Rachana Surendra Singh Mewada

Rachana Surendra Singh Mewada अध्यक्ष
जिला पंचायत सीहोर
राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त म.प्र.शासन

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बहनों द्वारा स्नेह, विश्वास और भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षा सूत्र (राखी) बाँधकर शुभका...
29/08/2026

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बहनों द्वारा स्नेह, विश्वास और भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षा सूत्र (राखी) बाँधकर शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया।

इस पावन अवसर पर बहनों के स्नेह और अपनत्व से मन भावुक एवं अभिभूत हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशियाँ बनी रहें।

आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏🌸

🚩 हर हर महादेव! 🔱आज श्री सोहन वर्मा Sohan Shankar Patel जी के नेतृत्व में अमलाहा से इच्छावर तक निकाली जा रही शिव गौ कृषक...
23/08/2026

🚩 हर हर महादेव! 🔱

आज श्री सोहन वर्मा Sohan Shankar Patel जी के नेतृत्व में अमलाहा से इच्छावर तक निकाली जा रही शिव गौ कृषक कांवड़ यात्रा का स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस पावन यात्रा में शामिल समस्त कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत कर भगवान महादेव से सभी की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

बोल बम! हर हर महादेव! 🚩🔱

आज ग्राम पंचायत पाटनी में उप स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर ...
21/08/2026

आज ग्राम पंचायत पाटनी में उप स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर राजस्व मंत्री, म.प्र. शासन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उप स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन कर क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत पटनी के जनप्रतिनिधि एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

आज बरखेड़ी में बंटू सर एवं गुलाब सिंह जी के नवीन प्रतिष्ठान सु-दर्शन प्लायवुड फर्नीचर एवं हार्डवेयर के शुभारंभ अवसर पर प...
21/08/2026

आज बरखेड़ी में बंटू सर एवं गुलाब सिंह जी के नवीन प्रतिष्ठान सु-दर्शन प्लायवुड फर्नीचर एवं हार्डवेयर के शुभारंभ अवसर पर पहुंचकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

ईश्वर से प्रार्थना है कि नवीन प्रतिष्ठान निरंतर उन्नति एवं समृद्धि की ओर अग्रसर हो तथा सफलता के नए आयाम स्थापित करे।

बंटू सर एवं गुलाब सिंह जी को नवीन प्रतिष्ठान की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।

🇮🇳 एक शाम देश के नाम — भारत माता पूजन एवं महाआरती 🇮🇳आज “एक शाम देश के नाम” कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भारत माता का पूजन...
15/08/2026

🇮🇳 एक शाम देश के नाम — भारत माता पूजन एवं महाआरती 🇮🇳

आज “एक शाम देश के नाम” कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भारत माता का पूजन एवं भव्य महाआरती में सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 🙏

देशभक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन में राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के साथ मां भारती की आराधना की एवं देश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

मां भारती का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे।
वंदे मातरम्! 🇮🇳🙏

आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सीहोर नगर के मंडी स्थित मनुबेन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मध्यान्ह भोज...
15/08/2026

आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सीहोर नगर के मंडी स्थित मनुबेन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती Krishna Gaur कृष्णा गौर जी के साथ सम्मिलित हुए ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया और उनके साथ आत्मीय संवाद भी किया। बच्चों के साथ बिताया यह स्नेह और अपनत्व से भरा पल स्वतंत्रता दिवस की खुशियों को और भी विशेष बना गया।

जय हिंद! 🇮🇳

15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस की 80वीं जयंती के अवसर पर आज जिला मुख्यालय सीहोर स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में प्रभारी मंत्री आदरणीय दीदी श्रीमति Krishna Gaur जी द्वारा ध्वजारोहण कर सभी देश भक्तों को शुभकामनाएं प्रेषित की ।

इस अवसर पर परेड की सलामी स्वीकार कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

आइये, आजादी के इस महान पर्व को हम एकजुट होकर मनाएं तथा अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को और भी सशक्त एवं समृद्ध बनाएं।

जय हिन्द, जय भारत,
भारत माता की जय!!!

Address

Dhabla Sehore
Sehore

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rachana Surendra Singh Mewada posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category