05/09/2026
आप सभी शिक्षकों को हमारी जानिब से शिक्षक दिवस की बहुत बहुत मुबारक बाद, अल्लाह आप सभी को हमेशा खुश और सलामत रखे और हमेशा हमेश , इसी तरह समाज में शिक्षा का दीपक जलाते रहे , ज़िंदगी में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जिनका एहसान उम्र भर नहीं भुलाया जा सकता। उस्ताद का रिश्ता भी उन्हीं में से एक है।
जनाब Gufran Rashid सर, जनाब Md Mazhar सर , जनाब Mustafa Kamal सर , जनाब Irshad Sahir सर , जनाब ER R K Mani सर ,
हमारी ज़िंदगी की शुरुआत में जिन लोगों ने हमें , इल्म की पहली सीढ़ी चढ़ाई, पढ़ना-लिखना सिखाया, सही और गलत का फर्क समझाया और आगे बढ़ने की राह दिखाई, उन तमाम मोहतरम असातिज़ा को आज शिक्षक दिवस के मौके पर दिल की गहराइयों से सलाम।
आप सभी ने हमें सिर्फ किताबों का इल्म नहीं दिया, बल्कि ज़िंदगी को समझने और बेहतर इंसान बनने की तालीम भी दी।आज हम जहाँ भी हैं, उसमें आपकी मेहनत, दुआ और तालीम का एक बड़ा हिस्सा है।
आज 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के इस मुबारक मौके पर आप सभी को हमारी जानिब से बहुत-बहुत मुबारकबाद और दिली शुक्रिया।
अल्लाह रब्बुल इज्जत आप सभी को हमेशा खुश, सलामत और सेहतमंद रखे, आपकी उम्र में बरकत अता फरमाए और आपको हमेशा इसी तरह समाज में इल्म और शिक्षा का दीपक जलाते रहने की ताक़त दे।
उस्ताद की दी हुई तालीम ज़िंदगी की वह दौलत है, जिसे कोई कभी छीन नहीं सकता।