AIMS Hospital Ajeetgarh

AIMS Hospital Ajeetgarh Ajitgarh institute of medical science ajeetgarh sikar raj 332701

*जहरीले सांप के काटने से बिगड़ी हालत, एम्स अस्पताल में समय पर उपचार से बची मरीज की जान*अजीतगढ़ क्षेत्र के लिसाड़िया गांव...
09/06/2026

*जहरीले सांप के काटने से बिगड़ी हालत, एम्स अस्पताल में समय पर उपचार से बची मरीज की जान*
अजीतगढ़ क्षेत्र के लिसाड़िया गांव निवासी प्रभात राम सैनी (45 वर्ष) की जान समय पर मिले चिकित्सकीय उपचार से बच गई। जानकारी के अनुसार 31 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे प्रभात राम सैनी अपने घर पर सो रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उनके पैर की उंगली पर काट लिया। सांप के काटते ही पैर में तेज दर्द, सूजन एवं बेचैनी शुरू हो गई, जिससे परिजन चिंतित हो गए।

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने बिना समय गंवाए उन्हें उपचार के लिए एम्स अस्पताल, अजीतगढ़ पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उपचार शुरू किया। आवश्यक जांचें कर मरीज को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया।

एम्स अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पूरणमल सैनी के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने मरीज का उपचार शुरू किया। मरीज को एंटी-स्नेक वेनम सहित आवश्यक दवाइयां एवं इंजेक्शन दिए गए। लगातार निगरानी एवं उपचार के चलते मरीज की स्थिति में सुधार होने लगा तथा पैर की सूजन और दर्द में उल्लेखनीय कमी आई।

स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद मरीज की विभिन्न रक्त संबंधी जांचें करवाई गईं, जिनकी रिपोर्ट सामान्य एवं संतोषजनक पाई गई। चिकित्सकों ने मरीज को लगातार तीन दिनों तक निगरानी में रखकर उपचार जारी रखा। इस दौरान किसी प्रकार की गंभीर जटिलता सामने नहीं आई और मरीज की स्थिति लगातार बेहतर होती गई।

तीन दिन तक सफल उपचार एवं चिकित्सकीय देखरेख के बाद मरीज को पूरी तरह खतरे से बाहर बताते हुए अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वर्तमान में मरीज का स्वास्थ्य सामान्य है।

इस संबंध में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पूरणमल सैनी ने बताया कि सांप के काटने के मामलों में समय पर चिकित्सकीय उपचार ही जीवन बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार पर निर्भर रहने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार लें।

एम्स अस्पताल के निदेशक मुकेश यादव एवं राजेंद्र यादव ने चिकित्सकीय टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल में आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए अनुभवी चिकित्सक एवं स्टाफ सदैव तत्पर रहते हैं।

उपचार में अस्पताल के डॉ. ओ.पी. वर्मा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अर्चना चौधरी, डॉ. सुरज्ञान यादव, डॉ. पृथ्वीपाल सैनी सहित नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ का विशेष योगदान रहा। नर्सिंग स्टाफ राजवीर यादव दिवराला,हरिराम यादव, कमलेश गुर्जर जुगराजपुरा, के.के. चाहर, दिनेश कुमार यादव, सिद्धराज यादव, सचिन बुनकर, नवीन बुनकर एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी मरीज की देखभाल एवं उपचार व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मरीज प्रभात राम सैनी एवं उनके परिजनों ने सफल उपचार के लिए वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पूरणमल सैनी, चिकित्सकीय टीम, HR सांवर मल सैनी एवं अस्पताल निदेशक मंडल तथा एम्स अस्पताल के समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए अस्पताल की सेवाओं की सराहना की।

🏥 बेहतर इलाज, बेहतर सुविधा - आपके स्वास्थ्य का भरोसेमंद साथी 🏥स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए अब दूर जाने की आव...
03/06/2026

🏥 बेहतर इलाज, बेहतर सुविधा - आपके स्वास्थ्य का भरोसेमंद साथी 🏥
स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए अब दूर जाने की आवश्यकता नहीं।
एम्स हॉस्पिटल, अजीतगढ़ में अनुभवी चिकित्सकों की टीम, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ और 24×7 सेवाओं के साथ आपके और आपके परिवार की संपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल के लिए सदैव तत्पर है।
👨‍⚕️ डॉ. पूरण सैनी
MBBS, MD (Medicine)
(जनरल फिजिशियन)
✅ सामान्य चिकित्सा
✅ मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप प्रबंधन
✅ थायरॉइड एवं जीवनशैली संबंधी रोग
✅ मोटापा एवं एंटी-एजिंग परामर्श
✅ 24×7 इमरजेंसी सेवाएँ
✅ ICU, NICU, PICU सुविधा
✅ CT Scan, X-Ray एवं लैब जांच
स्वस्थ जीवन की शुरुआत सही सलाह और समय पर उपचार से होती है।
📍 एम्स हॉस्पिटल, चौमूं रोड, अजीतगढ़, सीकर
📞 01575-294908 | 8290494908

AIMS Hospital Ajeetgarh में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर मरीजों, उनके परिजनों एवं अस्पताल स्टाफ को तंबाकू सेवन न क...
31/05/2026

AIMS Hospital Ajeetgarh में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर मरीजों, उनके परिजनों एवं अस्पताल स्टाफ को तंबाकू सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सभी को तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर स्वस्थ एवं तंबाकू-मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।

“तंबाकू छोड़ें, स्वास्थ्य जोड़ें”
आइए, हम सभी मिलकर तंबाकू मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

अब एडवांस लेप्रोस्कोपिक और जनरल सर्जरी की सुविधा AIMS Hospital Ajitgarh में उपलब्ध।कम दर्द, जल्दी रिकवरी और बेहतर इलाज क...
23/05/2026

अब एडवांस लेप्रोस्कोपिक और जनरल सर्जरी की सुविधा AIMS Hospital Ajitgarh में उपलब्ध।
कम दर्द, जल्दी रिकवरी और बेहतर इलाज के लिए आज ही विशेषज्ञ से सलाह लें।

👨‍⚕️ डॉ. ओ पी वर्मा
📍 AIMS Hospital, चोमूं रोड, अजीतगढ़

🦷 दांतों की समस्या को टालना मतलब बाद में बड़ा खर्च और ज्यादा दर्द बुलाना।समय रहते सही इलाज कराना ही समझदारी है। इंसान टू...
21/05/2026

🦷 दांतों की समस्या को टालना मतलब बाद में बड़ा खर्च और ज्यादा दर्द बुलाना।
समय रहते सही इलाज कराना ही समझदारी है। इंसान टूटा हुआ मोबाइल तुरंत ठीक करवाता है, लेकिन टूटते दांतों को “चल जाएगा” पर छोड़ देता है। अद्भुत प्रजाति है।

✨ AIMS हॉस्पिटल, अजीतगढ़ में उपलब्ध आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाएँ:
✔️ RCT (सिंगल विजिट)
✔️ डेंटल इम्प्लांट
✔️ टेढ़े-मेढ़े दांतों का इलाज
✔️ बच्चों के दांतों की देखभाल
✔️ क्राउन और ब्रिज
✔️ डिजिटल एक्स-रे एवं दांतों की सफाई

👨‍⚕️ अनुभवी दंत रोग विशेषज्ञ
डॉ. महेन्द्र शर्मा (BDS)

📍 AIMS हॉस्पिटल, अजीतगढ़
📞 01575-294908, +91 8290494908

आँखों की हर समस्या का भरोसेमंद इलाज 👁️✨AIMS Hospital अजीतगढ़ में विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा आँखों की जांच और आधुनिक उपचार सु...
19/05/2026

आँखों की हर समस्या का भरोसेमंद इलाज 👁️✨
AIMS Hospital अजीतगढ़ में विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा आँखों की जांच और आधुनिक उपचार सुविधाएँ उपलब्ध।
अपनी आँखों का ध्यान रखें, समय पर जांच कराएँ।

माँ बनने का सफर अब और भी आरामदायक 💖AIMS Hospital अजीतगढ़ में अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा स्त्री रोग एवं डिलीवरी की आधुनिक स...
18/05/2026

माँ बनने का सफर अब और भी आरामदायक 💖
AIMS Hospital अजीतगढ़ में अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा स्त्री रोग एवं डिलीवरी की आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध।
सुरक्षित मातृत्व के लिए आज ही सलाह लें।

चलते रहेंगे कदम, तो जिंदगी भी रहेगी आसान 💙हड्डी और जोड़ों की हर समस्या का विशेषज्ञ इलाज अब AIMS Hospital अजीतगढ़ में।आज ...
16/05/2026

चलते रहेंगे कदम, तो जिंदगी भी रहेगी आसान 💙
हड्डी और जोड़ों की हर समस्या का विशेषज्ञ इलाज अब AIMS Hospital अजीतगढ़ में।
आज ही हमारे ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ से सलाह लें।

🏥 अब हर बीमारी का बेहतर इलाज AIMS Hospital Ajeetgarh में।जनरल मेडिसिन विभाग में अनुभवी विशेषज्ञ द्वारा सम्पूर्ण स्वास्थ्...
15/05/2026

🏥 अब हर बीमारी का बेहतर इलाज AIMS Hospital Ajeetgarh में।
जनरल मेडिसिन विभाग में अनुभवी विशेषज्ञ द्वारा सम्पूर्ण स्वास्थ्य देखभाल। 💙

🩺 बुखार | डेंगू | थायरॉइड | मधुमेह | BP | अस्थमा और अन्य बीमारियों का उपचार उपलब्ध।

माइग्रेन को नजरअंदाज न करें!बार-बार सिरदर्द, चक्कर या तेज रोशनी से परेशानी माइग्रेन के लक्षण हो सकते हैं।AIMS Hospital A...
14/05/2026

माइग्रेन को नजरअंदाज न करें!
बार-बार सिरदर्द, चक्कर या तेज रोशनी से परेशानी माइग्रेन के लक्षण हो सकते हैं।

AIMS Hospital Ajeetgarh में न्यूरो विशेषज्ञ से परामर्श उपलब्ध।

📍 प्रत्येक शनिवार | 3:00 PM – 4:00 PM

Address

Chomu Road, Ajeetgarh
Sikar
332701

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AIMS Hospital Ajeetgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category