05/06/2026
"शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान नहीं, प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी भी है।"
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री रावतपुरा सरकार कॉलेज, वेदांती परिसर काकागंज, सागर में हरित भविष्य के संकल्प के साथ वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया।