28/05/2026
अचानक चक्कर आने लगे तो क्या करना चाहिए?
चक्कर आने के कई प्रकार होते हैं —
• आसपास सब घूमता हुआ महसूस होना
• चलते समय एक दिशा में गिरने जैसा लगना
• अचानक कमजोरी या collapse होकर गिरना
इनमें “घूमने वाली चक्कर” को Vertigo कहा जाता है।
यह मुख्यतः कान के अंदर मौजूद बैलन्स सेंसर (Labyrinth) या उससे जुड़ी नसों/ब्रेन सेंटर की समस्या के कारण होता है।
अगर आपको इस प्रकार का Vertigo हो तो ये नियम अपनाएँ:
1️⃣ घबराएँ नहीं।
Vertigo आमतौर पर जानलेवा बीमारी नहीं होती।
2️⃣ तुरंत आराम करें।
शांत जगह पर लेट जाएँ और नजर किसी एक स्थिर बिंदु पर टिकाने की कोशिश करें। घूमते हुए पंखे की तरफ न देखें।
3️⃣ 1–2 घंटे आराम करने से चक्कर कुछ हद तक कम हो सकते हैं।
4️⃣ चक्कर कम होते ही Vertigo Specialist को दिखाएँ।
ENT Specialist या Neurologist इसकी सही जाँच और उपचार करते हैं।
5️⃣ जहाँ तक संभव हो, बिना चक्कर की दवा लिए डॉक्टर को दिखाएँ।
सही Diagnosis के लिए Active अवस्था में जाँच जरूरी होती है।
6️⃣ यदि बिना दवा लिए डॉक्टर तक पहुँचना संभव न हो, तो Stemetil गोली चूस सकते हैं।
इससे लगभग 1 घंटे में आराम मिल सकता है।
7️⃣ Vertigo के विशेष टेस्ट भी होते हैं, जो Vertigo Clinic में उपलब्ध रहते हैं।
सिर्फ सामान्य Blood Test, Urine Test या ECG से Vertigo का सही कारण पता नहीं चलता।
अनावश्यक जाँचों में समय और पैसा व्यर्थ न करें।
🚨 यदि चक्कर के साथ ये लक्षण हों तो तुरंत Emergency में जाएँ:
• हाथ-पैर में कमजोरी
• बोलने में परेशानी
• बेहोशी
• डबल दिखना
• तेज सिरदर्द
आपातकालीन सलाह हेतु हमारी हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।
Regards,
डॉ. अमोल जोशी
साईदीप ENT Hospital
ENT & Vertigo Specialist
📞 9890708363
📞 9545984288