Astrologer shailesh dubey

Astrologer shailesh dubey शिव शक्ति जेम्स & ज्योतिष कार्यालय,स्नेहिल , बारियातू हाउसिंग कॉलोनी 3k/57राँची

24/02/2026

कल दिनांक 23 फरवरी 2026 को मंगल अपनी उच्च राशि मकर से कुंभ में गोचर कर गए हैं।वहां पूर्व से ही सूर्य ,राहु,बुध,शुक्र गोचर कर रहे थे। उसमें अब मंगल का भी साथ हो गया है कुंभ एक वायु प्रधान राशि है और कुंभ राशि में इन पांच ग्रहों के प्रभाव के कारण समाज में एक्सीडेंट,वायुयान हादसा, आगजनी और किसी बड़े राजनेता की मृत्यु या प्रतिष्ठा हनन के योग बन रहे हैं सावधानी बरतें।

शैलेश दुबे
9234426291/9431165344

28/01/2026

आपका राहु केतु अच्छा है या बुरा इसे कैसे पता करें? इसके पता करने का सबसे आसान तरीका है कि अगर लोग आपके पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं इसका मतलब है कि आपका केतु खराब है। और अगर आप किसी के पीठ पीछे उसकी बुराई करते हैं इसका मतलब है कि आपका राहु खराब है।

शैलेश दुबे
9234426291/9431165344

10/01/2026

सिर ढकने को शास्त्र निषेध!!
आजकल एक कुप्रथा चल पड़ी है कि पूजन आरंभ होते ही रूमाल निकाल कर सर पर रख लेते हैं और कर्मकांड के लोग भी नहीं मना करते । जबकि पूजा में सिर ढकने को शास्त्र निषेध करता है। शौच के समय ही सिर ढकने को कहा गया है। प्रणाम करते समय,जप व देव पूजा में सिर खुला रखें तभी शास्त्रोचित फल प्राप्त होगा।

*शास्त्र क्या कहते हैं ?*
*उष्णीषो कञ्चुकी चात्र मुक्तकेशी* *गलावृतः ।*
*प्रलपन् कम्पनश्चैव तत्कृतो* *निष्फलो जपः ॥*
अर्थात् -
पगड़ी पहनकर, कुर्ता पहनकर, नग्न होकर, शिखा खोलकर, कण्ठको वस्त्रसे लपेटकर, बोलते हुए, और काँपते हुए जो जप किया जाता है, वह निष्फल होता है ।'

*शिर: प्रावृत्य कण्ठं वा मुक्तकच्छशिखोऽपि वा।*
*अकृत्वा पादयोः* *शौचमाचांतोऽप्यशुचिर्भवेत् ||*

( *-कुर्म पुराण,अ.13,श्लोक 9)*

अर्थात्-- सिर या कण्ठ को ढककर ,शिखा तथा कच्छ(लांग/पिछोटा) खुलने पर,बिना पैर धोये आचमन करने पर भी अशुद्ध रहता हैं(अर्थात् पहले सिर व कण्ठ पर से वस्त्र हटाये,शिखा व कच्छ बांधे, फिर पाँवों को धोना चाहिए, फिर आचमन करने के बाद व्यक्ति शुद्ध(देवयजन योग्य) होता है)।

*सोपानस्को जलस्थो वा नोष्णीषी*वाचमेद् बुधः।*
- *कुर्म पुराण,अ.13,श्लोक* *10अर्ध* ।

अर्थात्-- बुध्दिमान् व्यक्ति को जूता पहनें हुए,जल में स्थित होने पर,सिर पर पगड़ी इत्यादि धारणकर आचमन नहीं करना चाहिए ।

*शिरः प्रावृत्य वस्त्रोण ध्यानं नैव* *प्रशस्यते। -(कर्मठगुरूः)*

अर्थात्-- वस्त्र से सिर ढककर भगवान का ध्यान नहीं करना चाहिए ।

*उष्णीशी कञ्चुकी नग्नो* *मुक्तकेशो गणावृत।*
*अपवित्रकरोऽशुद्धः प्रलपन्न जपेत्* *क्वचित् ॥-*
( *शब्द कल्पद्रुम* )

अर्थात्-- सिर ढककर,सिला वस्त्र धारण कर,बिना कच्छ के,शिखा खुलीं होने पर ,गले के वस्त्र लपेटकर ।

अपवित्र हाथों से,अपवित्र अवस्था में और बोलते हुए कभी जप नहीं करना चाहिए ।।

*न जल्पंश्च न* *प्रावृतशिरास्तथा।-योगी* *याज्ञवल्क्य*
अर्थात्-- न वार्ता करते हुए और न सिर ढककर।

*अपवित्रकरो नग्नः शिरसि* *प्रावृतोऽपि वा ।*
*प्रलपन् प्रजपेद्यावत्तावत्* *निष्फलमुच्यते ।।* ( *रामार्च्चनचन्द्रिकायाम्* )

अर्थात्-- अपवित्र हाथों से,बिना कच्छ के,सिर ढककर जपादि कर्म जैसे किये जाते हैं, वैसे ही निष्फल होते जाते हैं ।

शिव महापुराण उमा खण्ड अ.14-- सिर पर पगड़ी रखकर,कुर्ता पहनकर ,नंगा होकर,बाल खोलकर , गले के कपड़ा लपेटकर,अशुद्ध हाथ लेकर,सम्पूर्ण शरीर से अशुद्ध रहकर और बोलते हुए कभी जप नहीं करना चाहिए ।

19/12/2025
13/12/2025

मिथुन राशि में वक्री गुरु के फल
***************************

5 दिसंबर, 2025 से 11 मार्च, 2026 तक गुरु के मिथुन राशि में वक्री अवस्था में रहने की वजह से देश दुनिया में कई जगह अचानक बारिश के साथ अत्यधिक ठंड बढ़ने के योग हैं।प्रकृति प्रदत्त बड़ी दुर्घटना एवं बड़ी सड़क दुर्घटना भी संभव है। समाज में संक्रामक बीमारी या सर्दी, खांसी, बुखार से ज्यादा लोग पीड़ित होंगे। देश दुनिया में आंदोलन, धरना प्रदर्शन हड़ताल, वायुयान, रेल दुर्घटना, उपद्रव, आगजनी की स्थितियां बनेगी। अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में बड़े स्तर पर परिवर्तन देखने को मिलेगा। दुनिया के कुछ देशों में सत्ता का परिवर्तन, तख्ता पलट संभव है।

शैलेश दुबे
9234426291/9431165344

12/12/2025

जब भी गोचर वश सूर्य, मंगल पाप ग्रहों से दृष्ट होकर पीड़ित होते हैं उस समय हृदयाघात की संभावना अधिक रहती है।

शैलेश दुबे
9234426291/9431165344

10/12/2025

जिसकी कुंडली में बृहस्पति अगर खराब स्थिति में हो तो कोई व्यक्ति अगर उसे सही सलाह भी देता है तो उसे समझ देर से आएगा।

05/12/2025

किसी व्यक्ति के कुंडली यात्रा के समय सूक्ष्म या प्राण दशा में तृतीयेश और द्वादशेष की दशा चल रही हो उस समय व्यक्ति को यात्रा करने से परहेज करना चाहिए।

शैलेश दुबे
9234426291/9431165344

30/11/2025

जिस घर का साउथ ईस्ट या साउथ वेस्ट बढ़ा हुआ हो उस घर में निवास करने वाले लोगों को बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे जमीन ,घर को लेने से बचना चाहिए।

शैलेश दुबे
9234426291/9431165344

Address

Shiv Shakti Gems Gita Bhavan
Ranchi
822101

Opening Hours

Monday 10am - 7pm
Tuesday 10am - 7pm
Wednesday 10am - 7pm
Thursday 10am - 7pm
Friday 10am - 7pm
Saturday 10am - 7pm
Sunday 10am - 12pm

Telephone

+919431165344

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Astrologer shailesh dubey posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share