01/07/2026
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर डॉ. आराधना त्रिपाठी ने सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए।
डॉ. त्रिपाठी ने विशेष रूप से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके उपचार में दवाइयों और चिकित्सकीय देखभाल के साथ-साथ मरीज का आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और परिवार का सहयोग भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में परिवार का साथ मरीज को मानसिक मजबूती प्रदान करता है, जो उपचार की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाता है।