17/09/2026
स्वास्थ्य विभाग की अपील
साँप के काटने की घटना होने पर घबराएँ नहीं और तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान/अस्पताल पहुँचाएँ।
✅ रात में बाहर निकलते समय टॉर्च एवं जूते का प्रयोग करें।
✅ घर के आसपास झाड़ियाँ, कूड़ा-कचरा एवं लकड़ी का ढेर न लगने दें।
✅ साँप के काटने पर मरीज को शांत रखें और प्रभावित अंग को कम से कम हिलाएँ।
❌ घाव को काटें या चूसें नहीं।
❌ कसकर रस्सी/पट्टी न बाँधें।
❌ झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय न गँवाएँ।
🏥 समय पर अस्पताल पहुँचाना ही सबसे महत्वपूर्ण कदम है।
स्वास्थ्य विभाग — सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।