Dr.khilji

Dr.khilji डॉ.एम.ए.खिलजी

12/01/2022

*सीकर जिले के समस्त नगर पालिका, नगर परिषद एवं नगर विकास न्यास सीकर क्षेत्र में कक्षा 12वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियां 30 जनवरी तक बंद रहेंगी*

सीकर 11 जनवरी। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अविचल चतुर्वेदी ने आदेश जारी कर सीकर जिले मे कोविड 19 संक्रमण केसो मे हो रही वृद्वि के वर्तमान परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए कोविड 19 सुरक्षा प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित कराने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीकर की राय के आधार पर सीकर जिले के समस्त नगर पालिका, नगर परिषद एवं नगर विकास न्यास सीकर क्षेत्र में कक्षा 12वीं तक की शैक्षणिक (विद्यालय, कोचिंग) गतिविधियां 30 जनवरी, 2022 तक बंद रहेंगी, लेकिन ऑनलाईन अध्ययन जारी रखा जायेगा। आदेशानुसार आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान एपीडेमिक डीजीज एक्ट 1957, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 एवं राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 के प्रावधानों के प्रावधानों के अन्तर्गत अभियोजित किया जा सकेगा।

16/01/2021
बारिश के मौसम में रोजाना तुलसी के पांच पत्ते खाने से मौसमी बुखार व जुकाम जैसी समस्याएं दूर रहती है।तुलसी की कुछ पत्तियों...
06/01/2021

बारिश के मौसम में रोजाना तुलसी के पांच पत्ते खाने से मौसमी बुखार व जुकाम जैसी समस्याएं दूर रहती है।

तुलसी की कुछ पत्तियों को चबाने से मुंह का संक्रमण दूर हो जाता है। मुंह के छाले दूर होते हैं व दांत भी स्वस्थ रहते हैं।

दाद, खुजली और त्वचा की अन्य समस्याओं में रोजाना तुलसी खाने व तुलसी के अर्क को प्रभावित जगह पर लगाने से कुछ ही दिनों में रोग दूर हो जाता है।

तुलसी की जड़ का काढ़ा ज्वर (बुखार) नाशक होता है। तुलसी, अदरक और मुलैठी को घोटकर शहद के साथ लेने से सर्दी के बुखार में आराम होता है।

मासिक धर्म के दौरान कमर में दर्द हो रहा हो तो एक चम्मच तुलसी का रस लें। इसके अलावा तुलसी के पत्ते चबाने से भी मासिक धर्म नियमित रहता है।

सिर का भारी होना, पीनस, माथे का दर्द, आधा शीशी, मिरगी, नासिका रोग, कृमि रोग तुलसी से दूर होते हैं।

तुलसी, कफ, वात, विष विकार, श्वांस-खाँसी और दुर्गन्ध नाशक है। पित्त को उत्पन्न करती है तथा कफ और वायु को विशेष रूप से नष्ट करती है।

Address

Sikar
332001

Telephone

+918955425592

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr.khilji posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Dr.khilji:

Share

Category