23/06/2026
सिकल सेल एनीमिया पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आया रतलाम! 📰🩸
विश्व सिकल सेल दिवस के उपलक्ष्य में हमारे द्वारा आयोजित किए गए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए 'रतलाम पत्रिका' का आभार।
🎯 शिविर के दौरान कुल 190 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
👥 आम जनता के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक किया रक्तदान।
🩺 संग्रहित ब्लड यूनिट्स का उपयोग सीधे सिकल सेल एनीमिया पीड़ितों के उपचार में होगा।
डॉ. संजय कुमार दुबे की ओर से उन सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों को नमन, जिन्होंने इस शिविर को सफल बनाकर मानवता की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया।
आइए, मानवता की इस सेवा को निरंतर आगे बढ़ाते रहें!
डॉ संजय कुमार दुबे
(M.B.B.S., M.D., F.C.C.S.)
Associate Professor GMC Ratlam