09/09/2019
"स्वतंत्र फिजियोथेरेपी कांऊसिल के जल्द गठन का सीएम ने दिया आश्वासन"
"प्रतिनिधिमंडल ने फिजियोथेरेपी कांऊसिल बिल का ड्राफ्ट लाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार"
सिरसा। फिजियोथेरेपिस्टस एसोसिएशन ऑफ हरियाणा का एक प्रतिनिधिमंडल जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान सिरसा पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिला और स्वतंत्र फिजियोथेरेपी कांऊसिल की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। वहीं मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को स्वतंत्र फिजियोथेरेपी काऊंसिल के जल्द गठन का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में फिजियोथेरपिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के राज्य अध्यक्ष विनोद जांगड़ा, पीएएच सदस्य डा. जगतदीप सिंह, डा. चन्द्र कम्बोज , डॉ बलदेव राज , डा. जसबीर टूर्ना शामिल थे।
सर्वप्रथम एसोसिएशन सदस्यों ने फिजियोथेरेपी कांऊसिल बिल का ड्राफ्ट लाने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।
सीएम को फिजियोथेरेपिस्टस चिकित्सकों ने बताया कि 1 नवंबर 1966 को हरियाणा अलग राज्य बना। कई राजनीतिक दलों की सरकार आई और चली गई, लेकिन किसी ने भी फिजियोथेरेपी कांऊसिल के गठन बारे पहल नहीं की, 27 अप्रैल 2017 को पहली बार भाजपा सरकार सार्वजनिक क्षेत्र में फिजियोथेरपी बिल का ड्राफ्ट लेकर आई व हरियाणा राज्य में कांऊसिल निर्माण की पहली ईमानदार पहल की गई। जिसके लिये पूरे हरियाणा के फिजियोथेरपिस्ट्स मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हैं।
प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उच्च अधिकारियों की लापरवाही व उदासीन रवैये के चलते आज भी बिल में त्रुटियां दूर नहीं की गई है, एवं बिल पिछले 2 वर्षों से डीएमआरई विभाग में ही पड़ा है, जोकि विधानसभा में पेश नहीं किया गया।
उन्होंने बताया कि 4 व 5 अगस्त, 2019 को हरियाणा फिजियोथेरपिस्ट्स फोरम के आह्वान पर फिजियोथेरेपिस्टस एसोसिएशन ऑफ हरियाणा, इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट्स, हरियाणा चार्टर्ड एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट्स द्वारा संयुक्त रूप से किए गए रोष प्रदर्शन व धरने के बाद चंडीगढ़ में अधिकारियों के साथ उनकी बैठक हुई।
जिसमें उन्हें पहले एजेंडे के रूप में विधानसभा के दूसरे सत्र में इसे पारित करवाने का आश्वासन भी दिया गया।
चिकिसकों ने आभार पत्र सौंपते हुए कहा कि सभी फिजियोथेरेपिस्टस उनकी जनहितैषी नीतियों का समर्थन करते हैं व उम्मीद करते हैं कि मौजूदा सरकार आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों में अधिक शक्ति और उत्साह के साथ लौटेगी और परिषद विधेयक को अंतिम रूप देने के लिए उनके प्रस्ताव को ब्लू प्रिंट में बदल देगी।
फोटो: