराशर पंचांग* 🙏🌺
🙏🌺🙏 *अथ पंचांगम्* 🙏🌺🙏
*********ll जय श्री राधे ll*********
🌺🌺🙏🙏🌺🌺🙏🙏🌺🌺

*दिनाँक:-24/08/2026,सोमवार*
द्वादशी, शुक्ल पक्ष,
श्रावण
""""""""""""""""""""""""""""""""""""(समाप्ति काल)

तिथि------------ द्वादशी अहोरात तक
पक्ष----------------------- शुक्ल
नक्षत्र------ पूर्वाषाढा 20:27:19
योग----------- प्रीति 07:03:15
करण----------- बव 17:21:48
वार--------------------- सोमवार
माह--------------------- श्रावण
चन्द्र राशि------- धनु 27:05:10
चन्द्र राशि----------------- मकर
सूर्य राशि------------------- सिंह
रितु------------------------ शरद
आयन--------------- दक्षिणायन
संवत्सर----------------- पराभव
संवत्सर (उत्तर)----------------- रौद्र
विक्रम संवत------------- 2083
गुजराती संवत------------ 2082
शक संवत---------------- 1948
कलि संवत--------------- 5127

वृन्दावन
सूर्योदय------------- 05:55:23
सूर्यास्त-------------- 18:47:23
दिन काल----------- 12:52:00
रात्री काल----------- 11:08:28
चंद्रोदय-------------- 16:30:06
चंद्रास्त-------------- 26:58:35

लग्न----सिंह 6°39', 126°39'

सूर्य नक्षत्र------------------- मघा
चन्द्र नक्षत्र------------- पूर्वाषाढा
नक्षत्र पाया----------------- ताम्र

*🚩💮🚩 पद, चरण 🚩💮🚩*

धा---- पूर्वाषाढा 07:07:35

फा---- पूर्वाषाढा 13:48:02

ढा---- पूर्वाषाढा 20:27:19

भे---- उत्तराषाढा 27:05:17

*💮🚩💮 ग्रह गोचर 💮🚩💮*

ग्रह =राशी , अंश ,नक्षत्र, पद
============================
सूर्य= सिंह 06°30 , मघा 2 मी
चन्द्र= धनु 19°30 , पूoषाo 2 धा
बुध = सिंह 02°52 ' आश्लेषा 1 मा
शु क्र= कन्या 22°05, हस्त 4 ठ
मंगल= मिथुन 14°17 आर्द्रा 3 ङ
गुरु= कर्क 17°33 आश्लेषा , 1 डी
शनि=मीन 19°30 ' रेवती , 1 दे
राहू=(व) कुम्भ 05°34 धनिष्ठा , 4 गे
केतु= (व) सिंह 05°34 मघा 2 मी
============================

*🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 🚩💮🚩*

राहू काल 07:32 - 09:08 अशुभ
यम घंटा 10:45 - 12:21 अशुभ
गुली काल 13:58 - 15:34 अशुभ
अभिजित 11:56 - 12:47 शुभ
दूर मुहूर्त 12:47 - 13:39 अशुभ
दूर मुहूर्त 15:22 - 16:13 अशुभ
वर्ज्यम 29:18* - 31:03* अशुभ
प्रदोष 18:47 - 21:03 शुभ

💮चोघडिया, दिन

अमृत 05:55 - 07:32 शुभ
काल 07:32 - 09:08 अशुभ
शुभ 09:08 - 10:45 शुभ
रोग 10:45 - 12:21 अशुभ
उद्वेग 12:21 - 13:58 अशुभ
चर 13:58 - 15:34 शुभ
लाभ 15:34 17:11 शुभ
अमृत 17:11 18:47 शुभ

🚩चोघडिया, रात

चर 18:47 - 20:11 शुभ
रोग 20:11 - 21:35 अशुभ
काल 21:35 22:58 अशुभ
लाभ 22:58 - 24:22* शुभ
उद्वेग 24:22* - 25:45* अशुभ
शुभ 25:45* - 27:09* शुभ
अमृत 27:09* - 28:32* शुभ
चर 28:32* - 29:56* शुभ

💮होरा, दिन

चन्द्र 05:55 -06:59
शनि 06:59- 08:04
बृहस्पति 08:04- 09:08
मंगल 09:08 -10:13
सूर्य 10:13 -11:17
शुक्र 11:17- 12:21
बुध 12:21 -13:26
चन्द्र 13:26 -14:30
शनि 14:30- 15:34
बृहस्पति 15:34- 16:39
मंगल 16:39- 17:43
सूर्य 17:43 -18:47

🚩होरा, रात

शुक्र 18:47- 19:43
बुध 19:43 -20:39
चन्द्र 20:39- 21:35
शनि 21:35 -22:30
बृहस्पति 22:30 -23:26
मंगल 23:26 -24:22
सूर्य 24:22-25:17
शुक्र 25:17-26:13
बुध 26:13-27:09
चन्द्र 27:09 -28:04
शनि 28:04-29:00
बृहस्पति 29:00-29:56

*🚩उदयलग्न प्रवेशकाल 🚩*

सिंह > 05:30 से 07:52 तक
कन्या > 07:52 से 10:10 तक
तुला > 10:10 से 12:16 तक
वृश्चिक > 12:16 से 14:44 तक
धनु > 14:44 से 16:48 तक
मकर > 16:48 से 18:30 तक
कुम्भ > 18:30 से 20:10 तक
मीन > 20:10 से 21:38 तक
मेष > 21:38 से 23:16 तक
वृषभ > 23:16 से 01:02 तक
मिथुन > 01:02 से 03:14 तक
कर्क > 03:14 से 05:30 तक
=======================

*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*

(लगभग-वास्तविक समय के समीप)
दिल्ली +10मिनट--------- जोधपुर -6 मिनट
जयपुर +5 मिनट------ अहमदाबाद-8 मिनट
कोटा +5 मिनट------------ मुंबई-7 मिनट
लखनऊ +25 मिनट--------बीकानेर-5 मिनट
कोलकाता +54-----जैसलमेर -15 मिनट

*नोट*-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

*💮दिशा शूल ज्ञान-------------पूर्व*
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा काजू खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*
*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*

*🚩 अग्नि वास ज्ञान -:*
*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*
*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*
*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*
*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।* *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*
*नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*

12 + 2 + 1 = 15 ÷ 4 = 3 शेष
पृथ्वी लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है l

*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*

सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है

शनि ग्रह मुखहुति

*💮 शिव वास एवं फल -:*

12 + 12 + 5 = 29 ÷ 7 = 1 शेष

कैलाश वास = शुभ कारक

*🚩भद्रा वास एवं फल -:*

*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*
*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*

*💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮*

*एकादशी व्रत (वैष्णव)

*💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮*

मूर्खा यत्र न पुज्यन्ते धान्यं यत्र सुसञ्चितम् ।
दाम्पत्ये कलहो नास्ति तत्र श्रीः स्वयमागता ।।
।।चाoनीo।।

धन की देवी लक्ष्मी स्वयं वहां चली आती है जहाँ ...
१. मूर्खो का सम्मान नहीं होता.
२. अनाज का अचछे से भणडारण किया जाता है.
३. पति, पत्नी मे आपस मे लड़ाई बखेड़ा नहीं होता है.

*🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩*

गीता -: विभूतियोग अo-10

अहमात्मा गुडाकेश सर्वभूताशयस्थितः।
अहमादिश्च मध्यं च भूतानामन्त एव च॥

हे अर्जुन! मैं सब भूतों के हृदय में स्थित सबका आत्मा हूँ तथा संपूर्ण भूतों का आदि, मध्य और अंत भी मैं ही हूँ
॥20॥

*💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮*

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष
आज रिश्तों को संभालकर चलना आपके लिए सबसे जरूरी रहेगा। प्यार और समझदारी से आप हर स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं, इसलिए उन्हें मनाने में देर न करें। उधार लेने का विचार आ रहा है तो फिलहाल रुक जाना बेहतर होगा, क्योंकि आगे चलकर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। कारोबार में भी आज बड़े फैसले लेने से बचें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में पछतावे का कारण बन सकता है।

🐂वृष
आज का दिन खुशियां लेकर आएगा, खासकर विद्यार्थियों के लिए। कोई नया कोर्स शुरू करने या नई दिशा में कदम बढ़ाने का मौका मिल सकता है, जो आगे सफलता दिलाएगा। आमदनी के नए स्रोत बनने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर में किसी नए मेहमान के आने से रौनक बढ़ेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी से जुड़ी कोई परेशानी भी किसी करीबी व्यक्ति की मदद से दूर होती नजर आ रही है।

👫मिथुन
आज आपका हुनर आपकी सबसे बड़ी पहचान बनेगा। कला, रचनात्मकता और किसी विशेष कौशल में निखार आएगा, जिससे आपको दूसरों से अलग पहचान मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है। काम के सिलसिले में यात्रा भी हो सकती है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं तो हर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन खुश कर देगी और आपकी कोई उपलब्धि सम्मान बढ़ाएगी।

🦀कर्क
आज आर्थिक मामलों में राहत मिलने से मन काफी हल्का महसूस करेगा। बच्चों के साथ समय बिताना आपको सच्ची खुशी देगा। कुछ प्रभावशाली या खास लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए नए अवसर लेकर आएगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आपसी बातचीत से सुलझने की संभावना है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा और नौकरी में प्रमोशन या कोई अच्छी खबर मिलने से दिन और भी खास हो सकता है।

🦀सिंह
आज आपको आमदनी और आत्मविश्वास दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कारोबार में सुधार होगा और आपके फैसले दूसरों को प्रभावित करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आप दोनों मिलकर भविष्य की योजनाओं पर काम कर सकते हैं। लंबे समय से अटका सरकारी काम पूरा हो सकता है। साथ ही, नौकरी का कोई नया ऑफर अचानक आपको खुश कर सकता है।

🙎‍♀️कन्या
आज दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, लेकिन जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ें। मौज-मस्ती के साथ काम पर भी पूरा ध्यान देना जरूरी है। अगर स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी पहले से चल रही है, तो उसे टालने के बजाय सही सलाह लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। आज अपने काम खुद पूरा करना बेहतर होगा, क्योंकि दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता नुकसान पहुंचा सकती है।

⚖️तुला
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आप खुद में सुधार लाने की कोशिश करेंगे, लेकिन ऑफिस में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। मेहनत का परिणाम जरूर मिलेगा, इसलिए धैर्य बनाए रखें। संतान की सेहत पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा। किसी अनजान व्यक्ति के साथ पैसों का लेन-देन करने से बचें। घर में मेहमानों के आने से खर्च बढ़ सकता है और मन थोड़ा विचलित भी रह सकता है। शांत रहकर परिस्थितियों को संभालें।

🦂वृश्चिक
आज चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन आपको उनसे घबराने की जरूरत नहीं है। हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी और समाधान की राह निकल सकती है। एक साथ कई जिम्मेदारियां मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन यही अनुभव आपको आगे बढ़ाएगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करके कोई बड़ा पारिवारिक मामला सुलझ सकता है।

🏹धनु
आज खर्च बढ़ सकते हैं और साथ ही आप भविष्य को लेकर गंभीरता से सोचेंगे। मां की ओर से कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। भाई-बहनों की जरूरतों को नजरअंदाज न करें, वरना रिश्तों में दूरी आ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ा मानसिक दबाव कम महसूस होगा। पिता की कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है, लेकिन तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय धैर्य से काम लेना बेहतर रहेगा। समय के साथ स्थिति संभल जाएगी।

🐊मकर
आज आपके दिमाग में कई नए विचार आएंगे, जो कारोबार को नई दिशा दे सकते हैं। साझेदारी में काम शुरू करने के अच्छे संकेत हैं। किसी सरकारी योजना में निवेश का विचार बन सकता है, लेकिन दस्तावेज और शर्तें अच्छी तरह जांचने के बाद ही आगे बढ़ें। कुछ लोग आपके भरोसे का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। अपनी कीमती वस्तुओं का खास ध्यान रखें। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होगी और पुरानी यादें फिर ताजा हो जाएंगी।

🍯कुंभ
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी कोई उपयोगी चीज या अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूर रहना ही समझदारी होगी, क्योंकि बेवजह की चर्चा आपके प्रमोशन पर असर डाल सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपको खुशी मिलेगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। कुछ नया शुरू करने की आपकी कोशिश धीरे-धीरे सफलता का रास्ता खोल सकती है।

🐟मीन
आज आपके आसपास खुशियों का माहौल रहेगा और कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। ऑफिस में कोई सरप्राइज, उपहार या सम्मान मिल सकता है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े लोन के मंजूर होने के संकेत हैं। धन-धान्य में वृद्धि होगी और आमदनी मजबूत बनी रहेगी। दोस्तों की मदद के लिए आप हमेशा की तरह आगे रहेंगे और यही उदारता आपकी सबसे बड़ी पहचान बनेगी।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

🍁🛕🌺👏🕉️👏🌺🛕🍁🌞~*आज का हिन्दू पंचांग*~🌞🚩✊जय हिंदुत्व✊🚩🌈 *दिनांक - 21 अगस्त 2026*🌈 *दिन - शुक्रवार*🌈 *विक्रम संवत 2083 (गुजरा...
20/08/2026

🍁🛕🌺👏🕉️👏🌺🛕🍁
🌞~*आज का हिन्दू पंचांग*~🌞
🚩✊जय हिंदुत्व✊🚩
🌈 *दिनांक - 21 अगस्त 2026*
🌈 *दिन - शुक्रवार*
🌈 *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌈 *शक संवत -1948*
🌈 *अयन - दक्षिणायन*
🌈 *ऋतु - वर्षा ॠतु*
🌈 *मास - श्रावण*
🌈 *पक्ष - शुक्ल*
🌈 *तिथि - नवमी रात्रि 11:36 तक तत्पश्चात दशमी*
🌈 *नक्षत्र - अनुराधा सुबह 11:53 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*
🌈 *योग - वैधृति 22 अगस्त प्रातः 05:18 तक तत्पश्चात विष्कंभ*
🌈*राहुकाल - सुबह 11:06 से दोपहर 12:42 तक*
🌈 *सूर्योदय - 06:20*
🌈 *सूर्यास्त - 07:03*
🌞~*आज का हिन्दू पंचांग*~🌞
🚩✊जय हिंदुत्व✊🚩
🕉️ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा मे*
🚩*व्रत पर्व विवरण-
✨*विशेष- नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
✨ *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
✨ *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
🌞~*आज का हिन्दू पंचांग*~🌞
🚩✊जय हिंदुत्व✊🚩

🍁 *कोई भी ग्रह विपरीत हो तो* 🍁
🕉️⏭️ *नौ ग्रहों में से कोई भी ग्रह किसीको विपरीत हो या कष्टदायी हो रहा हो तो शिवजी की पूजा करने से सब शांत रहते है | सब ग्रहों के स्वामी है शिवजी |*
🌞~*आज का हिन्दू पंचांग*~🌞
🚩✊जय हिंदुत्व✊🚩

🍁 *दीर्घायु के लिए* 🍁
🕉️⏭️ *२ ग्राम सौंठ में पानी मिलाकर रात को लोहे की कड़ाही के अंदर लेप करें l प्रातः काल वह सौंठ दूंध में मिलाकर पीने से दीर्घायुश की प्राप्ति होती है l*
🌞~*आज का हिन्दू पंचांग*~🌞
🚩✊जय हिंदुत्व✊🚩

🍁 *खोयी हुई आध्यात्मिक शक्ति पुनः प्राप्त करने के लिए* 🍁
⏩ *अगर आपने किसी कारण से आध्यात्मिक शक्ति खो दी है तो आसन पर बैठकर ह्रदय में अनाहत चक्र का ध्यान करें l ऋषि विश्वामित्र जी को भी इसी प्रयोग से खोई हुई शक्ति पुनः प्राप्त हुई थी l*

🌞~*आज का हिन्दू पंचांग*~🌞
🚩✊जय हिंदुत्व✊🚩
☀🏯!! श्री हरि: शरणम् !!🏯☀
🍃🎋🍃🎋🕉️🎋🍃🎋🍃
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

ईशान कोण में कुआँ, अंडरग्राउंड टैंक या पुराना जलस्रोत है, फिर भी उसका लाभ नहीं मिल रहा? 🤔💧तो हो सकता है आप 4 बड़ी गलतिया...
20/08/2026

ईशान कोण में कुआँ, अंडरग्राउंड टैंक या पुराना जलस्रोत है, फिर भी उसका लाभ नहीं मिल रहा? 🤔💧

तो हो सकता है आप 4 बड़ी गलतियाँ कर रहे हों!

👉 क्योंकि ईशान कोण में सिर्फ पानी का स्रोत होना काफी नहीं है?
👉 ये गलत व्यवस्था भी समस्या पैदा कर सकती है?
👉 इसे ठीक करते ही क्या❓ सचमुच धन लाभ होने लगेगा

इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए ," ईशान कोण में जलस्रोत वाला" 👉हमारा नया YouTube वीडियो जरूर देखें। 🎥

🔴 YouTube Channel: OM
👉 वीडियो अभी देखें और जानें—ईशान कोण के जलस्रोत का सही रहस्य!

📌ईशान कोण में कुआँ, अंडरग्राउंड वाटर टैंक या पानी का स्रोत होने के ...

🪔 20 अगस्त 2026 का पूरा पंचांग📅 वार: गुरुवार🌙 पक्ष: शुक्ल पक्ष🌺 तिथि: अष्टमी — रात 9:19 बजे तक, इसके बाद नवमी⭐ नक्षत्र: ...
19/08/2026

🪔 20 अगस्त 2026 का पूरा पंचांग

📅 वार: गुरुवार

🌙 पक्ष: शुक्ल पक्ष

🌺 तिथि: अष्टमी — रात 9:19 बजे तक, इसके बाद नवमी

⭐ नक्षत्र: विशाखा — सुबह 9:09 बजे तक, फिर अनुराधा

🕉️ योग: ऐन्द्र — लगभग सुबह 4:26 बजे तक, फिर वैधृति

🪷 करण: विष्टि/भद्रा — सुबह 8:16 बजे तक, फिर बव

🌕 चंद्र राशि: वृश्चिक

☀️ सूर्य राशि: सिंह

📿 मास: श्रावण

📜 विक्रम संवत: 2083, सिद्धार्थी

🌧️ ऋतु: वर्षा

🌅 सूर्योदय: 6:17 AM

🌇 सूर्यास्त: 6:58 PM

🌙 चंद्रोदय: लगभग 1:01 PM

⚠️ भद्रा

विष्टि करण अर्थात भद्रा सुबह लगभग 8:16 बजे तक रहेगी। इसलिए इस अवधि में विशेष रूप से शुभ एवं मांगलिक कार्य शुरू करने से बचना उचित माना जाता है।

⏰ राहु काल

राहु काल: दोपहर 2:13 PM से 3:48 PM तक

इस समय नया शुभ कार्य, महत्वपूर्ण समझौता या नई शुरुआत करने से बचें।
यमगंड: 6:17–7:53 AM
गुलिक काल: 9:28–11:03 AM
वर्ज्य: 1:36–3:23 PM के आसपास।

ध्यान दें: कुछ ऑनलाइन पंचांगों में राहु काल 2:02–3:40 PM भी दिया गया है, जो अलग sunrise/sunset गणना के कारण है।

🌸 शुभ मुहूर्त

🕉️ ब्रह्म मुहूर्त: 4:47–5:32 AM

🌞 प्रातः संध्या: 5:10–6:17 AM

⭐ अभिजित मुहूर्त: 12:13–1:03 PM

🏆 विजय मुहूर्त: 2:45–3:35 PM

🌅 गोधूलि: 6:56–7:21 PM

🌙 निशीथ मुहूर्त: 12:15–1:01 AM

✨ अमृत काल: 12:18–2:05 AM

🍀 अमृत चौघड़िया: लगभग 2:13–3:48 PM

अभिजित मुहूर्त को दिन के प्रमुख शुभ समयों में माना जाता है, लेकिन उस दिन के राहु काल/वर्ज्य को साथ देखकर निर्णय लेना बेहतर है।

🧭 दिशा शूल

गुरुवार को दिशा शूल — दक्षिण दिशा।

इसलिए संभव हो तो दक्षिण दिशा की यात्रा टालें। यदि यात्रा आवश्यक हो तो परंपरागत रूप से गुड़ या अदरक का सेवन करके निकलने की मान्यता मिलती है।

🔥 अग्नि वास

अग्नि वास — आकाश बताया गया है।

अर्थात अग्नि से जुड़े धार्मिक कर्म/हवन आदि के लिए यह विवरण ध्यान में रखा जा सकता है।

पंचक: नहीं
गंडमूल: नहीं।

---

♈ 20 अगस्त का राशिफल

मेष: काम का दबाव बढ़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में निर्णय न लें।

वृषभ: साझेदारी और कागजी काम में सावधानी रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को दोबारा जांच लें।

मिथुन: बातचीत और अपनी बात रखने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन अधीरता नुकसान कर सकती है।

कर्क: धन-संबंधी मामलों में सुधार और कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलने के संकेत हैं।

सिंह: जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। घर और धन से जुड़े पुराने मामलों को भावनाओं से नहीं, समझदारी से सुलझाएं।

कन्या: काम को प्राथमिकता के अनुसार करें। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है।

तुला: धन लाभ और रुकी हुई योजनाओं में प्रगति के योग बन सकते हैं।

वृश्चिक: चंद्रमा आपकी राशि में रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन भावनात्मक निर्णय लेने से बचें।

धनु: पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं।

मकर: करियर में अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी।

कुंभ: योजनाबद्ध तरीके से काम करें। पुरानी बातों में उलझने के बजाय वर्तमान पर ध्यान दें।

मीन: पुराने भुगतान/जिम्मेदारियां निपटाने का प्रयास करें। अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारी न लें।

20 अगस्त के ज्योतिषीय आकलनों में कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन के लिए विशेष रूप से सकारात्मक संकेत बताए गए हैं।

---

🏠 आज के वास्तु-ज्योतिष टिप्स

1. 🧹 उत्तर-पूर्व को साफ रखें

आज ईशान कोण में अनावश्यक सामान, कूड़ा या भारी वस्तु जमा न होने दें। इसे साफ और हल्का रखना वास्तु परंपरा में शुभ माना जाता है।

2. 💧 जल तत्व का ध्यान रखें

ईशान में जल स्रोत है तो उसे स्वच्छ और उपयोगी अवस्था में रखें। केवल कुआँ/टैंक होना पर्याप्त नहीं—उसमें गंदगी या कचरा नहीं होना चाहिए।

3. 🔥 अग्नि कोण में सावधानी

रसोई/अग्नि तत्व से जुड़े स्थान को व्यवस्थित रखें और गैस/चूल्हे के आसपास अनावश्यक सामान न रखें।

4. 🧭 दक्षिण दिशा में यात्रा हो तो

आज दिशा शूल दक्षिण में है। आवश्यक यात्रा हो तो परंपरागत रूप से गुड़ या अदरक लेकर निकलना एक सरल उपाय माना जाता है।

5. 🕉️ गुरुवार का विशेष ज्योतिष उपाय

सुबह भगवान विष्णु या गुरु बृहस्पति की पूजा करें और पीली वस्तु का दान करें। केले के पौधे/तुलसी को श्रद्धापूर्वक जल अर्पित करना भी परंपरागत उपाय है।

---

🌟 आज का प्रेरणास्रोत सुविचार

“परिस्थितियाँ हमारे हाथ में नहीं होतीं, लेकिन उन परिस्थितियों में सही निर्णय लेना हमारे हाथ में जरूर होता है।”

आज का संदेश:
रुकावट देखकर रास्ता मत बदलो, अपनी दिशा सही करो और फिर आगे बढ़ो। 🌿

🌺 19 अगस्त 2026 — पूरा पंचांगवार: बुधवारमास: श्रावणपक्ष: शुक्ल पक्षतिथि: सप्तमी — लगभग शाम 7:20 बजे तक, इसके बाद अष्टमीन...
18/08/2026

🌺 19 अगस्त 2026 — पूरा पंचांग

वार: बुधवार

मास: श्रावण

पक्ष: शुक्ल पक्ष

तिथि: सप्तमी — लगभग शाम 7:20 बजे तक, इसके बाद अष्टमी

नक्षत्र: स्वाती — लगभग सुबह 6:47 बजे तक, फिर विशाखा

योग: ब्रह्म योग — 20 अगस्त तड़के लगभग 3:44 बजे तक

करण: गर — लगभग 6:31 AM तक, फिर वणिज

चंद्र राशि: तुला

सूर्य राशि: सिंह

ऋतु: वर्षा

अयन: दक्षिणायन

विक्रम संवत: 2083, सिद्धार्थी

सूर्योदय: लगभग 6:17 AM

सूर्यास्त: लगभग 6:59 PM

चंद्रोदय: लगभग 12:11 PM

चंद्रास्त: लगभग 11:20 PM

🔱 आज का विशेष धार्मिक महत्व

19 अगस्त को तुलसीदास जयंती भी बताई गई है। इस दिन भगवान श्रीराम का स्मरण, रामचरितमानस का पाठ तथा तुलसी पूजन करना विशेष रूप से अच्छा माना जाता है।

⏰ राहु काल, दिशा शूल और अशुभ समय

राहु काल: लगभग 12:25 PM से 2:03 PM
इस अवधि में नया शुभ कार्य शुरू करने से बचें।

यमगंड: लगभग 7:30 AM – 9:08 AM
गुलिक काल: लगभग 10:46 AM – 12:25 PM
वर्ज्य: लगभग 12:55 PM – 2:41 PM

🧭 दिशा शूल

बुधवार को उत्तर दिशा का दिशा शूल माना जाता है।

यदि आवश्यक हो तो यात्रा से पहले परंपरानुसार धनिया/हरी मूंग का सेवन करके निकलने की मान्यता है।

🪔 शुभ मुहूर्त

पुणे के अनुसार:

ब्रह्म मुहूर्त: लगभग 4:41 – 5:29 AM

अभिजित मुहूर्त: लगभग 12:12 – 1:03 PM

विजय मुहूर्त: लगभग 2:45 – 3:36 PM

गोधूलि: लगभग सूर्यास्त के आसपास

अमृत काल: लगभग 11:28 PM – 1:13 AM

ध्यान दें: अभिजित मुहूर्त का कुछ हिस्सा राहु काल के साथ पड़ सकता है, इसलिए किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए केवल अभिजित देखकर निर्णय न लें।

🏠 19 अगस्त का वास्तु-ज्योतिष टिप

बुधवार + तुला चंद्रमा को ध्यान में रखते हुए आज घर में संतुलन, स्वच्छता और संवाद पर विशेष ध्यान दें।

🌿 वास्तु उपाय:
घर के उत्तर या उत्तर-पूर्व क्षेत्र में अनावश्यक कबाड़, टूटी वस्तुएं या गंदगी जमा न होने दें। बुधवार को इस क्षेत्र की सफाई करके वहां हरा पौधा रखना सकारात्मक वातावरण बनाने का एक सरल वास्तु उपाय माना जाता है।

🪔 ज्योतिष उपाय:
बुधवार को भगवान गणेश का स्मरण करें और
“ॐ गं गणपतये नमः”
का 108 बार जाप करें।

📿 विशेष रूप से व्यापार, शिक्षा, लेखन, बोलचाल और बुद्धि से जुड़े कार्यों के लिए दिन का उपयोग अच्छी योजना बनाने में करें। बुधवार को व्यापार, शिक्षा और संचार से जुड़े कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है।

♈ 19 अगस्त 2026 राशिफल

मेष: काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जल्दबाजी से बचें।
वृषभ: कार्यक्षेत्र में सम्मान और आर्थिक लाभ के अवसर।
मिथुन: बातचीत और संपर्कों से फायदा हो सकता है।
कर्क: परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
सिंह: नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, लेकिन अहंकार से बचें।
कन्या: नए आय स्रोत या रुके काम में सफलता के संकेत।
तुला: आज आपका आत्मविश्वास और प्रभाव बढ़ सकता है।
वृश्चिक: खर्च और भावनात्मक निर्णयों पर नियंत्रण रखें।
धनु: करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है।
मकर: पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है।
कुंभ: आर्थिक मामलों के लिए दिन सकारात्मक रह सकता है।
मीन: परिवार और कार्य के बीच संतुलन बनाकर चलें।

19 अगस्त के ज्योतिषीय आकलन में वृषभ, कर्क, कन्या, तुला और कुंभ के लिए विशेष रूप से सकारात्मक संकेत बताए गए हैं।

🌟 आज का प्रेरणास्रोत सुविचार

> “परिस्थितियां आपके नियंत्रण में नहीं होतीं, लेकिन उन परिस्थितियों में आपका प्रयास, आपका धैर्य और आपका निर्णय हमेशा आपके हाथ में होता है।”

आज का संदेश:
**दिशा सही हो, प्रयास लगातार हो और मन शांत हो—तो मंजिल दूर नहीं रहती।**

🌺 18 अगस्त 2026 — आज का पूरा पंचांगविवरण समय/स्थिति📅 वार मंगलवार🌙 मास श्रावण मास🌗 पक्ष शुक्ल पक्ष🪔 तिथि षष्ठी — शाम 5:51...
17/08/2026

🌺 18 अगस्त 2026 — आज का पूरा पंचांग

विवरण समय/स्थिति

📅 वार मंगलवार
🌙 मास श्रावण मास
🌗 पक्ष शुक्ल पक्ष
🪔 तिथि षष्ठी — शाम 5:51 बजे तक
⭐ नक्षत्र स्वाती — सुबह 6:47 बजे तक, फिर विशाखा
🕉️ योग शुक्ल — रात लगभग 3:21 बजे तक
🔱 करण तैतिल — शाम 5:51 बजे तक
🌙 चंद्र राशि तुला
☀️ सूर्य राशि सिंह
🌅 सूर्योदय लगभग 5:32 AM
🌇 सूर्यास्त लगभग 6:30 PM
🌙 चंद्रोदय लगभग 10:46 AM
🌙 चंद्रास्त लगभग 9:53 PM
🌧️ ऋतु वर्षा
☀️ अयन दक्षिणायन

🌺 विशेष दिन

तीसरा मंगला गौरी व्रत — माता पार्वती के मंगला गौरी स्वरूप की पूजा का दिन। उत्तर भारत की पूर्णिमांत गणना में 18 अगस्त तीसरा मंगला गौरी व्रत है।

⏰ शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 4:05 AM – 4:49 AM

अभिजीत मुहूर्त: 11:36 AM – 12:28 PM

विजय मुहूर्त: 2:11 PM – 3:03 PM

गोधूलि मुहूर्त: 6:29 PM – 6:53 PM

अमृत काल: लगभग 9:20 PM – 11:03 PM

प्रातः संध्या: 4:27 AM – 5:33 AM

⚠️ राहु काल

राहु काल: दोपहर 3:16 PM – 4:53 PM

इस दौरान नया शुभ कार्य, महत्वपूर्ण सौदा या नई शुरुआत करने से बचना पारंपरिक रूप से उचित माना जाता है।

यमगंड: 8:47 AM – 10:24 AM
गुलिक काल: 12:01 PM – 1:39 PM
वर्ज्य: लगभग 11:01 AM – 12:44 PM

🌺 तीसरे मंगला गौरी व्रत का उपाय

सुबह स्नान करके माता मंगला गौरी का पूजन करें।

🌺 माता को लाल चुनरी, सिंदूर, लाल फूल और सुहाग की सामग्री अर्पित करें।
🪔 घी का दीपक जलाकर 16 दीपक करने की परंपरा भी मंगला गौरी व्रत में मिलती है।
🙏 माता गौरी से सौभाग्य, दांपत्य सुख और परिवार की मंगल-कामना करें।
📿 “ॐ गौरी नमः” या “ॐ पार्वत्यै नमः” का जाप करें।
🌸 पूजा के बाद किसी सुहागिन महिला को सुहाग सामग्री देना शुभ माना जाता है।

---

🌿 आज के दिन के खास टिप्स

1. आज क्रोध और कटु वाणी से बचें—मंगलवार होने से संयम रखना विशेष अच्छा रहेगा।

2. किसी को दिया हुआ वचन पूरा करने का प्रयास करें; आज रिश्तों में भरोसा बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

3. धन संबंधी कोई बड़ा निर्णय लेते समय कागजात और शर्तों को अच्छी तरह जाँचें।

4. घर में माता-पिता और बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

5. व्रत रखने वाली महिलाएँ अपनी क्षमता के अनुसार ही उपवास करें; स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।

---

🔮 18 अगस्त का राशिफल

♈ मेष: दांपत्य जीवन में मधुरता और कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा।

♉ वृषभ: धन संबंधी मामलों में लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

♊ मिथुन: शिक्षा, प्रेम और सामाजिक मान-सम्मान के लिए दिन अच्छा है।

♋ कर्क: परिवार में सुख-शांति रहेगी और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

♌ सिंह: आत्मविश्वास बढ़ेगा; काम में सफलता मिल सकती है, लेकिन बोलने से पहले सोचें।

♍ कन्या: आर्थिक मामलों में किसी के वादे पर तुरंत भरोसा न करें; पुष्टि के बाद ही निर्णय लें।

♎ तुला: चंद्रमा आपकी राशि में होने से रचनात्मकता, रिश्तों और करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

♏ वृश्चिक: रुके हुए काम पूरे करने का प्रयास करें; अनावश्यक विवाद से बचें।

♐ धनु: कमाई के नए अवसर और कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं।

♑ मकर: कार्यक्षेत्र में किसी की अस्पष्ट बात को लेकर तुरंत प्रतिक्रिया न दें; स्पष्टता रखें।

♒ कुंभ: भविष्य की योजना बनाते समय सही सलाह और जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।

♓ मीन: भावनाओं में आकर आर्थिक या पारिवारिक निर्णय लेने से बचें और धैर्य रखें।

नोट: यह सामान्य राशिफल है; व्यक्तिगत जन्मकुंडली के अनुसार परिणाम अलग हो सकते हैं।

✨ आज का सुविचार

“जहाँ विश्वास, धैर्य और अच्छे कर्म साथ हों, वहाँ कठिन रास्ते भी धीरे-धीरे सफलता की ओर ले जाते हैं।”

https://youtu.be/T0v9O1Qb0Ls
17/08/2026

https://youtu.be/T0v9O1Qb0Ls

ॐ नागदेवताभ्यो नमः।नोट: नाग पंचमी की कथा के अलग-अलग क्षेत्रों और ...

नागपंचमी🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग-17.08.2026🌄✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️                   🕉️ शुभ सोमवार - 🌞 -  शुभ प्...
16/08/2026

नागपंचमी
🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग-17.08.2026🌄
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ सोमवार - 🌞 - शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
_______________________________
____________आज विशेष___________
नागपंचमी व्रत आज है जानिये शास्त्रोक्त महत्व
_______________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_________________________________
_________दैनिक पंचांग विवरण________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_________________________________
आज दिनांक.......................17.8.2026
कलियुग संवत्.............................5128
विक्रम संवत्.................. ............ 2083
शक संवत्.................................. 1948
संवत्सर.....................................श्री रौद्र
अयन.........................................दक्षिण
गोल........................................... उत्तर
ऋतु............................................ वर्षा
मास......................................... श्रावण
पक्ष............................................शुक्ल
तिथि.........पंचमी. अपरा. 5.01 तक / षष्ठी
वार....................................... .सोमवार नक्षत्र........चित्रा. रात्रि. 4.59* तक / स्वाति
चंद्र राशि.....कन्या. अपरा. 4.19 तक / तुला
योग............शुभ. रात्रि. 3.28* तक / शुक्ल
करण.................बालव. अपरा. 5.01 तक
करण..... कौलव. रात्रि. 5.20* तक / तैत्तिल
_________________________________
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
________________________________
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
________________________________
सूर्योदय....................प्रातः 06.06.55 पर
सूर्यास्त....................सायं. 07.03.45 पर
दिनमान-घं.मि.से....................12.56.50
रात्रिमान-घं.मि.से. ..................11.03.35
चंद्रोदय.....................10.23.53 AM पर
चंद्रास्त......................09.53.05 PM पर
राहुकाल......... प्रातः 7.44 से 9.21(अशुभ)
यमघंट........प्रातः 10.58 से 12.35(त्याज्य)
गुलिक... अपरा. 2.12 से 3.50(शुभे त्याज्य)
अभिजित........ मध्या.12.09 से 1.01(शुभ)
पंचक........................................ नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास).................. आज है
दिशाशूल................................ पूर्व दिशा
दोष परिहार....... दूध का सेवन कर यात्रा करें
________________________________
___________आज का दिन___________
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
_______________________________
व्रत विशेष............... नाग पंचमी देशाचारीय
अन्य व्रत्.........पवित्र श्रावण स्नान व्रत जारी
पर्व विशेष...................................नहीं है
काल विशेष........... .सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष.................................. नहीं है
पर्व विशेष................................... नहीं है
खगोलीय..........मघायां रवि. प्रातः 7.59 पर
खगोलीय............. सिहेsर्क. प्रातः 7.59 पर
नक्षत्र वाहन....................चातक (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा)........…........................नहीं है
पंचक........................................ नहीं है
सर्वा.सि.योग.............................. . नहीं है
पंचक....................................... ..नहीं है
सर्वा.सि.योग............................... .नहीं है
अमृत सि.योग.............................. नहीं है
सिद्ध रवियोग................... प्रातः 7.59 तक
सिद्ध रवियोग..... रात्रि. 4.59* से रात्रि. पर्यंत
________________________________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______________________________
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
_________________________________
दिनांक............................ 18.08.2026
तिथि............. श्रावण शुक्ला षष्ठी मंगलवार
व्रत विशेष.............. मंगला गौरी / वर्ण षष्ठी
अन्य व्रत्.........पवित्र श्रावण स्नान व्रत जारी
पर्व विशेष......................... कल्की जयंती
काल विशेष........... .सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष.................................. नहीं है
पर्व विशेष................................... नहीं है
खगोलीय.... अश्लेषायां गुरु. रात्रि. 3.12* पर
खगोलीय.......................... सूर्य नक्षत्र मघा
नक्षत्र वाहन................... चातक (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा)........….........................नहीं है
पंचक......................................... नहीं है
सर्वा.सि.योग................................ नहीं है
पंचक........................................ नहीं है
सर्वा.सि.योग............................... .नहीं है
अमृत सि.योग.............................. नहीं है
सिद्ध रवियोग................... प्रातः 6.47 तक
_________________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ ________________________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
________________________________
दिल्ली -10 मिनट---------जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट------अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर - 4 मिनट-------------मुंबई +7 मिनट
लखनऊ - 25 मिनट------बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट--जैसलमेर +15 मिनट
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
______🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️________ अभिजित् मुहुर्त - दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त - सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल - सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
__________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄

🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
________________________________
✴️🌄आज दिन का चौघड़िया 🌄✴️
_________________________________
अमृत................प्रातः 6.07 से 7.44 तक
शुभ................प्रातः 9.21 से 10.58 तक
चंचल.............अपरा. 2.12 से 3.50 तक
लाभ...............अपरा. 3.50 से 5.27 तक
अमृत................सायं. 5.27 से 7.04 तक
_________________________________
✴️🌄आज रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
________________________________
चंचल..........सायं-रात्रि. 7.04 से 8.27 तक
लाभ.......रात्रि. 11.13 से 12.36 AM तक
शुभ......रात्रि. 1.59 AM से 3.21 AM तक
अमृत....रात्रि. 3.21 AM से 4.44 AM तक
चंचल....रात्रि. 4.44 AM से 6.07 AM तक
________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
(विशेष - ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
🔱🌄🔱🔱✴️🔱🔱🌄🔱
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2-----5-----6---- 9-------12----13.
कृष्ण पक्ष-1---4----5----8---11----12----30.
_________________________________
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_______________ु__________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र की शांति आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे....
________________________________
समय - नक्षत्र नाम - नक्षत्र चरण - चरणाक्षर
_________________________________

10.03 AM तक.......चित्रा......1...... पे
04.19 PM तक.......चित्रा......2......पो

_______राशि कन्या - पाया रजत्_______
________________________________

10.37 PM तक.......चित्रा..... 3......रा
04.59 AM तक.......चित्रा......4......री
उपरांत रात्रि तक......स्वाति......1......रू

_______राशि तुला - पाया रजत्_________
_________________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
________________________________
नागपंचमी व्रत आज है जानिये शास्त्रोक्त महत्व

नाग पंचमी का त्यौहार हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग देवताओं के प्रति सम्मान प्रकट करने, सर्प दंश के भय से मुक्ति पाने और परिवार की सुख-शांति व सुरक्षा की कामना के लिए मनाया जाता है।

धार्मिक और पौराणिक कारण

आस्तिक मुनि की कथा: महाभारत काल में राजा जन्मेजय ने अपने पिता परीक्षित की मृत्यु का बदला लेने के लिए 'सर्प यज्ञ' किया था। इस यज्ञ को आस्तिक मुनि ने सावन शुक्ल पंचमी के दिन रोककर नागों की रक्षा की थी। तभी से नागों की पूजा की परंपरा शुरू हुई।

भगवान शिव से संबंध: नागों को भगवान शिव का आभूषण माना जाता है। सावन का महीना शिव जी को प्रिय है, इसलिए इस दौरान नाग पूजा का महत्व बढ़ जाता है।

कालसर्प दोष निवारण: मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से कुंडली के कालसर्प दोष और राहु-केतु के बुरे प्रभाव कम होते हैं।

सामाजिक और पर्यावरणीय महत्व

पर्यावरण संतुलन: सांप किसानों के मित्र माने जाते हैं जो खेतों के चूहों और कीटों को खाकर फसल बचाते हैं।

वर्षा ऋतु में सुरक्षा: सावन (बरसात) के मौसम में पानी भरने से नाग अपने बिलों से बाहर आ जाते हैं, जिससे इंसानों और जीवों का आमना-सामना होता है। प्रकृति के इस चक्र में जीवों को नुकसान न पहुँचाने और उनके प्रति आदर भाव रखने का संदेश यह पर्व देता है।

नाग पंचमी के दिन क्या करना चाहिए

नागपंचमी के दिन सुबह स्नान करके नाग देवता (सर्प) की मूर्ति या चित्र पर दूध, जल, रोली, चावल, हल्दी, और सुगंधित फूल चढ़ाना चाहिए। इस दिन भगवान शिव की पूजा करें, 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें, और कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए विशेष अनुष्ठान या रुद्राभिषेक करवाएं।

मुख्य धार्मिक कार्य
नाग देवता की पूजा: घर के मुख्य द्वार या दीवार पर गोबर, हल्दी या सिंदूर से नाग-नागिन का चित्र बनाएं और उनकी पूजा करें।

शिव मंदिर जाएं: शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें, क्योंकि नाग देवता भगवान शिव के गले का श्रृंगार माने जाते हैं।

नाग देवता को मुख्य रूप से कच्चा दूध, खीर, लावा (धान का लावा), गुड़, मालपुआ और मीठे चावल का भोग लगाया जाता है। इसके अलावा कई जगहों पर नीम के पत्ते, दही और खीरा भी अर्पित किए जाते हैं।

मंत्र जाप: 'सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे ये केचिद पृथिवीतले' या महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें।

कथा सुनें: नागपंचमी की व्रत कथा का पाठ या श्रवण करें।

क्या न करें

इस दिन जमीन या खेत की खुदाई न करें, क्योंकि इससे जमीन के अंदर रहने वाले जीवों को चोट पहुँच सकती है।

सुई-धागे से सिलाई-कढ़ाई करने या नुकीली चीजों के इस्तेमाल से बचें।

किसी भी सांप या जीव-जंतु को नुक्सान न पहुँचाएं।
________________________________
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
_________________________________

मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेज़ी-से बढ़ेंगे। ऐसी हर चीज़ से परहेज़ करें, जिससे आपकी शक्ति नष्ट न हो। जिन लोगों नेे अतीत में अपना धन निवेश किया था आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। डाक या ई-मेल से आया कोई महत्वपूर्ण संदेश पूरे परिवार के लिए ख़ुशख़बरी लाएगा। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। किसी पार्क में घूमते समय आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जिससे अतीत में आपके मतभेद थे। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज अपने ऊँचे आत्मविश्वास का सही इस्तेमाल करें। भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आप फिर ऊर्जा और ताज़गी पाने में क़ामयाब रहेंगे। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। अपना क़ीमती वक़्त अपने बच्चों के साथ गुज़ारें। यह सबसे बेहतर मरहम है। वे कभी न ख़त्म होने वाली ख़ुशियों का स्रोत साबित होंगे। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें। वक्त के साथ चलना आपके लिए अच्छा है लेकिन साथ ही आपको यह समझना भी जरुरी है कि जब कभी आपके पास खाली समय हो अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएं। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन संभव है।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। चंद्र की स्थिति की वजह से आज आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है। अगर आपको धन संचय करके रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें। कोई पुराना परिचित आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। कामकाज में आपको काफ़ी फ़ायदा हो सकता है। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी - जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो) आज ज़्यादातर चीज़ें आपके मन के मुताबिक़ होंगी। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें, अपने कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर ग़ौर करें । आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण काम करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। अपने प्रिय की ग़ैर-ज़रूरी भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त खाली समय है। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। एक ऐसा वक़्त जब नौकरियों या व्यापार के नए प्रस्ताव आएंगे, आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेेंगे। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज जीत का जश्न आपके दिल को ख़ुशी से भर देगा। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपनी ख़ुशी में दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। प्यार का भरपूर आनंद मिल सकता है। दिन की शुरुआत से अन्त तक आप ख़ुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
जीत का जश्न आपके दिल को ख़ुशी से भर देगा। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपनी ख़ुशी में दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। प्यार का भरपूर आनंद मिल सकता है। दिन की शुरुआत से अन्त तक आप ख़ुद को ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आउटडोर गतिविधियां काफ़ी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। आपका पैसा तभी आपके काम आएगा जब आप उसको संचित करेंगे यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे ज़िन्दगी में नए रोमांस का अनुभव करेंगे। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फ़ायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं। जो यह समझते हैं कि शादी सिर्फ़ रस्म के लिए होती है, वे ग़लत हैं। क्योंकि आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। इन नाकामियों को तरक़्क़ी का आधार बनाएँ। मुश्किल घड़ी में रिश्तेदार भी काम आएंगे। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। कोई आपको प्यार से दूर नहीं कर सकता है। दफ़्तर में आपका सहयोगी रवैया इच्छित परिणाम लाएगा। आपको कई और ज़िम्मेदारियाँ मिलेंगी और कम्पनी में ऊँचा ओहदा हासिल होगा। आज मौसम का मिजाज कुछ ऐसा रहेगा कि आप बिस्तर से उठने को राजी नहीं होंगे। बिस्तर से उठने के बाद आपको अहसास होगा कि आप अपना कीमती समय बर्बाद कर चुके हैं। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा ख़ास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज ख़याली पुलाव पकाने में वक़्त ज़ाया न करें। सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। अपनी महत्वाकांक्षाओं को माता-पिता को बतलाने का सही समय है। वे आपको सहयोग देंगे। आपको भी ध्यान केंद्रित कर कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत है। आज आपकी मुस्कान बेमानी है क्योंकि आप किसी ख़ास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। दफ़्तर में आपको पता लग सकता है कि जिसे आप अपना दुश्मन समझते थे, वह दरअसल आपका शुभचिंतक है। आपके घर का कोई करीबी शख्स आज आपके साथ वक्त बिताने की बात कहेगा लेकिन आपके पास उनके लिए वक्त नहीं होगा जिसकी वजह से उनको तो बुरा लगेगा ही आपको भी बुरा लगेगा। वैवाहिक जीवन में कठिन दौर से गुज़रने के बाद आपको अब कुछ राहत का एहसास होगा।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आप जो शारीरिक बदलाव आज करेंगे, वे निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षक बनाएगा। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं- लेकिन बोलने में सावधानी बरतें। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक ज़िंदगी में भी बदलाव आएगा। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुज़रेगी।
______________________________
🌄💥✴️💥🕉️💥✴️💥🌄
___________________________________

Address

Pune

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ज्योतिष स्वास्थ्य और वास्तु posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share