20/04/2026
आज OPD में एक 15 साल का बच्चा आया जो खेलते वक्त गिर गया था। X-ray नॉर्मल था, लेकिन घुटने में काफी सूजन और खिंचाव था।
जांच करने पर पता चला कि जोड़ों में खून (Haemarthrosis) जमा हो गया था। हमने तुरंत Aspiration के जरिए उस खून को बाहर निकाला, जिससे बच्चे को दर्द में तुरंत राहत मिली।
सीख: X-ray नॉर्मल होने का मतलब यह नहीं कि सब ठीक है। अगर सूजन ज्यादा हो, तो यह अंदरूनी गंभीर चोट हो सकती है। सही समय पर डॉक्टरी सलाह ही भविष्य की बड़ी परेशानी से बचा सकती है।
स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें! 🙏