Dr. Rishabh Kumar

Dr. Rishabh Kumar MEDICAL PROFESSIONAL
Asst Professor(IGIMS- Deptt of Orthopedics)
-
चिकित्सा विशेषज्ञ |
सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत (IGIMS - ऑर्थोपेडिक्स विभाग)

कमर दर्द को हमेशा सामान्य समझकर नज़रअंदाज़ न करें। ⚠️अगर कमर दर्द के साथ पैरों में सुन्नपन या कमजोरी, चलने में परेशानी, ...
24/08/2026

कमर दर्द को हमेशा सामान्य समझकर नज़रअंदाज़ न करें। ⚠️

अगर कमर दर्द के साथ पैरों में सुन्नपन या कमजोरी, चलने में परेशानी, पैर तक दर्द जाना या लगातार बढ़ता हुआ दर्द हो, तो समय पर डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है।

🩺 समय पर जांच = बेहतर उपचार की संभावना

अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ न करें। सही समय पर सही सलाह आपको गंभीर समस्या से बचाने में मदद कर सकती है।

शुभकामनाएँबहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ मेरे बड़े भाई और बॉस डॉ. रूपेश कुमार सिंह जी को आपके नए यशस्वी हॉस्पिटल ...
23/08/2026

शुभकामनाएँ

बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ मेरे बड़े भाई और बॉस डॉ. रूपेश कुमार सिंह जी को आपके नए यशस्वी हॉस्पिटल एवं अत्याधुनिक पीडियाट्रिक केयर सेंटर की शुरुआत के लिए।

बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ देने का आपका समर्पण और सेवा भाव हमेशा प्रेरणादायक रहा है। विश्वास है कि यह नया संस्थान नन्हीं-नन्हीं जिंदगियों के लिए उम्मीद और बेहतर स्वास्थ्य का नया केंद्र बनेगा तथा असंख्य परिवारों के चेहरों पर खुशियाँ लाएगा।

आपकी इस नई उपलब्धि के लिए ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको निरंतर सफलता, सम्मान और सेवा करने की शक्ति प्रदान करें।

हड्डी टूटने के बाद सही समय पर सही उपचार बेहद जरूरी है। 🦴फ्रैक्चर के बाद खुद से हड्डी बैठाने, मालिश करने या गलत तरीके से ...
23/08/2026

हड्डी टूटने के बाद सही समय पर सही उपचार बेहद जरूरी है। 🦴

फ्रैक्चर के बाद खुद से हड्डी बैठाने, मालिश करने या गलत तरीके से सीधा करने की कोशिश समस्या को बढ़ा सकती है। घायल हिस्से को स्थिर रखें, सूजन होने पर उचित तरीके से ठंडी सिकाई करें और जल्द से जल्द विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच करवाएं।

⚠️ याद रखें—समय पर सही इलाज आपकी रिकवरी को बेहतर और तेज़ बना सकता है।

🎂🌸 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸🎂हमारे प्रिय मित्र कृष्ण कुमार जी की सुपुत्री के प्रथम जन्मदिन के शुभ अवसर पर बिटिया क...
20/08/2026

🎂🌸 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸🎂
हमारे प्रिय मित्र कृष्ण कुमार जी की सुपुत्री के प्रथम जन्मदिन के शुभ अवसर पर बिटिया को ढेरों प्यार एवं आशीर्वाद। 💐🎉
ईश्वर से प्रार्थना है कि नन्ही बिटिया सदैव स्वस्थ, खुशहाल और संस्कारी रहे तथा उसके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता बनी रहे। 🙏✨

🎈 नन्ही परी को प्रथम जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ! 🎂🌹

आज माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी से आत्मीय मुलाकात हुई। बड़े भाई के समान उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वा...
18/08/2026

आज माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी से आत्मीय मुलाकात हुई। बड़े भाई के समान उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमेशा मिलता रहता है। उनसे मिलकर सदैव सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। हृदय से आभार। 🙏

आज Department of Trauma & Emergency में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें बिहार को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य...
18/08/2026

आज Department of Trauma & Emergency में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें बिहार को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा हुई।

माननीय मंत्री श्री निशांत जी का सदैव मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलता रहा है। बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में हम सभी मिलकर निरंतर प्रयासरत हैं।

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की राज्य परिषद की बैठक में शामिल होने का अवसर मिला।यह हमारे लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है कि ...
18/08/2026

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की राज्य परिषद की बैठक में शामिल होने का अवसर मिला।

यह हमारे लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है कि हमारे नाना जी को निर्विरोध राज्य मुख्य आयुक्त (State Chief Commissioner) के पद पर मनोनीत किया गया। इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

साथ ही, राज्य परिषद में विभिन्न पदों पर मनोनीत सभी सम्मानित सदस्यों को भी बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ। आशा है कि सभी अपने अनुभव और समर्पण से भारत स्काउट्स एंड गाइड्स को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। 🇮🇳

आज भूमिहार ब्राह्मण बैठक में शामिल होने का अवसर मिला। इस अवसर पर मुझे सम्मानित किए जाने पर मैं हृदय से अंकित चंद्रायण जी...
16/08/2026

आज भूमिहार ब्राह्मण बैठक में शामिल होने का अवसर मिला। इस अवसर पर मुझे सम्मानित किए जाने पर मैं हृदय से अंकित चंद्रायण जी एवं सभी आयोजकों का आभार व्यक्त करता हूँ।

कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देने वाली एक महत्वपूर्ण एप्लिकेशन का उद्घाटन भी हुआ। यह पहल समाज में सुरक्षा, जागरूकता और सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

आप सभी का स्नेह, सम्मान और विश्वास मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। 🙏

मुंबई में हमारे भतीजे केशव त्योहार से मिलने का सुखद अवसर मिला, जो एक वरिष्ठ म्यूजिक कंपोज़र और सिंगर के रूप में अपनी अलग...
16/08/2026

मुंबई में हमारे भतीजे केशव त्योहार से मिलने का सुखद अवसर मिला, जो एक वरिष्ठ म्यूजिक कंपोज़र और सिंगर के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उनके नवीनतम गीत “कल्याणी” के लिए ढेरों शुभकामनाएँ—ईश्वर उन्हें सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ। 🎶✨

भैया-भाभी और पूरे परिवार से मिलकर भी बहुत अच्छा लगा। साथ बिताया यह समय हमेशा एक यादगार पल बनकर रहेगा। ❤️

Address

Pune

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. Rishabh Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category