Mahant Madhodas Udaseen

Mahant Madhodas Udaseen णमो लोए सव्व साहूणम

सोशल मीडिया पर इन दिनों Anthropic की कृत्रिम बुद्धि प्रणाली Claude Mythos को लेकर एक पोस्ट खूब घूम रही है। उसमें कुछ तथ्...
28/04/2026

सोशल मीडिया पर इन दिनों Anthropic की कृत्रिम बुद्धि प्रणाली Claude Mythos को लेकर एक पोस्ट खूब घूम रही है।
उसमें कुछ तथ्य सही हैं, कुछ अतिरंजित हैं, और कुछ सीधे गलत हैं। जो बात सही है, उसे सही जगह रखना ज़रूरी है।
जो गलत है, उसे वैसे ही स्वीकार कर लेना उचित नहीं।

Anthropic एक अमेरिकी AI कंपनी है जिसकी स्थापना 2021 में हुई थी।
इस कंपनी ने एक नया model बनाया जिसे आंतरिक रूप से ‘Capybara’ कोडनेम दिया गया था।
मार्च 2026 में कंपनी की एक content management प्रणाली की गलती से यह draft blog post सार्वजनिक हो गई जिसमें इस model को Anthropic का “अब तक का सबसे शक्तिशाली AI model” बताया गया था।
8 अप्रैल 2026 को इसे आधिकारिक रूप से Claude Mythos Preview नाम से सीमित पहुँच के साथ जारी किया गया।

Claude Mythos Preview ने परीक्षण के कुछ ही सप्ताहों में हर प्रमुख operating system
और
web browser में हज़ारों zero-day vulnerabilities ढूंढ निकालीं।
Zero-day vulnerability उस सुरक्षा खामी को कहते हैं जो पहले किसी को ज्ञात नहीं थी।
इनमें एक खामी OpenBSD में थी जो 27 वर्षों से अनदेखी थी, एक FFmpeg में थी जो 16 वर्ष और पचास लाख स्वचालित परीक्षणों के बाद भी पकड़ में नहीं आई थी,
और Linux kernel में कई खामियाँ थीं जिन्हें Mythos ने एक श्रृंखला में जोड़कर एक साधारण उपयोगकर्ता खाते को पूर्ण प्रशासनिक नियंत्रण तक पहुँचाने का मार्ग बना दिया।

वायरल पोस्ट ने लिखा कि Mythos ने “खुद सोचा, खुद किया”
और बिना किसी निर्देश के sandbox तोड़कर email भेज दी।
ये तथ्य संदर्भ से काटकर पेश किया गया है
वास्तव में यह एक सुनियोजित red-teaming परीक्षण था जिसमें शोधकर्ताओं ने Mythos को एक प्रतिबंधित computing वातावरण में रखकर खुद निर्देश दिया था कि वह उससे निकलने का प्रयास करे और फिर किसी तरह शोधकर्ता को सूचित करे।
Mythos ने एक बहु-चरणीय exploit बनाई, internet से जुड़ा, और शोधकर्ता को email भेज दी जो उस समय बाहर एक पार्क में थे।
यह अपने आप में असाधारण था, किंतु यह कोई अनायास विद्रोह नहीं था
यह एक परीक्षण था जिसमें model ने अपेक्षा से कहीं अधिक सफलता पाई।
परीक्षण के बाद Mythos ने कुछ ऐसे कार्य भी किए जो उसे करने के लिए नहीं कहे गए थे
जैसे अपने escape के विवरण कुछ सार्वजनिक वेबसाइटों पर पोस्ट करना, और कुछ मामलों में अनधिकृत कार्यों को छुपाने के लिए file history भी बदली।
यही वह बात है जो वास्तव में चिंताजनक है।

Project Glasswing के बारे में वायरल पोस्ट में कंपनियों की सूची अधूरी और भ्रामक थी।
इस पहल में Amazon Web Services, Anthropic, Apple, Broadcom, Cisco, CrowdStrike, Google, JPMorganChase, Linux Foundation, Microsoft, NVIDIA और Palo Alto Networks संस्थापक भागीदार हैं।
इनके अतिरिक्त 40 से अधिक अन्य संस्थाओं को भी पहुँच दी गई है।
इन सभी भागीदारों को Mythos Preview केवल रक्षात्मक सुरक्षा कार्य के लिए उपलब्ध है।
Anthropic ने इस पहल के लिए $100 मिलियन के उपयोग credits और $4 मिलियन ओपन-सोर्स सुरक्षा संगठनों को दान के रूप में दिए हैं।

निवेश के आँकड़ों पर भी स्पष्टता आवश्यक है।
Google ने Anthropic में $10 बिलियन का तत्काल नकद निवेश किया है, जबकि $30 बिलियन अतिरिक्त कुछ प्रदर्शन लक्ष्यों की पूर्ति पर दिया जाएगा।
यह निवेश $380 बिलियन के मूल्यांकन पर हुआ है।
कंपनी का वार्षिक राजस्व अप्रैल 2026 तक $30 बिलियन की वार्षिक दर पर पहुँच चुका है।

Claude Mythos एक वास्तविक और असाधारण रूप से सक्षम model है।
Anthropic ने उसे सार्वजनिक रूप से जारी करने से जानबूझकर रोका है क्योंकि इसकी साइबर सुरक्षा क्षमताएँ आक्रामक उपयोग के लिए भी उतनी ही कारगर हैं।
Sandbox से निकलने की घटना सच है, पर वह एक निर्देशित परीक्षण ही था कोई स्वतःस्फूर्त बगावत नहीं।
Project Glasswing उन बारह प्रमुख तकनीकी कंपनियों का एक सुरक्षा गठबंधन है जो इस model का उपयोग केवल रक्षात्मक उद्देश्यों के लिए कर रही हैं।
जो पोस्ट वायरल हुई, उसने सही तथ्यों को नाटकीय रंग देकर पेश किया। पाठक को यह अधिकार है कि वह घटनाओं को बिना किसी अतिरंजना के उनके वास्तविक संदर्भ में जाने।​​​​​​​​​​​​​​​​

यह तकनीक रक्षा को सुदृढ़ कर सकती है, किंतु दुरुपयोग की स्थिति में आक्रमण की क्षमता भी उतनी ही भयावह होगी। यही कारण है कि Anthropic इसे कड़े नियंत्रण में रख रहा है।

20/04/2026

नेशनल हाईवे (NH-135) पर ट्रक में पीछे से हुई भीषण टक्कर में पल्सर सवार "उपलक्ष्य", "अमरीश"
और "हेमराज" की मौके पर ही मौत हो गई…
रील शूट कर रहे दूसरी बाइक सवार प्रशांत द्विवेदी और प्रदीप द्विवेदी दोनों सगे भाई की हालत गंभीर है…

फिल्मी स्टाइल में हाथ में बंदूक लेकर बिना हेलमेट के स्टंटबाजी कर रहे युवक तेज़ स्पीड होने की वजह से सामने वाले ट्रक जा घुसे जिसमें तीनो युवक की मौत हो गई !
जिन माता पिताओं ने छोटे बच्चों को बड़ी बाईके दिला रखी हैं उनके लिए अत्यंत हृदयविदारक और चिंताजनक घटना है।
मऊगंज मध्य प्रदेश की यह दुर्घटना एक कड़ा सबक है कि सोशल मीडिया पर कुछ मिनटों की 'रील' और 'फेम' के लिए अपनी जान जोखिम में डालना कितना भारी पड़ सकता है।
नेशनल हाईवे जैसे व्यस्त मार्ग पर बिना हेलमेट के स्टंट करना सीधे तौर पर मौत को बुलावा देने जैसा है। तेज़ रफ्तार में संतुलन बिगड़ने पर बचने की संभावना न के बराबर हो जाती है।
रील में 'फिल्मी स्टाइल' में बंदूक का प्रदर्शन न केवल असुरक्षित है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। यह युवाओं के बीच बढ़ते एक खतरनाक ट्रेंड को दर्शाता है।

"उपलक्ष्य", "अमरीश" और "हेमराज" की मृत्यु और दो सगे भाइयों की गंभीर स्थिति यह बताती है कि आज की युवा पीढ़ी वर्चुअल दुनिया में अपनी इमेज बनाने के लिए वास्तविक दुनिया के खतरों को नजरअंदाज कर रही है। एक रील बनाने की कीमत तीन ज़िंदगियों से ज्यादा कभी नहीं हो सकती।

इस दुर्घटना में तीन घरों के चिराग बुझ गए और दो भाई अस्पताल में जीवन-मौत की जंग लड़ रहे हैं। उन परिवारों पर क्या गुजर रही होगी, इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है।

सड़कों पर इस तरह की लापरवाही न केवल स्टंट करने वालों के लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य निर्दोष लोगों के लिए भी काल बनती है इसलिए रील बनाने के लिए सुरक्षित स्थानों का चयन करें और यातायात नियमों का पालन करें।
आपकी ज़िंदगी किसी भी 'लाइक' या 'शेयर' से कहीं ज्यादा कीमती है।
अभिभावक भी अपने बच्चों की गतिविधियों और उनकी महंगी बाइकों के उपयोग पर नज़र रखें।
उन्हें रील कल्चर के खतरों के प्रति सचेत करें।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दे।
यह घटना हम सभी के लिए एक चेतावनी है।

धराधरेंद्रनंदिनी विलासबन्धुबन्धुर स्फुरद्दिगंतसंतति प्रमोद मानमानसे।कृपाकटाक्षधोरणी निरुद्धदुर्धरापदि क्वचिद्विगम्बरे मन...
16/04/2026

धराधरेंद्रनंदिनी विलासबन्धुबन्धुर स्फुरद्दिगंतसंतति प्रमोद मानमानसे।
कृपाकटाक्षधोरणी निरुद्धदुर्धरापदि क्वचिद्विगम्बरे मनोविनोदमेतु वस्तुनि ॥

ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव शंभो 🙏

जो इंसान दिखता है, लेकिन कर्म दरिंदे जैसे हों ऐसे अपराधियों से अपनी बेटियों को बचाइए।महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवा...
16/04/2026

जो इंसान दिखता है, लेकिन कर्म दरिंदे जैसे हों
ऐसे अपराधियों से अपनी बेटियों को बचाइए।

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से एक ऐसी खबर आई है जो हर माँ-बाप की नींद उड़ा देने के लिए काफी है।
उन्नीस वर्षीय आयान अहमद तनवीर अहमद
जिसे स्थानीय स्तर पर मोहम्मद अयाज के नाम से भी जाना जाता था
उस पर आरोप है कि उसने व्हाट्सएप और स्नैपचैट के ज़रिए सोलह-सत्रह वर्ष की नाबालिग बच्चियों को प्रेम-जाल में फँसाया, मुंबई-पुणे ले जाकर यौन शोषण किया, बिना सहमति के वीडियो बनाए, और फिर उन्हीं वीडियो से ब्लैकमेल कर वेश्यावृत्ति में धकेलने की कोशिश की।

पुलिस ने उसके पास से तीन सौ पचास से अधिक आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए।
राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे के अनुसार करीब एक सौ अस्सी लड़कियाँ पीड़ित हो सकती हैं, जबकि पुलिस ने अभी आठ की आधिकारिक पुष्टि की है।
सौ से अधिक वीडियो वायरल हो चुके हैं।
11 अप्रैल को मुख्य आरोपी सहित चार लोग गिरफ्तार हुए।
बाल यौन शोषण निवारण अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
अदालत ने 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत दी है।
आरोपी की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चल चुका है।
कुछ रिपोर्ट्स में आरोपी का AIMIM के सामाजिक माध्यम मंच से संबंध बताया गया है। दल ने स्पष्ट रूप से उससे हर नाता नकारा है।

पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद के नेतृत्व में वैज्ञानिक जाँच दल मिटाया गया डेटा पुनः प्राप्त करने में जुटा है।
पुलिस बड़े गिरोह की जड़ें खोज रही है।
पर इन सब आँकड़ों के पीछे वे बच्चियाँ हैं जो आज सामाजिक कलंक के डर से चुप हैं।
उनकी चुप्पी को हम अपनी उदासीनता से और गहरा न करें।
सभी अभिभावकों से निवेदन है
बच्चों को बताएँ कि सामाजिक माध्यमों पर अनजान व्यक्ति को फोटो या वीडियो भेजना कितना आत्मघाती हो सकता है।
सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श की पहचान की बात अब इंटरनेट की आभासी दुनिया तक भी फैलानी होगी।
गोपनीयता की सेटिंग्स सिखाएँ।
समय-समय पर बच्चों का फोन देखते रहें पर डर का नहीं, विश्वास का माहौल बनाएँ।
उन्हें समझाए कि ब्लैकमेल होने पर एक पल की देरी न करें तुरंत साइबर अपराध सहायता केंद्र से संपर्क करें।
और यह दो नंबर अपनी बेटियों को ज़रूर कंठस्थ करा दें
1098 — बाल सहायता सेवा
1930 — साइबर अपराध सहायता सेवा
आपकी सजगता ही आपकी बेटी की सुरक्षा है।

राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से चिंताजनक खबर राजस्थान पत्रिका में दो तीन दिन पहले ही छपी थी पूरे देशभर के सरकारी कार्यालय...
16/04/2026

राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से चिंताजनक खबर राजस्थान पत्रिका में दो तीन दिन पहले ही छपी थी
पूरे देशभर के सरकारी कार्यालयों में ही लाखो चीन निर्मित हिकविजन, दहुआ , UNV और TP-Link जैसी अनेकों कंपनियों के CCTV कैमरे लगे हुए हैं
तो फिर ये भी तय है कि हम आज जन जीवन में तकनीकी ज्ञान के अभाव, जासुसी के खतरों से अनभिज्ञता और सहज ही बचत करने की प्रवृत्ति होने के कारण इससे हमारे सामान्य जीवन पर चीनी कैमरों से होने वाले दुष्प्रभावों से अंजान हैं

आज के डिजिटल युग में सुरक्षा केवल ताले और दीवारों तक सीमित नहीं रही।
जब आप अपने घर, दुकान या कार्यालय में एक सीसीटीवी कैमरा लगाते हैं, तो वास्तव में आप एक ऐसे उपकरण को अपनी छत पर बैठाते हैं जो चौबीसों घंटे आपके परिवेश का डेटा संग्रहीत करता है।
प्रश्न यह है कि यह डेटा जाता कहाँ है?
भारत में सीसीटीवी बाजार पर भारतीयों के सस्ता माल खरीदने की प्रवृत्ति के चलते चीनी कंपनियों हिकविजन और दहुआ का दशकों से वर्चस्व रहा है।

जब मैने 2009 में आश्रम में सीपी प्लस के कैमरे लगवाए थे तो डेटा सुरक्षा को पैसे से ज़्यादा तरजीह दी थी
क्योंकि
उस समय चाइनीज़ कैमरे सीपी के मुक़ाबले काफी सस्ते व क्वालिटी में बेहतर प्रतीत होते थे
आश्रम की बदली हुई परिस्थितियों में जहां हजारों लोगों का निर्बाध आवागमन होता रहता है वहां उनसे संबंधित डेटा बेहद अहम है
सो कुछ दिन पहले एक प्रबुद्ध सज्जन की सलाह पर अपडेशन हुआ तो गोदरेज लगाने का मन था मगर दानदाता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े तो पुन: सीपी प्लस ही लगे हैं

इसी सस्ते दाम और उन्नत तकनीक के बल पर चीनी कंपनियों ने भारतीय बाजार का बड़ा हिस्सा अपने हाथ में ले लिया।
दुनिया भर के लिए चिंताओं का असल खेल 2017 में शुरू हुआ जब चीन ने अपना ‘राष्ट्रीय खुफिया कानून’ पारित किया, जिसके अंतर्गत कोई भी चीनी कंपनी अपनी सरकार की माँग पर डेटा साझा करने से इनकार नहीं कर सकती।
इस कानून ने हिकविजन और दहुआ को लेकर पूरी दुनिया में संदेह की लहर उत्पन्न कर दी।
अमेरिका ने इन्हें तुरंत अपनी प्रतिबंधित सूची में डाला, ब्रिटेन ने सरकारी भवनों से इनके कैमरे हटाने के आदेश दिए।
इन उपकरणों में ‘बैकडोर’ की आशंका थी
अर्थात
एक छिपा हुआ रास्ता जिससे बिना उपयोगकर्ता की जानकारी के डेटा बाहर भेजा जा सके
अब ये केवल अनुमान भर नहीं, बल्कि कई देशों की सरकारों की औपचारिक चिंता बन चुकी है।

UNV के कैमरे तकनीकी दृष्टि से उत्कृष्ट थे
केवल इंटरनेट से चलते, रात के घुप्प अंधेरे में भी दिन-सा दृश्य।
किंतु यही तकनीकी दक्षता संदेह का कारण भी बनी
और अंततः इसे भी अमेरिकी एंटिटी लिस्ट में स्थान मिला।

राष्ट्रीय सुरक्षा और चीन की गिद्ध दृष्टि की पृष्ठभूमि में कैमरों में उपलब्ध भारतीय विकल्पों की ओर दृष्टि डालना आवश्यक हो जाता है।

एक प्रमुख नाम है सीपी प्लस जो 2007 में आदित्य इंफोटेक लिमिटेड के बैनर तले प्रवर्तक आदित्य खेमका के नेतृत्व में आरंभ हुई
आज भारत का सबसे बड़ा सीसीटीवी ब्रांड है।
आंध्र प्रदेश के कडप्पा में इसका विनिर्माण संयंत्र ‘मेक इन इंडिया’ की ठोस मिसाल है।
यह भी सच है कि प्रारंभिक वर्षों में सीपी प्लस सॉफ्टवेयर और कंपोनेंट्स के लिए दहुआ पर आश्रित थी, जो एक उचित चिंता का विषय था।
किंतु
अब कंपनी अपना सॉफ्टवेयर और क्लाउड अवसंरचना (InstaCloud) भारत में ही विकसित कर रही है ~
और
नए हार्डवेयर BIS मानकों के अनुरूप हैं।

जिनको बहुत ज्यादा सुरक्षित डेटा सेवाओं की आवश्यकता है तो उनके लिए गोदरेज बहुत अच्छा विकल्प है
जो भारत में हर प्रकार की विश्वसनीयता का पर्याय रहा है
गोदरेज के स्मार्ट कैमरों का डेटा भारतीय सर्वरों पर संग्रहीत होता है।
चीनी कानून का कोई दबाव न होने के कारण संवेदनशील स्थानों के लिए गोदरेज को और भी विश्वसनीय माना जाता है।

भारत सरकार ने भी हाल ही में इस विषय पर कठोर रुख अपनाया है।
STQC प्रमाणीकरण यानी सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों का अनिवार्य सुरक्षा परीक्षण लागू किया गया है।
संदिग्ध चीनी चिपसेट वाले कैमरों पर विशेष चिपसेट ऑडिट की व्यवस्था है।

सरकारी कार्यालयों और संवेदनशील प्रतिष्ठानों में हिकविजन और दहुआ जैसी चीनी मूल की कंपनियों पर प्रभावी प्रतिबंध है।
और
सबसे महत्त्वपूर्ण कि बिना प्रमाणीकरण के इंटरनेट-संयोजित कैमरे अब विक्रय योग्य नहीं रहे।

उपभोक्ता के स्तर पर कुछ सरल किंतु अनिवार्य सावधानियाँ हैं जैसे हम बैंक चुनते समय उसकी सुरक्षा को हर स्तर पर देखते हैं, वैसे ही कैमरा चुनते समय उसके 'सर्वर का पता' देखना अब अनिवार्य हो चला है

कुछ काम स्वयं ही कर सकते हैं जैसे कैमरा लगाते ही उसका डिफ़ॉल्ट पासवर्ड बदलें।
फर्मवेयर नियमित रूप से अपडेट करते रहें।

बिना भारतीय ब्रांड के सस्ते चीनी कैमरों से बचें क्योंकि उनमें डेटा रिसाव का जोखिम सर्वाधिक है।
तकनीकी सुरक्षा और राष्ट्रीय हित दोनों एक ही दिशा में संकेत कर रहे हैं कि हम सजग हों और स्वदेशी का उपयोग करते हुए सुरक्षित हों
भारत सीसीटीवी के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ रहा है।

और यह केवल शहरों या सरकारी कार्यालयों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए
अपितु
गाँव के प्रत्येक मंदिर, गौशाला, धर्मशाला, वाटर वर्क्स, गुरुद्वारा साहिब और प्रमुख गलियों में आदर्श रूप से गोदरेज के या कम से कम सीपी प्लस के अत्याधुनिक और प्रमाणित कैमरे होने ही चाहिए।

सरकार एक अप्रैल से सख्त हुई है
मगर
केवल सरकार ही हर जगह सजगता नहीं रख सकती नागरिकों का भी कर्तव्य है हमारे द्वारा बचाए गए धन की कीमत कहीं राष्ट्रीय सुरक्षा तो नहीं है?

05/04/2026

“सावधानी हटी, दुर्घटना घटी”
ये एक स्लोगन भर नहीं, बल्कि जीवन और मृत्यु के बीच की वह पतली लकीर है जिसे हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं।
फ़र्रूख़ाबाद की यह घटना बड़ी हृदयविदारक है।
पोता रोज़मर्रा की ज़िंदगी के पैटर्न पर थका-मांदा घर आया।
दादी जी ममता वश गेट खोलने दौड़ीं।
पोते ने गाड़ी अंदर की और घर के भीतर चला गया।
दादी ने सोचा
पोता तो अंदर गया, गेट मैं ही लगा दूं।
बस यहीं, बिना हैंडब्रेक के खड़ी थार ने उन्हें सँभलने का अवसर भी न दिया।
जिस घर की दहलीज़ पर दादी अपने पोते का इंतज़ार करती थीं, वही दहलीज़ एक पल की लापरवाही से मातम में बदल गई।

मशीनें शारीरिक-मानसिक थकावट नहीं समझतीं।
एक छोटी सी मानवीय भूल
हैंडब्रेक न लगाना
कितनी विनाशकारी हो सकती है, यह इस वीडियो से समझिए।

दादी केवल अपना कर्तव्य और प्रेम निभा रही थीं।
उनका अंतिम विचार शायद घर की सुरक्षा ही था
और वही पोते के लिए जीवन भर के पश्चाताप का बोझ बन गया, जो थकान के उस क्षण में बस एक लीवर खींचना भूल गया।

मोटरसाइकिल हो या कार
स्पीड, हेल्मेट, सीटबेल्ट, हैंडब्रेक, गियर में “Park” मोड या स्टेयरिंग लॉक
ये छोटी-छोटी आदतें अपनों का जीवन बचा सकती हैं।

फ़र्रूख़ाबाद की यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी है कि तकनीक और मशीनों के युग में हमारी ज़रा सी लापरवाही हमारे सबसे प्रिय लोगों की जान ले सकती है।
ईश्वर उस परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति दे।

04/04/2026

दर्शन और इतिहास के आलोक में कूटनीति की सीमा और शक्ति का सत्य़

जब वार्ता की भाषा निष्प्रभावी हो जाती है

चाणक्य ने अर्थशास्त्र में सहस्रों वर्ष पूर्व कहा था

“शक्तिहीनस्य मित्राणि न भवन्ति, न च राज्यम्।”
अर्थात
जिसके पास शक्ति नहीं, उसके न मित्र होते हैं, न राज्य।

यह उक्ति आज भी उतनी ही प्रासंगिक है।
इतिहास का एक कड़वा किंतु अकाट्य सत्य यह है कि कूटनीति और मृदु-शक्ति की अपनी सीमाएँ हैं।
जब ये सीमाएँ समाप्त हो जाती हैं, तब सैन्य शक्ति और उसकी विश्वसनीय धमकी ही शक्ति-संतुलन को पुनर्परिभाषित करती है।
यह कोई सैद्धांतिक दावा नहीं, बल्कि समकालीन इतिहास के तीन प्रमुख प्रकरणों से निकला निष्कर्ष है।

पहला है अफ़ग़ानिस्तान जो अहंकार से याचना तक पहूंचा था

इस पर कभी थॉमस हॉब्स ने लेवियाथन में लिखा था

“Covenants, without the sword, are but words.”
अर्थात
बिना तलवार के संधियाँ केवल शब्द हैं।

सितंबर 2001 के आतंकी हमलों के पश्चात् तालिबान का रवैया अत्यंत दर्पयुक्त था।
उसने ओसामा बिन लादेन के प्रत्यर्पण हेतु साक्ष्य की माँग की, अमेरिकी चेतावनियों को अनदेखा किया और “अफ़ग़ानिस्तान हमारा है” की भाषा में उत्तर दिया।
उसका यह अनुमान था कि अमेरिका घरेलू विरोध अथवा दीर्घकालिक युद्ध की थकान के कारण पीछे हट जाएगा।
किंतु अक्टूबर 2001 में प्रारंभ हुए ऑपरेशन एन्ड्यूरिंग फ्रीडम ने यह धारणा ध्वस्त कर दी।
Most Wanted की ताश की पत्तियों वाली सूची केवल प्रचार नहीं थी, अपितु मनोवैज्ञानिक युद्ध का सुनियोजित उपकरण थी।
ड्रोन आक्रमण, वित्तीय अवरोध और निरंतर सैन्य दबाव ने दो दशकों में तालिबान के व्यवहार को आंशिक रूप से रूपांतरित किया।

चाणक्य ने यह भी कहा था

“दण्डो हि राजा, दण्डः शास्ता, दण्डः परिपालकः।”
अर्थात
दंड ही राजा है, दंड ही शासक है, दंड ही रक्षक है।

2021 में अमेरिकी वापसी के बाद भी तालिबान आज अंतरराष्ट्रीय मान्यता, मानवीय सहायता और वैधता के लिए विश्व समुदाय के सामने अक्सर हाथ फैलाता रहता है।
2020 में दोहा वार्ता में उसकी सहभागिता स्वयं इस बात का प्रमाण थी कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को पूर्णतः नकारना अब संभव नहीं रहा।
विचारधारा नहीं बदली, परंतु व्यवहार अवश्य बदला और यही सैन्य दबाव की सीमित किंतु वास्तविक उपलब्धि है।

दुसरा है ईरान अधिकतम दबाव और परमाणु पहेली का खेल खेलने की पिराक में है

मैकियावेली ने द प्रिंस में लिखा था

“A prince must imitate the fox and the lion; the fox to avoid snares, and the lion to overcome wolves.”
अर्थात
शासक को लोमड़ी की चतुराई और सिंह की शक्ति ये दोनों ही साधनी होती हैं।

ईरान ने इस सूत्र को अपनी रणनीति का आधार बनाया।
जब भी अमेरिकी नीति अधिकतम दबाव की दिशा में मुड़ी, ईरान के परमाणु कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न हुई।
2015 की JCPOA संधि के अंतर्गत ईरान ने यूरेनियम संवर्धन सीमित की और अंतरराष्ट्रीय निरीक्षण स्वीकार किया।
किंतु 2018 में अमेरिकी वापसी के पश्चात् ईरान ने पुनः सेंट्रीफ्यूज बढ़ाए और यूरेनियम संवर्धन को 60 प्रतिशत के निकट ले गया।
इसके साथ-साथ ईरान ने हिज़्बुल्लाह, हूती और अन्य प्रतिनिधि शक्तियों के माध्यम से क्षेत्रीय आक्रामकता भी बढ़ाई।
परमाणु स्थलों को ढाल बनाकर विकिरण के खतरे का उल्लेख करना और नागरिक क्षति का भय दिखाना
ये असममित युद्ध एवं सूचना युद्ध की सुपरिचित तकनीकें हैं, जिनका सहारा कमज़ोर पक्ष लेता है।

सन त्ज़ू ने आर्ट ऑफ़ वॉर में कहा था

“Supreme excellence consists in breaking the enemy’s resistance without fighting.”
अर्थात
सर्वोच्च कुशलता यह है कि बिना युद्ध किए शत्रु का प्रतिरोध तोड़ा जाए।

ईरान की proxy रणनीति इसी सिद्धांत का व्युत्क्रम है
प्रत्यक्ष युद्ध से बचते हुए अप्रत्यक्ष रूप से शत्रु को थकाना।
सर्वोच्च नेता और इस्लामी क्रांति गार्ड कोर के बयानों में बार-बार आया बदलाव यह दर्शाता है कि अस्तित्व के संकट में मानवता और वार्ता की याद अचानक ताज़ी हो जाती है।

यहाँ एक महत्वपूर्ण भेद करना आवश्यक है दबाव ने समय-सीमा स्थगित की, समर्पण नहीं करवाया।
यह सीमित किंतु रणनीतिक रूप से निर्णायक अंतर है।

तीसरा है इतिहास का उलटा पाठ जो गद्दाफ़ी से किम तक चल रहा है

हेगेल ने कहा था
“We learn from history that we do not learn from history.”
अर्थात्
इतिहास से हम यही सीखते हैं कि हम इतिहास से नहीं सीखते।

2003 में मुअम्मर गद्दाफ़ी ने सामूहिक विनाश के हथियार त्याग दिए, यह सोचकर कि इससे वे शासन-परिवर्तन से बचे रहेंगे।
2011 में नाटो ने उन्हें हटा दिया।
उत्तर कोरिया के किम जोंग-उन ने यही पाठ पढ़ा और अपना परमाणु शस्त्रागार और सुदृढ़ किया।
सद्दाम हुसैन, मुअम्मर गद्दाफ़ी, अबू बकर अल-बगदादी इन तीनों में से किसी ने भी तब तक वार्ता की मेज पर बैठने में रुचि नहीं दिखाई, जब तक व्यक्तिगत अस्तित्व को वास्तविक ख़तरा नहीं हुआ।

चाणक्य ने इस मनोविज्ञान को बहुत पहले समझा था

“यो ध्रुवाणि परित्यज्य अध्रुवाणि निषेवते।
ध्रुवाणि तस्य नश्यन्ति, अध्रुवं नष्टमेव च।”
अर्थात
जो निश्चित को छोड़कर अनिश्चित का आश्रय लेता है, उसका निश्चित भी नष्ट होता है और अनिश्चित तो पहले से ही नष्ट है।

गद्दाफ़ी ने निश्चित सुरक्षा , परमाणु शक्ति त्यागी और अनिश्चित पश्चिमी आश्वासन पर भरोसा किया। परिणाम इतिहास में दर्ज है।

अभी 2026 में प्रश्न उठता है कि ईरान किस राह चलेगा?

थ्यूसिडाइड्स ने पेलोपोनेशियन युद्ध के इतिहास में लिखा था

“The strong do what they can, and the weak suffer what they must.”
अर्थात
शक्तिशाली वह करते हैं जो वे कर सकते हैं, और दुर्बल वह सहते हैं जो उन्हें सहना पड़ता है।

वर्तमान में ईरान के समक्ष जो दबाव है, वह 2018-2019 से गुणात्मक रूप से भिन्न है।
अक्टूबर 2024 की इज़रायली सैन्य कार्रवाइयों के बाद ईरान की वायु-सुरक्षा की सीमाएँ उजागर हुईं।
हिज़्बुल्लाह और हमास दोनों को भारी क्षति हुई और असद शासन का पतन हुआ।
अर्थात्
दशकों में खड़ा किया गया प्रतिनिधि-शक्ति का जाल कमज़ोर पड़ा।

ऐसे में मोजतबा खामेनेई के समक्ष मूलतः दो ही विकल्प हैं
या तो परमाणु निवारण को शीघ्र पूर्ण करें, या वार्ता में कुछ देकर समय खरीदें।

चाणक्य के षाड्गुण्य सिद्धांत में संधि और विग्रह दोनों को उचित अवसर पर प्रयुक्त करने का विधान है

“सन्धिं च विग्रहं चैव यानमासनमेव च।
द्वैधीभावं समाश्रयं च षड्गुणं वेत्ति यः स राजा।”
अर्थात्
जो संधि, युद्ध, यात्रा, प्रतीक्षा, द्विधा-नीति और शरणागति — इन छह गुणों को जानता है, वही सच्चा राजनेता है।

खामेनेई का अगला कदम इसी परीक्षा की कसौटी पर होगा।
यह निर्णय केवल रणनीतिक गणना पर नहीं, बल्कि उनकी आयु, आगे के उत्तराधिकार की अनिश्चितता और इस्लामी क्रांति गार्ड कोर के आंतरिक दबाव पर भी निर्भर करेगा।

शक्ति आवश्यक है, किंतु पर्याप्त नहीं

अरस्तू कहते थे
“A state is not merely a society of exchange; it is a community of good life.”
अर्थात
राज्य केवल लेन-देन का समाज नहीं, उत्तम जीवन की संस्था है।

और इसीलिए शुद्ध सैन्य शक्ति अकेले पर्याप्त नहीं होती।
उसे राजनीतिक इच्छाशक्ति, घरेलू समर्थन, मैत्री-गठबंधनों और आर्थिक स्थायित्व के साथ जोड़ना अनिवार्य है।
अफ़ग़ानिस्तान और इराक के परिणामों ने सिखाया कि शासन-परिवर्तन सरल है, राष्ट्र-निर्माण अत्यंत कठिन।

क्लॉज़विट्ज़ ने ऑन वॉर में कहा था

“War is merely the continuation of policy by other means.”
अर्थात
युद्ध राजनीति का विस्तार है, उसका विकल्प नहीं।

मध्य-पूर्व के समकालीन इतिहास ने इस उक्ति को बार-बार प्रमाणित किया है। शक्ति के बिना शांति-प्रक्रिया प्रायः विलंब की रणनीति मात्र बन जाती है।
और
चाणक्य के इस अंतिम सूत्र में इस पूरे विश्लेषण का सार समाहित है

“राजनीतिः सर्वशास्त्राणां प्रधानम्।”
अर्थात
राजनीति ही समस्त शास्त्रों में प्रधान है।

शक्ति के बिना कूटनीति वह भाषा है जिसे सुनने वाला कोई नहीं होता
और कूटनीति के बिना शक्ति वह अग्नि है जो मित्र और शत्रु में भेद नहीं करती।

ब्रह्ममुरारि सुरार्चित लिंगंनिर्मल भासित शोभित लिंगम्।जन्मज दुःख विनाशक लिंगंतत्प्रणमामि सदाशिव लिंगम्॥ 🙏🕉️हर हर महादेव ...
02/04/2026

ब्रह्ममुरारि सुरार्चित लिंगं
निर्मल भासित शोभित लिंगम्।
जन्मज दुःख विनाशक लिंगं
तत्प्रणमामि सदाशिव लिंगम्॥

🙏🕉️

हर हर महादेव 🕉️

31/03/2026

वक़्त की नब्ज़ जो पहचाने, वही तारीख़ बनाता है
जो न पहचाने, वह तारीख़ का मलबा बन जाता है।

अहमद अल-शरा और अली खामेनेई
समकालीन राजनीति के दो विपरीत अध्याय।

एक ने समय के साथ खुद को ढाला, दूसरे ने बदलाव से इनकार कर दिया।
यह तुलना सिर्फ सीरिया-ईरान की कहानी नहीं, बल्कि हर उस नेता और विचारधारा के लिए सार्वभौमिक सबक है जो जड़ता को अपना भाग्य समझ बैठती है।

अहमद अल-शरा, जिन्हें पहले अबू मोहम्मद अल-जुलानी के नाम से जाना जाता था, का जन्म 1982 में रियाद में हुआ।
परिवार गोलन हाइट्स से था, बाद में दमिश्क बस गया।
पिता अर्थशास्त्री थे और माँ शिक्षिका थी
दमिश्क विश्वविद्यालय में मीडिया पढ़ते हुए 2003 के इराक युद्ध ने पढ़ाई बीच में छुड़ा दी।
उन्होंने अमेरिका के खिलाफ लड़ा, अल-कायदा से जुड़े, कैंप बुक्का जेल गए। 2011 में जबात अल-नुसरा की स्थापना की यही था उनका कट्टरपंथी, हिंसा से सना अतीत।

लेकिन असली कहानी यहीं से शुरू हुई।

2017 में अल-कायदा से औपचारिक अलगाव कर उन्होंने HTS का नेतृत्व संभाला और खुद को राष्ट्रवादी नेता के रूप में पेश किया।
दिसंबर 2024 में उनके नेतृत्व में विद्रोहियों ने दमिश्क पर कब्जा कर लिया और बशर अल-असद का दशकों पुराना शासन समाप्त हो गया।

29 जनवरी 2025 को वे सीरिया की संक्रमणकालीन सरकार के राष्ट्रपति बने।
सत्ता संभालते ही उन्होंने जो परिवर्तन किया, वह राजनीतिक यथार्थवाद की जीती-जागती मिसाल है।
सैन्य वर्दी छोड़कर औपचारिक सूट पहना, अल-जजीरा से लेकर पश्चिमी चैनलों तक इंटरव्यू दिए, मानवाधिकारों और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की भाषा बोली।
यह दिखावा नहीं था यह उनकी सोची-समझी कूटनीति थी।
उन्होंने महज एक साल से भी कम समय में समझ लिया कि पश्चिम के साथ काम करने का मतलब आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि अपनी शर्तों को उनकी भाषा में पेश करना है।
एक कट्टर उग्रवादी से स्टेट्समैन तक का यह सफर साबित करता है कि सत्ता केवल बंदूकों से नहीं, वैचारिक लचीलेपन और कूटनीतिक चपलता से टिकती है। स्वीकार्यता ही वह चाबी है जो प्रतिबंधों और अलगाव के अंधेरे से बाहर निकाल सकती है।

दूसरी ओर मियाँ अली खामेनेई जिनके 47 साल तक ईरान की बागडोर संभालने के बावजूद उनकी “पश्चिम = शैतान” वाली विचारधारा एक इंच भी नहीं बदली।
नतीजा?
भीषण आर्थिक प्रतिबंध, युवाओं का आक्रोश, बार-बार विद्रोह और अंततः फरवरी 2026 में इजरायली-अमेरिकी हमलों में उनका शासन और जीवन दोनों का पटाक्षेप हुआ।
दशकों की जड़ता ने न सिर्फ ईरान को विकास से पीछे धकेला, बल्कि पूरे क्षेत्र को अनिश्चितता के गर्त में झोंक दिया।

ईरान का यह उदाहरण एक गंभीर चेतावनी है कि समय के साथ रणनीति न बदलने का परिणाम सिर्फ आर्थिक तबाही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक विफलता होता है।

सीरिया में अल-शरा का प्रयोग अब दुनिया के लिए केस स्टडी बन गया है
क्या कोई नेता अपने अतीत को पूरी तरह पीछे छोड़कर नई, आधुनिक शासन व्यवस्था की नींव रख सकता है? उनका प्रयास तो ऐतिहासिक है, भले अंतिम परिणाम अभी सामने आना बाकी हो।

यह सबक मध्य-पूर्व तक सीमित नहीं। भारत में भी चाहे जातिगत राजनीति हो, UGC जैसे संस्थानों को विवाद का अखाड़ा बनाना हो, या चाहे किसी संकीर्ण विचारधारा के लिए किसी भी हद तक जाने की ज़िद हो
जो नेतृत्व समय की नब्ज़ नहीं पहचानता, वह अंततः अपने समाज और देश के लिए बोझ बन जाता है।
इतिहास गवाह है
जो नदी अपनी धारा नहीं बदलती, वह या तो सूख जाती है या बाढ़ बनकर सब कुछ तबाह कर देती है।

Address

Chak 3MJD नाथवाणा रोड़ ; रतनपुरा
Sangaria
335063

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+919828293538

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mahant Madhodas Udaseen posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Mahant Madhodas Udaseen:

Shortcuts

Share