28/08/2026
हार्ट फेलियर (हृदय की विफलता) के क्या लक्षण होते है
प्रमुख लक्षण
सांस फूलना: थोड़ा सा चलने, सीढ़ी चढ़ने या सीधा लेटने पर सांस लेने में बहुत कठिनाई होना।
थकान और कमजोरी: दिल ठीक से खून पंप नहीं कर पाता, जिससे शरीर को कम ऑक्सीजन मिलती है और लगातार थकावट रहती है।
सूजन (Edema): पैरों, टखनों, पंजों या पेट में पानी भरने के कारण सूजन होना।
लगातार खांसी: रात के समय या लेटने पर खांसी आना, जिसमें कई बार सफेद या गुलाबी कफ आ सकता है।
तेज या अनियमित दिल की धड़कन: दिल की धड़कन का बहुत तेज होना या घबराहट महसूस होना।
अचानक वजन बढ़ना: शरीर में तरल पदार्थ (फ्लुइड) जमा होने के कारण अचानक वजन बढ़ना।
यहसमस्या होने पर अपने टेस्ट जरूर कराए जैसे ईसीजी, इको, CBC, thyroid, Rbs, blood pressure, RFT, u rine test