31/07/2026
जब बच्चा या मरीज ICU, NICU या PICU में भर्ती होता है, तो परिवार सबसे पहले यही पूछता है — इतना खर्च क्यों?
इस रील में मैंने भावनाओं से नहीं, तथ्यों से जवाब दिया है। मैंने उन मशीनों के वास्तविक रेट दिखाए हैं जो 24 घंटे मरीज की साँस, दिल की धड़कन, ऑक्सीजन, ब्लड प्रेशर और हर सेकंड की स्थिति पर नजर रखती हैं।
ICU का खर्च सिर्फ एक कमरे का किराया नहीं होता। इसके पीछे होती है — करोड़ों की मशीनें, 24×7 प्रशिक्षित डॉक्टर और नर्सिंग टीम, संक्रमण से सुरक्षा, लगातार मॉनिटरिंग, महंगी दवाइयाँ और वह पूरी व्यवस्था जो किसी की जान बचाने के लिए एक पल भी रुकती नहीं।
मैं यह नहीं कह रहा कि हर बिल पर सवाल नहीं होना चाहिए। कुछ हॉस्पिटल जिसमे अक्सर कॉर्पोरेट हॉस्पिटल होते हैं वहाँ अनर्गल पैसा लिया जाता है ,इसमें कोई दो राय नहीं ।सवाल पूछिए, समझिए, लेकिन पहले यह भी जानिए कि ICU क्यों खर्चीला होता है ।बस यूँही हॉस्पिटल और डॉक्टर को लुटेरा कह देने मात्र से समस्या का समाधान नहीं होगा ।
Intensive care में भर्ती मरीज़ों की जान बचाने की कोशिश हर एक इंटेंसिविस्ट डॉक्टर के लिए अक्सर बाहर से दिखने से कहीं ज़्यादा कठिन और महंगी और थका देने वाली होती है।