10/08/2026
एक विरासत, जो पीढ़ियों तक जीवित रहेगी।
मेरठ की धरती से शुरू हुई वैद्य बालेन्दु प्रकाश जी की यात्रा ने आयुर्वेद की परंपरा, चिकित्सा और अनुसंधान को एक नई दिशा दी। उन्होंने अपने जीवन को रोगियों की सेवा, आयुर्वेद के गहन अध्ययन और उसके वैज्ञानिक मूल्यांकन के लिए समर्पित किया।
उनकी विद्वता, करुणा और जीवनभर का योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
आज उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए, उनके समर्पण और विरासत को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हैं।
ॐ शांति।