Shyam Shah Medical College, Rewa

Shyam Shah Medical College, Rewa Welcome to SSMC REWA page
Official Website - www.ssmcrewa.com
(207)

Batch Representative’s from Batch 1963 to 2013
16/05/2026

Batch Representative’s from Batch 1963 to 2013

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री अशोक वर्णवाल ने बैठक में मेडिकल कालेज के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए दिए निर्देश...चिक...
28/04/2026

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री अशोक वर्णवाल ने बैठक में मेडिकल कालेज के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए दिए निर्देश...चिकित्सा शिक्षा और उपचार को बेहतर करने के लिए नियमित समीक्षा करें: विभागाध्यक्ष रिसर्च वर्क को प्राथमिकता दें.
________________________

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री अशोक वर्णवाल ने मेडिकल कालेज सभागार में आयोजित बैठक में मेडिकल कालेज के कार्यों की गहन समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मेडिकल कालेज के सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग के कार्यों तथा उपचार व्यवस्था की नियमित समीक्षा करें। समीक्षा के बाद व्यवस्थाओं को बेहतर करने के प्रयास करें। अपने विभाग को बेहतर करने के लिए रिसर्च वर्क को प्राथमिकता दें। विद्यार्थियों से मौलिक रिसर्च कराकर रिसर्च पेपर राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय मेडिकल चैनलों में प्रकाशित कराएं। रिसर्च पेपर का प्रकाशन अपेक्षा के अनुसार नहीं है। विभाग की नियमित समीक्षा से ही दक्षता और कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मेडिकल कालेज में कई बार रोगी जटिल परिस्थितियों में रेफर होकर आता है। ऐसे में कई बार उनको मौत के मुंह में जाने से हम नहीं बचा पाते। प्रसूति विभाग और शिशु रोग विभाग में होने वाली मौतों की निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार आडिट कराएं। विभागाध्यक्ष मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से समन्वय बनाकर आडिट में उजागर हुई कमियों को दूर कराएं जिससे मौत की घटनाओं को प्रभावी रूप से रोका जा सके। मेडिकल कालेज में उपचार सुविधाओं के विस्तार के लिए सही तथ्यों के साथ कार्ययोजना बनाएं। इसमें मशीनों, भवन, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य आवश्यक मानव संसाधनों का उल्लेख करें। वर्तमान में मेडिकल कालेज और उससे जुड़े अस्पतालों में 1550 बेड में भर्ती की सुविधा है। इनके अनुपात में नर्सों की भर्ती करें।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि उपचार व्यवस्था पहले से बहुत बेहतर हो गई है। सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल में उत्कृष्ट कार्य हो रहा है। इसके कॉर्डियोलॉजी विभाग का कार्य बहुत अच्छा है। इस अस्पताल को होने वाली आय को उपचार सुविधाओं को बेहतर करने में खर्च करें। दानदाताओं, डीएमएफ मद तथा निजी कंपनियों के सीएसआर मद से भी राशि प्राप्त कर आवश्यक उपकरणों की खरीद करें। प्रसूति विभाग में 42794 रोगियों को भर्ती किया गया। इनमें से 30 प्रतिशत से अधिक का मेजर आपरेशन होना चिंताजनक है। पीडियाट्रिक विभाग में भी शिशुओं की भर्ती का डेटा सही नहीं प्रतीत होता है। सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग की जानकारी और डेटा भी ठीक से भरवाएं।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मेडिकल कालेज से किसी भी रोगी को रेफर न करना पड़े, ऐसी व्यवस्था करें। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और जिला अस्पताल में भी उपचार व्यवस्थाएं बेहतर करें जिससे रेफरल कम से कम हो। उपचार के साथ-साथ मेडिकल कालेज से जुड़े अस्पतालों में विभिन्न रोगों की जांचों की सुविधा भी बढ़ी है। लेकिन डॉक्टर उपचार करते समय आवश्यक जाँचें ही लिखें। अपर मुख्य सचिव ने खराब मशीनों के तत्काल सुधार के निर्देश दिए। बैठक में मेडिकल कालेज के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल ने बताया कि मेडिकल कालेज रीवा में वर्तमान में उपलब्ध 150 सीटों को 250 तक बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। डेंटल कालेज की स्थापना, कैंसर यूनिट के लिए नए पदों में भर्ती तथा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के विस्तार का भी कार्य किया जा रहा है। मेडिकल कालेज से जुड़े अस्पतालों में मेंटीनेंस तथा सिविल वर्क के लिए बजट एवं स्टाफ की आवश्यकता है। खराब मशीनों के सुधार के लिए आवश्यक राशि की मांग की गई है। बैठक में रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद, अधिष्ठाता रीवा मेडिकल कॉलेज डॉ. सुनील अग्रवाल, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ. एसबी अवधिया, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अक्षय श्रीवास्तव, अधीक्षक संजय गांधी हास्पिटल डॉ. राहुल मिश्रा, सीएमएचओ डॉ. यत्नेश त्रिपाठी तथा मेडिकल कालेज के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं निर्माण कार्यों से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

Passing out Ceremony Of Batch 2020🎓🩺
21/04/2026

Passing out Ceremony Of Batch 2020🎓🩺

10/04/2026
उपमुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन तथा मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण/चिकित्सा शिक्षा विभाग माननीय राजेंद्र शुक्ला ज...
04/04/2026

उपमुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन तथा मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण/चिकित्सा शिक्षा विभाग माननीय राजेंद्र शुक्ला जी ने किया श्याम शाह मेडिकल कॉलेज संबद्ध संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण।

29/03/2026
26/03/2026

Batch-2022
25/03/2026

Batch-2022

27/02/2026

पद्मश्री डॉ. बी. के. जैन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के माध्यम से नेत्र चिकित्सा सेवा को जनसेवा का व्यापक अभियान बनाया और जरूरतमंदों के जीवन में प्रकाश पहुंचाया।

चित्रकूट में संत समाज, गरीब एवं असहाय जनों के लिए उनका समर्पण और सेवा भाव सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जीवन करुणा, सेवा और मानवीय मूल्यों की प्रेरक मिसाल है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

ॐ शांति🙏

रीवा को मध्य प्रदेश के एक प्रमुख चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। हाल के वर्षों में, यहां कई महत्वपूर्ण...
25/02/2026

रीवा को मध्य प्रदेश के एक प्रमुख चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। हाल के वर्षों में, यहां कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का निर्माण किया गया है, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं 200 बेड का कैंसर अस्पताल मध्य प्रदेश सरकार ने रीवा में 200 बेड का कैंसर अस्पताल बनाने की घोषणा की है, जिसकी लागत लगभग 321 करोड़ रुपये होगी। इस अस्पताल में आधुनिक मशीनें और सुविधाएं होंगी, जिससे विंध्य क्षेत्र के लोगों को कैंसर का इलाज आसानी से मिल सकेगा। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण किया गया है, जिसमें 2440 बेड होंगे। इस अस्पताल में न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, सीटीवीएस, निओनेटोलॉजी और पल्मोनरी मेडिसिन जैसी सुविधाएं होंगी।
लिवर ट्रांसप्लांट सुविधा रीवा में लिवर ट्रांसप्लांट सुविधा शुरू करने की योजना है, जिससे लोगों को लिवर रोगों का इलाज आसानी से मिल सकेगा।
इन सुविधाओं के साथ, रीवा मध्य प्रदेश के एक प्रमुख चिकित्सा केंद्र के रूप में उभर रहा है।

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में डीएम कार्डियोलॉजी के लिए चार सीटें हुई स्वीकृत।👉🏻 आयोजित समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री...
22/02/2026

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में डीएम कार्डियोलॉजी के लिए चार सीटें हुई स्वीकृत।

👉🏻 आयोजित समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से मरीजों को अन्यत्र रेफर न किए जाने के प्रयास हों.

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के प्रयासों से रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। अस्पताल में डीएम कॉर्डियोलॉजी के लिए चार सीटों की स्वीकृति हो गई है। अब यहाँ इस वर्ष से डीएम कॉर्डियोलॉजी की पढ़ाई होगी। सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा एवं हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में रीवा के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त हुई है। शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, रीवा को शैक्षणिक सत्र 2025-26 से डीएम कार्डियोलॉजी) पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने की अनुमति प्राप्त हो गई है। संस्थान को कुल चार डीएम कार्डियोलॉजी सीटों की स्वीकृति मिली है। हाल ही में घोषित नीट एसएस 2025-26 के परिणाम के पश्चात अब चयनित विद्यार्थी रीवा में प्रवेश लेकर सुपर-स्पेशियलिटी स्तर की हृदय रोग शिक्षा प्राप्त करेंगे। इससे न केवल विंध्य क्षेत्र बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में उन्नत कार्डियोलॉजी सेवाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी। डीएम कार्डियोलॉजी पाठ्यक्रम प्रारम्भ होने से रीवा मेडिकल कॉलेज अब सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नए आयाम की ओर अग्रसर होगा तथा क्षेत्रीय मरीजों को अत्याधुनिक हृदय उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सतत प्रयास किया गया। साथ ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन, अधिष्ठाता तथा कार्डियोलॉजी विभाग के समस्त फैकल्टी सदस्यों के निरंतर शैक्षणिक एवं संस्थागत प्रयासों से यह लक्ष्य संभव हो सका है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से मरीजों को अन्यत्र रेफर न किए जाने के प्रयास हों, बल्कि बाहर के मरीज भी यहाँ इलाज के लिए आएं।

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अस्पताल विन्ध्य क्षेत्र के लिए वरदान साबित हुआ है। यहाँ के चिकित्सकों व चिकित्सकीय स्टाफ द्वारा पूरी लगन व मेहनत से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। प्रदेश भर में इस अस्पताल द्वारा किए गए चिकित्सा इलाज की चर्चा है। यह अस्पताल प्रदेश के अन्य सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों की तुलना में सबसे ज्यादा मरीजों को इलाज की सुविधा देने वाला अस्पताल बना है। अब इस अस्पताल में डीएम कॉर्डियोलॉजी के पद स्वीकृत हुए हैं। शीघ्र ही यहाँ अन्य विभागों में एमसीएच की सीटें भी स्वीकृत होंगी। श्री शुक्ल ने बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं तथा कार्यरत चिकित्सकों की पदोन्नति व उनको मिलने वाले इंसेन्टिव के विषय में भी जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि नियत समयावधि पूर्ण करने पर चिकित्सकों को अगले पद पर तत्काल पदोन्नति दें। उन्होंने चिकित्सकों व स्टाफ से अपेक्षा की कि इसी तरह मनोयोग से मरीजों का इलाज करते रहें।

इस अवसर पर बताया गया कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में वर्ष 2020 में 155, वर्ष 2021 में 1749, वर्ष 2022 में 2501, वर्ष 2023 में 2846, वर्ष 2024 में 2254 एवं वर्ष 2025 में 2327 एंजियोग्राफी की गईं। जबकि वर्ष 2020 में 80, वर्ष 2021 में 832, वर्ष 2022 में 1595, वर्ष 2023 में 1685, वर्ष 2024 में 1500 व 2025 में 1371 मरीजों की एंजियोप्लास्टी की गई। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अब तक 29 मरीजों की ओपेन हार्ट सर्जरी की जा चुकी है। इसी प्रकार अस्पताल में 8 मरीजों की किडनी ट्रांसप्लांट की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, विधायक प्रतिनिधि राजेश पाण्डेय, डॉ. मनोज इंदुलकर, अधीक्षक संजय गांधी डॉ. राहुल मिश्रा, अधीक्षक सुपर स्पेशलिटी डॉ. अक्षय श्रीवास्तव, डॉ. व्हीडी त्रिपाठी, डॉ. अवनीश शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सक उपस्थित रहे।

Address

Near Sanjay Gandhi Hospital, Hari Bhushan Nagar
Rewa
486001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shyam Shah Medical College, Rewa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Shyam Shah Medical College, Rewa:

Share