Jaslok Hospital

Jaslok Hospital Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jaslok Hospital, Emergency Room, Itki Road, Ranchi.

26/01/2026

* *पित्त की पथरी**

━━━━━━━━━━━━━━━━━━

*पेट के दाहिने हिस्से में दर्द, अधिक गैस, उलटी-उबकाई और त्वचा में पीलापन – ये सभी गॉल ब्लैडर स्टोन (पित्त की पथरी) के प्रमुख लक्षण हैं। कई बार लक्षण न होने पर यह समस्या केवल सोनोग्राफी में पकड़ में आती है*।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━

अधिक तेल, घी और रिफाइंड खाने से ट्रायग्लिसराइड व कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। यही बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कैल्शियम से मिलकर पित्त की पथरी बनाता है। नतीजा पित्त का प्रवाह कम, पाचन धीमा और गैस अधिक हो जाता है।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━

*पित्त की पथरी का मुख्य इलाज लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन है, जिसमें छोटा चीरा लगता है। छोटी पथरी में पारम्परिक दवाएं एटोरोवास्टेटिन, फिनोफाइब्रेट और यूडीलिव को ३ माह तक दिया जाता है*

━━━━━━━━━━━━━━━━━━

जो लोग बार-बार सेफट्रेक्सोन एंटीबायोटिक लेते हैं, उनमें कोलेस्ट्रॉल-कैल्शियम गठबंधन बढ़ जाता है और पित्त की पथरी तेजी से बनती है

24/01/2026

दर्द निवारक दवाएँ

◼◼◼◼◼◼◼

दर्द निवारक ऐसी दवा है जो दर्द के कारणो को स्थाई रूप से ठीक नहीं करती बल्कि शरीर में दर्द के सिग्नल या अनुभव को कम करती हैं।

◼◼◼◼◼◼◼

सबसे तेज़ असर करने वाली दवा?

फेंटेनाइल पैच को सबसे शक्तिशाली माना जाता है। यह गोली नहीं बल्कि त्वचा पर चिपकाने वाला पैच होता है। दूसरे नम्बर पर ब्यूटोरफेनॉल और ट्रामाडोल सबसे शक्तिशाली पेन किलर हैं।

◼◼◼◼◼◼◼

हल्की और कम प्रभावी दर्द की गोलियाँ?

एसिक्लोफेनाक और इटोरिकॉक्सिब हल्के दर्द में दी जाती हैं।

◼◼◼◼◼◼

आमतौर पर दी जाने वाली पेन किलर?

डायक्लोफेनाक और आइबूप्रोफेन सबसे ज़्यादा प्रयोग होती हैं।

◼◼◼◼◼◼◼

सबसे सुरक्षित दर्द निवारक?

पारासिटामोल सभी उम्र के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है।

◼◼◼◼◼◼◼

सूजन के साथ दर्द हो तो डेफलाजाकॉर्ट, प्रेडनिसोलोन, नेप्रोक्सन, सेरेटियोपेप्टिडेज़ और काइमोट्रिप्सिन सूजन कम कर दर्द में राहत देते हैं।

◼◼◼◼◼◼◼

नसों के दर्द और झनझनाहट, सुन्नपन और कनकनी को दबाने वाली दवाएँ अमिट्रिप्टिलीन, प्रेगाबालिन और नॉर्ट्रिप्टिलीन होती हैं। यहां साधारण पेन किलर काम नहीं करते हैं। मिथाइलको बालामिन नसों की मरम्मत में मदद करता है।

◼◼◼◼◼◼◼

सुन्न करके दर्द दबाने वाली दवा?

जाइलोकेन त्वचा को अस्थायी रूप से सुन्न कर देता है।

◼◼◼◼◼◼◼

दर्द की गोली को लम्बे समय तक लेने से पेट, लिवर और किडनी को नुकसान हो सकता है। घुटने के दर्द और आरथाराइटिस जैसे लम्बे समय के दर्द में पैच या जेल बेहतर विकल्प होते हैं।

◼◼◼◼◼◼◼

पैच या स्टिकर के रूप में उपलब्ध पेन किलर?

फिनरीड सबसे शक्तिशाली पैच पेन किलर है। इसे केवल रजिस्टर्ड डाक्टर रख सकते हैं। डाइकलो प्लास्ट और पैंथर प्लस डाइक्लोफेनेक का पैच है।

Address

Itki Road
Ranchi
834005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jaslok Hospital posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category