18/09/2026
होली हार्ट की डायरेक्टर डॉ मयंका बत्रा व उनकी टीम ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में सीपीआर की ट्रेनिंग दी ।
यदि कार्डियक अरेस्ट के पहले कुछ मिनटों में मरीज को सीपीआर दिया जाए, तो मरीज के जीवित रहने की संभावना दोगुना या तिगुना हो सकती है।
कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन Cardiopulmonary resuscitation (CPR) इमरजेंसी मेडिकल टेक्निक है जिसके जरिए किसी व्यक्ति की सांस या दिल के रुक जाने पर उसकी जान बचाई जा सकती है। जब किसी व्यक्ति का दिल धड़कना बंद कर देता है, तो उसे कार्डिएक अरेस्ट होता है। कार्डिएक अरेस्ट के दौरान, हृदय मस्तिष्क और फेफड़ों सहित शरीर के बाकी हिस्सों में खून पंप नहीं कर सकता है। उपचार के बिना मृत्यु मिनटों में हो सकती है। सीपीआर में मरीज की छाती पर दबाव बनाया जाता है जिससे ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
✅ For Appointment Call Now :01262-279279, 01262- 262292
✅ Address : Delhi Bye Pass Chowk, Rohtak