07/07/2026
** #जागो_सरकार_जागो**
** #संधोल_को_स्वास्थ्य_का_अधिकार**
आज संधोल की जनता, युवा शक्ति और मातृशक्ति एक ही मांग को लेकर एकजुट होकर सड़क पर उतरी है—**संधोल क्षेत्र को बेहतर अस्पताल और समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएं।**
भौगोलिक दृष्टि से दूरस्थ इस क्षेत्र के हजारों लोगों को आज भी आपातकालीन स्थिति में **हमीरपुर, पालमपुर और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा** का रुख करना पड़ता है। कई बार समय पर इलाज न मिलने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
**संधोल युवा संघर्ष समिति** के नेतृत्व में पिछले एक सप्ताह से शांतिपूर्ण आंदोलन जारी है। युवा साथी **अविनाश ठाकुर**, **मनीष ढलारिया**, **मोनू जी** एवं सभी सहयोगी तन, मन और धन से इस जनहित की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के भविष्य और स्वास्थ्य सुरक्षा का आंदोलन है।
हम प्रदेश सरकार से आग्रह करते हैं कि संधोल क्षेत्र की जनता की इस न्यायसंगत मांग को गंभीरता से सुना जाए और शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं।
**स्वस्थ संधोल – सुरक्षित भविष्य**
** #संधोल # #युवा_संघर्ष_समिति #जनआंदोलन #मातृशक्ति #जनहित**