Dr Rupak Vasudev

Directions

Dr Rupak Vasudev expert in trauma surgery, ilizarov ,total hip arthroplasty ,total knee arthroplasty , arthroscopy, alleviation of pain , rheumatoid arthritis,etc.

M.B.B.S(RIMS),MS Ortho (Delhi). Ex Senior Resident (RIMS Ranchi) ,
Fellowship in Pain Management .

06/10/2026

घुटने की घिसावट (Knee OA) में ओज़ोन इंजेक्शन को लेकर आपके मन में सवाल हैं? 🦵

इस वीडियो में डॉ. रूपक कुमार घुटने के ऑस्टियोआर्थराइटिस में ओज़ोन उपचार के विषय पर बात कर रहे हैं। किसी भी उपचार का चुनाव घुटने की जाँच, लक्षणों और मरीज की स्थिति के आधार पर किया जाता है।

इस विषय पर आपका सवाल हो तो कमेंट में लिखें।

डॉ. रूपक कुमार | MBBS, MS Ortho
आर्या हॉस्पिटल, हाजी चौक, रिंग रोड, रांची
जानकारी या अपॉइंटमेंट: 8579903678

यह वीडियो सामान्य जानकारी के लिए है। व्यक्तिगत उपचार के लिए चिकित्सक से सलाह लें।

, , , , ,

06/10/2026

कंधे के फ्रैक्चर के बाद दर्द और हाथ उठाने में परेशानी? 🦴

क्या बिना ऑपरेशन इलाज संभव है? दर्द का प्रबंधन और रिकवरी कैसे होती है?

इस वीडियो में डॉ. रूपक कुमार की चर्चा और एक मरीज का व्यक्तिगत अनुभव देखें।

📌 जानकारी को सेव करें और ज़रूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचाएँ।

👨‍⚕️ Dr. Rupak Kumar | MBBS, MS Ortho
🏥 Arya Hospital & Trauma Centre
📍 Haji Chowk, Ring Road, Ranchi
📞 Call/WhatsApp: 8579903678

उपचार और एक्सरसाइज़ अपनी जाँच के बाद डॉक्टर की सलाह से करें। परिणाम प्रत्येक मरीज में अलग हो सकते हैं।

03/10/2026

ओज़ोन पॉलीबैगिंग क्या होती है? 🩺

इस विधि में प्रभावित हिस्से को एक विशेष बैग के भीतर रखकर ऑक्सीजन–ओज़ोन मिश्रण का स्थानीय संपर्क कराया जाता है। इस वीडियो में डॉ. रूपक कुमार इसका आसान परिचय दे रहे हैं।

किसी व्यक्ति के लिए यह विधि उपयुक्त है या नहीं, इसका निर्णय चिकित्सकीय जाँच के बाद किया जाता है। आपका कोई सवाल है तो कमेंट में पूछें।

डॉ. रूपक कुमार | MBBS, MS Ortho
आर्या हॉस्पिटल, हाजी चौक, रिंग रोड, रांची
जानकारी या अपॉइंटमेंट: 8579903678

यह वीडियो सामान्य जानकारी के लिए है। व्यक्तिगत उपचार के लिए चिकित्सक से सलाह लें।

, , , , ,

02/10/2026

ओज़ोन थेरेपी में “लोकल इंजेक्शन” का क्या मतलब है? 🩺

इस वीडियो में डॉ. रूपक ओज़ोन थेरेपी के लोकल मोड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन का परिचय दे रहे हैं। उपचार का तरीका हर व्यक्ति की स्थिति और चिकित्सकीय जाँच के आधार पर तय किया जाता है।

आपका इस विषय पर कोई सवाल है? कमेंट में लिखें।

डॉ. रूपक | MBBS, MS Ortho
आर्या हॉस्पिटल, हाजी चौक, रिंग रोड, रांची
जानकारी या अपॉइंटमेंट: 8579903678

यह वीडियो सामान्य जानकारी के लिए है। व्यक्तिगत उपचार के लिए चिकित्सक से सलाह लें।

\ , , , ,

02/10/2026

🦵 **घुटने के पुराने दर्द में उपचार के अगले दिन मरीज ने क्या अनुभव किया?**

इस मरीज को दोनों घुटनों में लंबे समय से दर्द था। दाएं घुटने में तकलीफ अधिक थी और दवाइयों व पहले लिए गए इंजेक्शन के बाद भी दर्द बना हुआ था।

दाएं घुटने के उपचार के अगले दिन मरीज ने बताया कि उनका दर्द **लगभग आधा कम हुआ है**। इस वीडियो में उनकी बातचीत, घुटने की गतिविधि और बाएं घुटने में की गई इंजेक्शन व ब्लॉक प्रक्रिया दिखाई गई है। हम प्रक्रिया में हाइड्रोजन और ओज़ोन के उपयोग के बारे में भी समझाते हैं।

घुटने के ऑस्टियोआर्थराइटिस में हर मरीज की स्थिति अलग होती है। उपचार का चुनाव जाँच के बाद किया जाता है, और परिणाम भी अलग-अलग हो सकते हैं। सही व्यायाम और रोज़मर्रा की गतिविधियों में सावधानी भी उपचार का हिस्सा हैं।

📍 **आर्या हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर**
हाजी चौक, रिंग रोड, सिमलिया, राँची
📱 WhatsApp: 9241468347
☎️ अस्पताल: 8579903678

#घुटनोंकादर्द

01/10/2026

ओज़ोन ऑटोहेमोथेरेपी क्या होती है? 🩺

ओज़ोन थेरेपी सीरीज़ के इस वीडियो में डॉ. रूपक ऑटोहेमोथेरेपी का परिचय दे रहे हैं। इस प्रक्रिया में मरीज के अपने रक्त का उपयोग किया जाता है। इसकी उपयुक्तता और तरीका व्यक्तिगत चिकित्सकीय मूल्यांकन के बाद ही तय किया जाता है।

ऑटोहेमोथेरेपी के बारे में आपका क्या सवाल है? कमेंट में लिखें।

डॉ. रूपक कुमार | MBBS, MS Ortho
आर्या हॉस्पिटल, हाजी चौक, रिंग रोड, रांची
जानकारी या अपॉइंटमेंट: 8579903678

यह वीडियो सामान्य जानकारी के लिए है। इसे देखकर अपना नियमित उपचार न बदलें।

29/09/2026

ओज़ोन थेरेपी क्या है? इसे लेकर मरीज अक्सर किन समस्याओं में सवाल पूछते हैं?

इस परिचयात्मक वीडियो में डॉ. रूपक कुमार ओज़ोन के बारे में बताते हैं। घुटने, कंधे और कमर के दर्द, AVN hip, plantar fasciitis और शुगर नियंत्रण से जुड़े सवालों का ज़िक्र भी करते हैं। आने वाले एपिसोड में इन विषयों पर अलग-अलग बात करेंगे।

आप अगला वीडियो किस विषय पर देखना चाहेंगे? कमेंट में बताइए।

डॉ. रूपक कुमार | MBBS, MS Ortho
आर्या हॉस्पिटल, हाजी चौक, रिंग रोड, रांची
जानकारी या अपॉइंटमेंट: 8579903678

यह वीडियो सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी उपचार का निर्णय अपनी जाँच और चिकित्सकीय सलाह के आधार पर लें।

20/09/2026

WhatsApp मैं कभी-कभार ही देखता हूँ—दिन में कुछ घंटों के अंतराल पर। परंतु एक सुबह जब मैंने WhatsApp खोला, तो एक मैसेज देखा। उसमें किसी डॉक्टर का दिया हुआ पेपर था और पूछा गया था, “यह मेरी मम्मी हैं। इनके लिए क्या इलाज चाहिए?”

मैं थोड़ा-सा uninterested हो गया था, क्योंकि कई बार फोन पर सलाह देना उतना अच्छा नहीं रहता। पूरी बात जानने में कई बार चैट करनी पड़ती है, परंतु फिर भी मरीज को बिना देखे पूरी बात पता नहीं चल पाती। इसलिए फोन या WhatsApp पर सलाह देना कोई भी डॉक्टर बहुत ज्यादा पसंद नहीं करता।

परंतु नीचे एक ऐसी लाइन लिखी थी, जिसने मुझे तुरंत response करने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने लिखा था, “भैया, मैं आपका नवोदय का junior हूँ,” और साथ में अपना batch भी लिखा था। मेरे और उनके batch में दस वर्षों से अधिक का अंतर था।

परंतु नवोदय केवल एक स्कूल नहीं, एक emotion है। इसलिए अगर कोई कहता है कि “मैं नवोदय से हूँ”, तो चाहे हमारे बीच दस-पंद्रह वर्षों का फर्क क्यों न हो, कहीं-न-कहीं एक विशेष अपनापन आ जाता है। हो सकता है कि आप उनसे कभी न मिले हों। अपनी व्यस्तता के कारण व्यक्ति अधिकतर लोगों से मिल भी नहीं पाता। परंतु जब यह एक शब्द आता है कि “मैं नवोदय से हूँ”, तो ऐसे WhatsApp message का तुरंत reply करना mandatory हो जाता है।

खैर, मैंने तुरंत reply किया और साथ ही उनसे कहा, “भाई, मरीज को देखना बेहद जरूरी होता है। सिर्फ X-ray पर इलाज करना बहुत सही नहीं होता। आप चाहें तो इन्हें लेकर आ जाइए।”

मुझे लगा था कि वह जगह साढ़े चार सौ किलोमीटर—लगभग चार सौ-पाँच सौ किलोमीटर—दूर है, इसलिए वहाँ से मरीज अक्सर नहीं आते। परंतु एक दिन उन्होंने बिना परेशान किए केवल WhatsApp पर मैसेज किया, “भैया, मैं कल आ रहा हूँ। आप हैं तो appointment दे दीजिए।”

मैंने appointment दे दिया। मुझे लगा कि वे किसी नजदीकी जगह से आ रहे होंगे। परंतु जब उन्होंने दोबारा लिखा, “आप मुझे अपना address भेज दीजिए,” तब मैंने ध्यान से देखा कि वे लगभग साढ़े चार सौ किलोमीटर दूर से आ रहे हैं।

अब मुझ पर pressure था कि मैं इस मरीज को कैसे ठीक करूँ, क्योंकि मरीज में result आना बहुत जरूरी था।

मरीज घुटने के दर्द से परेशान थीं। घुटने का दर्द आजकल लगभग हर दूसरे मरीज को हो रहा है और यह काफी mysterious है। कई बार यह age-related होता है, इसलिए इसे पूरी तरह समझना थोड़ा मुश्किल था।

जब मैंने माताजी का X-ray बहुत ध्यान से देखा, तो मुझे लगा कि वे कुछ वर्षों से परेशान हैं। उन्होंने थोड़ा-बहुत इलाज भी लिया था, परंतु उससे आराम नहीं हुआ। अब मुझ पर बहुत ज्यादा pressure था।

खैर, दूसरे दिन वह आईं। मैंने उनकी पूरी history ली, कुछ दवाइयाँ दीं और उन्हें Hydrozone Therapy दी, जो एक new therapy है और osteoarthritis के लिए काफी effective है।

ऐसे मरीजों का treatment करने के बाद मन में चिंता बनी रहती है, खासकर जब मरीज इतनी दूर से आया हो। लगता रहता है कि इतनी कठिनाई और संकट झेलकर आए मरीज को दर्द में इतना आराम मिल जाए कि उसका आना व्यर्थ न हो।

दूर से आना, डॉक्टर के clinic में समय बिताना, injection लेना और पैसे खर्च करना—ये सब मरीज के लिए एक mental trauma ही है। इसलिए किसी भी डॉक्टर के मन में हमेशा यह खयाल रहता है कि मरीज थोड़ा बेहतर हो जाए। जब ऐसा होता है, तो जो खुशी मिलती है, वह बहुत अच्छी होती है।

मैंने अगले ही दिन उनके बेटे से WhatsApp पर पूछा था, “भाई, मरीज कैसी हैं?”

उन्होंने कहा, “काफी अच्छी हैं। कम-से-कम 90 प्रतिशत आराम हो गया है और पहले से काफी सुधार है।”

मैंने ऊपरवाले को धन्यवाद दिया कि उन्होंने मुझे शोहरत बख्शी।

खैर, चार-पाँच दिन बाद जब वह आईं, तो उन्होंने मुझे भरपूर आशीर्वाद दिया और तभी मैंने यह वीडियो बनाया।

मरीज का भरोसा और चेहरे पर दिखाई देने वाली राहत ही एक चिकित्सक के लिए सबसे बड़ी खुशी होती है। 🙏

यदि आपमें से कोई भी घुटने के दर्द से परेशान है, तो इस Hydrozone Therapy और Needleplasty को apply कर सकता है। यह बहुत अच्छी और बहुत फायदेमंद technique है।

📍 आर्या हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, hazi chowk ring road ,राँची
👨‍⚕️ डॉ. रूपक कुमार — ऑर्थोपेडिक सर्जन

यह एक मरीज का व्यक्तिगत अनुभव है। प्रत्येक मरीज की बीमारी और उपचार का परिणाम अलग हो सकता है।यदि आप घुटने के दर्द से परेशान हैं, तो विशेषज्ञ द्वारा जाँच के बाद यह तय किया जा सकता है कि Hydrozone Therapy या Needleplasty आपके लिए उपयुक्त है या नहीं।

13/09/2026

जब ये पेशेंट हमारे पास आए थे, तो इनके पैर और पंजे में बहुत तेज दर्द था। दर्द इतना तेज था कि इनको उठने-बैठने और चलने-फिरने में भी बहुत मुश्किल हो रही थी। जब हम लोगों ने examination किया, तो दर्द की वजह से इनका सीधा पैर 10–15 डिग्री से ऊपर भी नहीं उठ पा रहा था।

तो हम लोगों ने इनको DSCB block दिया। ये block OPD में ही, बिना किसी admission के, इनके पैरों में, घुटने के नीचे और thigh पर दिया गया।

दो session के बाद, जब ये तीसरे session के लिए आए, तो इनका दर्द पहले से काफी कम हो गया था। पहले session के बाद ही इनका दर्द लगभग 50–60% कम हो गया था।

इस वीडियो में ये बता रहे हैं कि पहले इनको क्या परेशानी थी और अब कितना आराम है।

Dr. Rupak Kumar | MBBS, MS Ortho
आर्या हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर
हाजी चौक, रिंग रोड, सिमलिया, राँची
संपर्क: 8579903678

11/09/2026

ये बाबा जब मेरे पास आए थे, उस समय इनकी हालत काफी खराब थी। ये रात में सो नहीं पा रहे थे और बड़ी मुश्किल से चल-फिर पा रहे थे। दर्द इतना तेज था कि ये मेरी OPD में ही रोने लगे थे।

इन्होंने चार-पाँच जगह अपना इलाज कराया था और काफी पैसे भी खर्च हो गए थे। खैर, हम लोगों ने इनकी MRI कराई, जिससे पता चला कि इन्हें इन्फेक्टिव डिस्काइटिस, यानी रीढ़ की डिस्क में इन्फेक्शन था। हम लोगों ने इन्हें दवाई दी।

जब ये करीब डेढ़ महीने बाद आए, तो काफी बेहतर थे और चलकर आए थे। तब इन्होंने बताया कि इलाज में इनकी वाइफ के सारे गहने भी निकल गए थे। इनकी वाइफ भी बहुत अच्छे स्वभाव की लगीं। उनका मानना था कि गहने चले गए तो चले गए, लेकिन पति का इलाज ज़्यादा ज़रूरी था। इसलिए उन्हें गहने जाने का कोई अफसोस नहीं था।

इस बार ये काफी खुश थे। पिछले दिनों को याद करके इतने भावुक हो गए कि मेरी OPD में फिर रोने लगे। ईश्वर की कृपा से अब ये अच्छे से चलकर आए और बहुत स्वस्थ दिख रहे थे। अभी इनकी दवाइयाँ और फॉलो-अप चल रहे हैं। 🙏

डॉ. रूपक कुमार
आर्या हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर
हाजी चौक, रिंग रोड, सिमलिया, राँची
📞 8579903678

Address

Arya Hospital And Trauma Centre , Hazi Chowk Ring Road , Simaliya
Ranchi
835222

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr Rupak Vasudev posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share