Akhand Jyoti Eye Hospital

Akhand Jyoti Eye Hospital Doing over 1,85,500 eye surgeries annually, Akhand Jyoti stands as the largest super speciality eye hospital in eastern India.

Doing over 1,45,000 eye surgeries annually, with 5 eye hospitals and 46+ eye clinics in Bihar, Uttar Pradesh and Uttarakhand, Akhand Jyoti Eye Hospital stands as the largest super speciality eye hospital network in Eastern India. Akhand Jyoti has been providing comprehensive, high-quality, affordable eye care services and treatment to the community for the last 20+ years and is considered to be th

e most trusted and preferred eye hospital in the region. Akhand Jyoti Eye Hospital is working towards eliminating curable blindness. Akhand Jyoti is a charitable eye hospital. 80% of its services are free to the poor. The hospital provides free-of-cost eye surgeries to the poor and needy patients to give back sight and restore their dignity, hope and livelihood. Through its unique and signature programme, 'Football to Eyeball', Akhand Jyoti Eye Hospital educates and train underprivileged girls from rural Bihar, provide opportunities, and help them become highly skilled optometrists at the hospital. The education programme is completely free-of-cost and emply these girls at the hopsital after the completion of their formal optometry course. The goal is to developing these girls into role models and help them become change agents in the society. OUR VISION is to help eliminate curable blindness and visual impairment by providing affordable and accessible eye health services in low-income regions while empowering women to achieve this. OUR MISSION is to provide 2 million sight restoring eye surgeries and primary care to 12 million of the poorest sections; and engage and empower 1500 girls from these regions by 2030. STRATEGIC OBJECTIVES (TILL 2030)
We aim to :
• Make Bihar blind-free by 2030
• Eliminate curable blindness & visual impairment from 40 low-income districts by completing 2 million surgeries & 12 million screenings
• Empower 1500 young girls through eye health services
• To sustain, become the first choice in affordable eye health for rural communities

31/07/2026

मोतियाबिंद सर्जरी के बाद आई ड्रॉप्स कितने समय तक डालनी होती हैं?

मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन के बाद आँखों की सुरक्षित और पूरी रिकवरी के लिए आई ड्रॉप्स का सही इस्तेमाल करना बहुत ज़रूरी होता है।

ऐसा देखा गया है कि मरीज़ों के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि उन्हें कितने दिनों तक आँख में दवा डालनी होगी, कितने प्रकार के आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करना होगा और अगर उन्होंने दवा का कोर्स पूरा नहीं किया तो क्या होगा।

अखण्ड ज्योति आई हॉस्पीटल के सीनियर नेत्र सर्जन, डॉ. अफ़रोज़ आलम इन्हीं विषयों पर केंद्रित एक ख़ास वीडियो लेकर आए हैं, ताकि मरीज़ निश्चिन्त होकर मोतियाबिंद ऑपरेशन कराएँ और जल्द से जल्द साफ़ दृष्टि पाएँ।

वीडियो देखें और शेयर करें!

अखण्ड ज्योति आई हॉस्पीटल का पता: श्रीरमेशपुरम, मस्तीचक, सारण, बिहार – 841219

अधिक जानकारी के लिए व्हाट्सऐप करें: 9262971777

30/07/2026

क्या मल्टीफ़ोकल या EDOF लेंस कोई भी लगवा सकता है?

मोतियाबिंद सर्जरी के बाद चश्मा लगाने की ज़रूरत न पड़े, इसलिए आजकल ज़्यादातर लोग मल्टीफ़ोकल या EDOF जैसे प्रीमियम लेंस लगवाना चाहते हैं।

लेकिन क्या हर किसी की आँख में ये प्रीमियम लेंस लगाए जा सकते हैं? अगर किसी मरीज़ को पहले से सूखी आँखों, पर्दे की कमज़ोरी या ग्लूकोमा जैसी कोई परेशानी हो, तो क्या यह महँगा लेंस उनके लिए सुरक्षित रहेगा?

आपकी आँखों के लिए वाक़ई कौन सा लेंस सही है और प्रीमियम लेंस चुनने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसकी पूरी सच्चाई जानने के लिए अखण्ड ज्योति आई हॉस्पीटल के मेडिकल डायरेक्टर, डॉ. अजीत कुमार पोद्दार का यह ख़ास वीडियो देखना न भूलें!

अखण्ड ज्योति आई हॉस्पीटल का पता: श्रीरमेशपुरम, मस्तीचक, सारण, बिहार – 841219

अधिक जानकारी के लिए व्हाट्सऐप करें: 9262971777

29/07/2026

मोतियाबिंद सर्जरी के बाद मरीज़ को क्या-क्या सावधानियाँ बरतनी चाहिए?

मोतियाबिंद का ऑपरेशन सफल होना ही काफ़ी नहीं है, बल्कि असली ज़िम्मेदारी सर्जरी के बाद शुरू होती है!

क्या आप जानते हैं कि इस दौरान जाने-अनजाने में की गई आपकी रोज़मर्रा की एक छोटी सी भूल आँखों को भारी नुक़सान पहुँचा सकती है? ऐसे कौन से काम हैं जिन्हें ऑपरेशन के बाद कुछ दिनों तक बिल्कुल नहीं करना चाहिए?

सर्जरी के बाद की हर उलझन को दूर करने और सुरक्षित रिकवरी का सही तरीक़ा जानने के लिए, अखण्ड ज्योति आई हॉस्पीटल के सीनियर नेत्र सर्जन, डॉ. अफ़रोज़ आलम का यह महत्त्वपूर्ण वीडियो अभी देखें!

अखण्ड ज्योति आई हॉस्पीटल का पता: श्रीरमेशपुरम, मस्तीचक, सारण, बिहार – 841219

अधिक जानकारी के लिए व्हाट्सऐप करें: 9262971777

28/07/2026

क्या स्टेरॉयड के इस्तेमाल से मोतियाबिंद हो सकता है?

आजकल जिम जाने वाले युवाओं में बॉडीबिल्डिंग के लिए स्टेरॉयड सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल आम हो गया है। इसके अलावा जोड़ों के दर्द, त्वचा की एलर्जी या अन्य बीमारियों के लिए भी कई लोग लंबे समय तक स्टेरॉयड लेते हैं।

लेकिन यह जानना ज़रूरी है कि क्या बिना सही डॉक्टरी सलाह के स्टेरॉयड का उपयोग करने से आँखों को नुक़सान पहुँच सकता है? क्या सच में स्टेरॉयड के इस्तेमाल से बहुत तेज़ी से मोतियाबिंद पनप सकता है? और क्या स्टेरॉयड सिर्फ़ मोतियाबिंद ही नहीं, बल्कि आँखों की नसों को हमेशा के लिए सुखा देने वाली एक अन्य गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकता है?

इन सभी ज़रूरी सवालों के जवाब और स्टेरॉयड के सुरक्षित इस्तेमाल का सही तरीक़ा जानने के लिए अखण्ड ज्योति आई हॉस्पीटल के अनुभवी नेत्र चिकित्सक, डॉ. ईश्वरी पटेल का यह महत्त्वपूर्ण वीडियो तुरंत प्ले करें!

अखण्ड ज्योति आई हॉस्पीटल का पता: श्रीरमेशपुरम, मस्तीचक, सारण, बिहार – 841219

अधिक जानकारी के लिए व्हाट्सऐप करें: 9262971777

क्या आप मोतियाबिंद सर्जरी कराने के बारे में सोच रहे हैं?अगर हाँ, तो ऐसे में आपके लिए सबसे महत्त्वपूर्ण निर्णयों में से ए...
27/07/2026

क्या आप मोतियाबिंद सर्जरी कराने के बारे में सोच रहे हैं?

अगर हाँ, तो ऐसे में आपके लिए सबसे महत्त्वपूर्ण निर्णयों में से एक है उस कृत्रिम लेंस (IOL) का चुनाव करना, जो मोतियाबिंद से प्रभावित आपके प्राकृतिक लेंस की जगह लगाया जाएगा।

लेकिन मोनोफ़ोकल, मल्टीफ़ोकल, टोरिक और ई.डी.ओ.एफ. (EDOF) जैसे अनेक विकल्प मौजूद होने पर, आप कैसे जानेंगे कि आपके लिए कौन सा लेंस सही है?

इसका जवाब कई बातों पर निर्भर करता है, जिसमें आपकी जीवनशैली, दृष्टि की ज़रूरतें, बजट और सर्जरी के बाद आपकी उम्मीदें शामिल हैं।

लेंस के विभिन्न विकल्पों और उन ज़रूरी बातों को समझने के लिए हमारा लेख (ब्लॉग) पढ़ें, जो आपको एक सही निर्णय लेने में मदद कर सकता है।

लेख पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें:https://tinyurl.com/best-lens-for-cataract-surgery

अखण्ड ज्योति आई हॉस्पीटल में अपॉइंटमेंट या अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
व्हाट्सऐप: 9262971777
कॉल: 06158354444

26/07/2026

क्या ग्लूकोमा होने पर मोतियाबिंद सर्जरी की जा सकती है?

ग्लूकोमा यानी 'काला मोतिया' आँखों की एक बेहद गंभीर बीमारी है। ऐसे में जब किसी ग्लूकोमा के मरीज़ को मोतियाबिंद भी हो जाता है, तो उनके मन में कई तरह के सवाल और डर पैदा हो जाते हैं।

क्या पहले से कमज़ोर और दबाव झेल रही आँख का ऑपरेशन करना सुरक्षित है? क्या मोतियाबिंद की सर्जरी से ग्लूकोमा के मरीज़ को कोई फ़ायदा या नुक़सान हो सकता है?

आँखों से जुड़ी इस गंभीर उलझन का सही जवाब और पूरी सच्चाई जानने के लिए, अखण्ड ज्योति आई हॉस्पीटल की सीनियर डॉक्टर, डॉ. कुमारी श्वेता का यह महत्त्वपूर्ण वीडियो ज़रूर देखें!

आप इस वीडियो को शेयर भी कर सकते हैं। क्या पता आपका एक शेयर किसी की आँखों की रोशनी बचा ले!

अखण्ड ज्योति आई हॉस्पीटल का पता: श्रीरमेशपुरम, मस्तीचक, सारण, बिहार – 841219

अधिक जानकारी के लिए व्हाट्सऐप करें: 9262971777

25/07/2026

EDOF लेंस क्या है और यह मल्टीफ़ोकल से कैसे अलग है?

मोतियाबिंद सर्जरी के लिए जब मरीज़ लेंस चुनने जाते हैं, तो 'मोनोफ़ोकल' और 'मल्टीफ़ोकल' के अलावा एक और नाम आजकल बहुत सुनने को मिलता है, जिसे EDOF लेंस के नाम से जाना जाता है!

लेकिन यह EDOF लेंस क्या है? और यह 'मल्टीफ़ोकल' लेंस से किस तरह अलग है? मरीज़ की जीवनशैली के हिसाब से उनके लिए कौन सा लेंस सबसे बेहतरीन रहेगा? क्या कोई ऐसा लेंस है जो चश्मे से आज़ादी भी दे और रात में आँखों पर पड़ने वाली तेज़ चमक से भी बचाए?

ऐसे तमाम सवालों का जवाब जानने के लिए यह ख़ास वीडियो ज़रूर देखें!

अखण्ड ज्योति आई हॉस्पीटल का पता: श्रीरमेशपुरम, मस्तीचक, सारण, बिहार – 841219

अधिक जानकारी के लिए व्हाट्सऐप करें: 9262971777

नेत्र जाँच कराने के लिए किसे चुनें, ऑप्टोमेट्रिस्ट या ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट?अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूँढ रहे हैं, तो आप एकद...
24/07/2026

नेत्र जाँच कराने के लिए किसे चुनें, ऑप्टोमेट्रिस्ट या ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट?

अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूँढ रहे हैं, तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं!

अखण्ड ज्योति के नेत्र विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए इस विशेष लेख की मदद से आप ऑप्टोमेट्रिस्ट और ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट के बीच का अंतर समझ पाएँगे और ज़रूरत पड़ने पर सबसे उपयुक्त नेत्र विशेषज्ञ के पास जाने का निर्णय ले पाएँगे।

अपनी आँखों की सही समय पर सही देखभाल करने के लिए हमारा यह लेख ज़रूर पढ़ें।
लिंक पर क्लिक करें: https://tinyurl.com/optometrist-vs-ophthalmologist

अखण्ड ज्योति आई हॉस्पीटल में अपॉइंटमेंट या अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
व्हाट्सऐप: 9262971777
कॉल: 06158354444

23/07/2026

ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद क्या होता है?

क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट खेलते समय लगी गेंद या काम करते वक़्त लगी एक छोटी सी चोट भी आपकी आँखों की रोशनी हमेशा के लिए छीन सकती है?

इसे 'ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद' कहते हैं। यह उम्र के साथ होने वाले सामान्य मोतियाबिंद से बिल्कुल अलग और बेहद जटिल होता है।

आख़िर आँखों में चोट लगने पर अंदर ऐसा क्या नुक़सान होता है जिससे दृष्टि ख़राब हो सकती है? और कारखानों या कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करते समय अपनी आँखों को बचाने का सही तरीक़ा क्या है?

अपनी आँखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अखण्ड ज्योति आई हॉस्पीटल के बेहद अनुभवी नेत्र चिकित्सक, डॉ. ईश्वरी पटेल का यह महत्त्वपूर्ण वीडियो ज़रूर देखें!

अखण्ड ज्योति आई हॉस्पीटल का पता: श्रीरमेशपुरम, मस्तीचक, सारण, बिहार – 841219

अधिक जानकारी के लिए व्हाट्सऐप करें: 9262971777

22/07/2026

क्या मोतियाबिंद सर्जरी के लिए मरीज़ को बेहोश किया जाता है?

ऑपरेशन थिएटर और सर्जरी का नाम सुनते ही कई लोगों के मन में डर बैठ जाता है। सबसे बड़ा डर यह होता है कि क्या आँखों के ऑपरेशन के लिए पूरी तरह से बेहोश किया जाएगा? और अगर बेहोश नहीं किया गया, तो क्या सर्जरी के दौरान बहुत तेज़ दर्द होगा?

इसी घबराहट और डर के कारण कई मरीज़ अपनी मोतियाबिंद की सर्जरी टालते रहते हैं। लेकिन क्या आज की आधुनिक मोतियाबिंद सर्जरी में वाक़ई मरीज़ को पूरी तरह से बेहोश करने की ज़रूरत होती है?

अखण्ड ज्योति आई हॉस्पीटल के ग्लूकोमा विभाग की सीनियर आई कंसल्टेंट, डॉ. कुमारी श्वेता ने इस वीडियो में मोतियाबिंद सर्जरी और बेहोशी की प्रक्रिया से जुड़े हर हर डर को दूर करते हुए पूरी सच्चाई स्पष्ट की है।

सर्जरी को लेकर अपने मन की उलझन सुलझाने और बेफ़िक्र होकर सही फ़ैसला लेने के लिए यह वीडियो ज़रूर देखें!

अखण्ड ज्योति आई हॉस्पीटल का पता: श्रीरमेशपुरम, मस्तीचक, सारण, बिहार – 841219

अधिक जानकारी के लिए व्हाट्सऐप करें: 9262971777

Address

Shrirameshpuram, Mastichak
Saran
841219

Opening Hours

Monday 8:30am - 3:30pm
Tuesday 8:30am - 3:30pm
Wednesday 8:30am - 3:30pm
Thursday 8:30am - 3:30pm
Friday 8:30am - 3:30pm
Saturday 8:30am - 12:30pm

Telephone

+916158354444

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Akhand Jyoti Eye Hospital posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Akhand Jyoti Eye Hospital:

Shortcuts

Share