Nishkam Foundation

Call Directions Website Contact the practice

Nishkam Foundation Mukti... Dedication to Liberate the Chained Mentally ill

मुक्ति... जंजीरों में बंधे प्रत्येक मानसिक रोगी के इलाज का प्रण

निष्काम फाउंडेशन का 216वाँ मानसिक स्वास्थ्य परामर्श शिविर संपन्न, 200 रोगियों को मिला विशेषज्ञ परामर्शसंगरिया। निष्काम फ...
15/11/2026

निष्काम फाउंडेशन का 216वाँ मानसिक स्वास्थ्य परामर्श शिविर संपन्न, 200 रोगियों को मिला विशेषज्ञ परामर्श

संगरिया। निष्काम फाउंडेशन एवं सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में 216वाँ मानसिक स्वास्थ्य परामर्श शिविर संत आश्रम, जोहड़ी फकीरांवाली, नाथवाना रोड, संगरिया में आयोजित किया गया। नवंबर माह का यह शिविर संगरिया व्यापार मंडल समिति के सेवा प्रकल्प के अंतर्गत वित्तीय सहयोग से संपन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार जैन ने बताया कि जरूरतमंद लोगों के कल्याण एवं समाजसेवा के लिए समर्पित संस्थाओं को सहयोग देना व्यापार मंडल समिति की सामाजिक प्रतिबद्धता है और समिति ऐसे सेवा कार्यों में सदैव तत्पर रहती है।

शिविर के संयोजक महावीर गोस्वामी ने बताया कि शिविर में सिंगापुर में कार्यरत वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. धनेश कुमार गुप्ता, हनुमानगढ़ के मनोचिकित्सक डॉ. विजय चौरोटिया तथा देहरादून में कार्यरत मनोचिकित्सक डॉ. प्रमिला डूडी ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएँ प्रदान कीं। तीनों चिकित्सकों ने कुल 200 मानसिक रोगियों को परामर्श देकर उचित मार्गदर्शन प्रदान किया।

शिविर की व्यवस्थाओं में निष्काम सेवा समिति के स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। संत आश्रम द्वारा संचालित लंगर सेवा में सेवानिवृत्त अध्यापक श्री जैल सिंह धालीवाल, नथवाना ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। आश्रम के सेवादारों ने शिविर में आए रोगियों एवं उनके परिजनों के लिए चाय तथा भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था की। इसके अतिरिक्त धन-धन श्री रामदास सेवा समिति की वैन द्वारा संगरिया से शिविर स्थल तक मरीजों को लाने एवं वापस छोड़ने की नि:शुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध करवाई गई।

विभिन्न संस्थाओं, समाजसेवियों, चिकित्सकों एवं स्वयंसेवकों के सामूहिक सहयोग से 216वाँ मानसिक स्वास्थ्य परामर्श शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सेवा प्रयास रहा।

15/11/2026
दिनांक : 12.11.2026संगरिया व्यापार मंडल समिति के वित्तीय सहयोग से 15 नवंबर को आयोजित होगा 216वाँ मानसिक स्वास्थ्य जाँच ए...
12/11/2026

दिनांक : 12.11.2026

संगरिया व्यापार मंडल समिति के वित्तीय सहयोग से 15 नवंबर को आयोजित होगा 216वाँ मानसिक स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर

संगरिया। निष्काम फाउंडेशन एवं सहयोगी संस्थाओं द्वारा संचालित सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य अभियान संगरिया के अंतर्गत 216वाँ मानसिक स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर आगामी 15 नवंबर को संगरिया व्यापार मंडल समिति के वित्तीय सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार जैन ने बताया कि संस्था के सेवा प्रकल्प के अंतर्गत इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों के कल्याण एवं सेवा के लिए कार्यरत संस्थाओं की सहायता करने हेतु व्यापार मंडल सदैव तत्पर रहता है।

शिविर के संयोजक महावीर गोस्वामी ने बताया कि नवंबर 2023 से निरंतर मानसिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन संत आश्रम, जोहड़ी फकीरॉवाली, नाथवाना रोड, संगरिया में किया जा रहा है। प्रतिवर्ष नवंबर माह में आयोजित होने वाला शिविर संगरिया व्यापार मंडल समिति के वित्तीय सहयोग से संपन्न होता है।

इस शिविर में सिंगापुर में कार्यरत वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. धनेश कुमार गुप्ता, राजकीय मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. गिरीश चन्द्र बनिया, हनुमानगढ़ के मनोचिकित्सक डॉ. विजय चौरोटिया एवं महिला मनोचिकित्सक डॉ. प्रमिला डूडी अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेंगे।

निष्काम फाउंडेशन एवं सहयोगी संस्थाओं ने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

02/11/2026


विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए जागरूकता आवश्यक : निष्काम फाउंडेशन की पहलसंगरिया। निष्काम फाउ...
28/10/2026

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए जागरूकता आवश्यक : निष्काम फाउंडेशन की पहल

संगरिया। निष्काम फाउंडेशन एवं निष्काम सेवा समिति, संगरिया द्वारा संचालित “सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य अभियान” के अंतर्गत स्वामी केशवानंद कृषि महाविद्यालय, संगरिया में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर के दौरान मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता प्रदर्शनी एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उनके व्यक्तिगत विकास और बेहतर भविष्य के निर्माण में इसकी महत्त्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना था।

विचार गोष्ठी में निष्काम मुक्ति अभियान के प्रभारी रविंद्र पूनिया एवं सिरसा मुक्ति अभियान के सेंट्रल कोऑर्डिनेटर प्रेम मंडा ने मानसिक स्वास्थ्य की अवधारणा, इसकी आवश्यकता तथा विद्यार्थियों के जीवन पर इसके प्रभावों के संबंध में अपने विचार साझा किए। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और भविष्य निर्माण के लिए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित जागरूकता प्रदर्शनी के संयोजन में निष्काम सेवा समिति के सदस्य सुमित तेतरवाल एवं सुरेंद्र कुमार ने सहभागिता निभाई। महाविद्यालय के प्राचार्य दर्शन सिंह संधू एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के प्रभारी महेंद्र कुमार ने इस पहल को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए उपयोगी और महत्त्वपूर्ण बताते हुए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय का स्टाफ भी उपस्थित रहा।

निष्काम फाउंडेशन एवं निष्काम सेवा समिति का सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य अभियान समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, युवाओं को मानसिक रूप से सशक्त बनाने तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर सकारात्मक संवाद को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल है।

🌿 संदेश स्पष्ट है—मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल, बेहतर जीवन की तैयारी है। स्वस्थ मन से ही सशक्त व्यक्ति और जागरूक समाज का निर्माण संभव है।

#निष्कामफाउंडेशन #निष्कामसेवासमिति #सामुदायिकमानसिकस्वास्थ्यअभियान #मानसिकस्वास्थ्यजागरूकता #संगरिया #स्वामीकेशवानंदकृषिमहाविद्यालय #युवासशक्तिकरण

निष्काम फाउंडेशन का 215वां मानसिक स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न, 80 रोगियों को मिला परामर्शसंगरिया, 11 अक्टूबर। निष्काम फाउंडे...
11/10/2026

निष्काम फाउंडेशन का 215वां मानसिक स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न, 80 रोगियों को मिला परामर्श

संगरिया, 11 अक्टूबर। निष्काम फाउंडेशन एवं सहयोगी संस्थाओं द्वारा संचालित सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत संत आश्रम, जोहड़ी फकीरांवाली, नाथवाना रोड, संगरिया में 215वां मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में श्री दुर्गा पंचायती मंदिर समिति, संगरिया का विशेष वित्तीय सहयोग रहा। शिविर के उद्घाटन अवसर पर समिति अध्यक्ष नरेश सिंगला ने निष्काम फाउंडेशन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने आसपास मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों को ऐसे शिविरों की जानकारी दे, ताकि वे समय पर उचित परामर्श एवं सहायता प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी जगदीश प्रसाद सिंगला, संतराम बंसल, वजीरचंद मंगल एवं रमेश गोयल भी उपस्थित रहे। संत माधोदास जी ने रोगियों एवं उनके परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ईश्वरीय एवं मानवीय कार्य है। यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि हमें इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का अवसर मिला है। शिविर संयोजक महावीर गोस्वामी ने बताया कि शिविर में डॉ. विजय चौरोटिया ने 80 रोगियों को परामर्श प्रदान किया। संत आश्रम द्वारा संचालित लंगर सेवा में नाथवाना के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि भीमसेन गोदारा ने वित्तीय सहयोग दिया। निष्काम सेवा समिति, संगरिया के निष्काम सेवकों ने शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला। वहीं, धन-धन श्री रामदास सेवा समिति, संगरिया द्वारा अपने वाहन के माध्यम से मरीजों को शिविर स्थल तक लाने एवं वापस पहुंचाने की निःशुल्क व्यवस्था की गई। सहयोगी संस्थाओं, संतों एवं सेवाभावी व्यक्तियों के सामूहिक प्रयासों से शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Address

888, Saraswati Vihar, M. G. Road, Gurgaon
Sangaria
122002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nishkam Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Nishkam Foundation:

Shortcuts

Share

Nearby clinics