BADDI Reports TV

Directions

BADDI Reports TV Public platform. you can send any kind of updates, News, information.

🚧 बद्दी-साईं रोड पर आज रहेगा ट्रैफिक प्रभावित!📍 बद्दी-साईं रोड पर आज सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसके...
02/11/2026

🚧 बद्दी-साईं रोड पर आज रहेगा ट्रैफिक प्रभावित!

📍 बद्दी-साईं रोड पर आज सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते इस मार्ग पर यातायात प्रभावित रहने और जाम लगने की आशंका है।

🚗 वाहन चालकों से अपील है कि इस मार्ग से गुजरते समय सावधानी बरतें और संभव हो तो वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

⚠️ बेवजह परेशानी से बचने के लिए घर से निकलने से पहले ट्रैफिक की स्थिति का ध्यान रखें।

01/11/2026

बद्दी में होटल पर पुलिस की दबिश, 2.06 ग्राम चिट्टा बरामद!
मोतिया प्लाजा के नजदीक एक होटल के कमरे में बद्दी पुलिस ने छापेमारी कर 2.06 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने चंबा के दो और कालका के एक पर मामला दर्ज।

01/11/2026

🔥 **खड़गे की टिप्पणी पर सोलन भाजपा में उबाल!** 🔥
🚩 **सिक्का होटल के समीप फूंका पुतला, कांग्रेस के खिलाफ जमकर की नारेबाजी**
📍 **बद्दी | 01 नवंबर**
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। जिला सोलन भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सिक्का होटल के समीप जोरदार प्रदर्शन कर खड़गे का पुतला फूंका।
🎙️ भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और निराशा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय नकारात्मक राजनीति कर रही है।
🚩 भाजपा नेताओं ने कहा कि राजनीतिक विरोध में भी भाषा की मर्यादा और प्रधानमंत्री पद की गरिमा का ध्यान रखा जाना चाहिए। इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विधि चंद राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📢 **देखिए पूरी खबर और जानिए भाजपा नेताओं ने क्या कहा!**

#बद्दी #सोलन #हिमाचल_समाचार #बददी_हलचल

🚬 नशा मुक्त हिमाचल का संदेश और ड्यूटी पर सिगरेट का धुआं!📍 बद्दी में एमवीआई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलहिमाचल सरकार एक...
31/10/2026

🚬 नशा मुक्त हिमाचल का संदेश और ड्यूटी पर सिगरेट का धुआं!

📍 बद्दी में एमवीआई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हिमाचल सरकार एक ओर युवाओं को नशे से दूर रहने और नशा मुक्त प्रदेश बनाने का अभियान चला रही है, वहीं बद्दी में एक एमवीआई अधिकारी का ड्यूटी के दौरान सिगरेट पीते हुए वीडियो चर्चा में है।

आरोप है कि अधिकारी ने आधिकारिक कुर्सी पर बैठकर फाइलों की वेरिफिकेशन और युवाओं से बातचीत के दौरान भी सिगरेट नहीं छोड़ी। युवाओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

⚠️ युवाओं ने अधिकारी के व्यवहार के साथ-साथ ट्रायल स्थल पर रेन शेल्टर, पीने के पानी और शौचालय जैसी सुविधाओं की कमी पर भी सवाल उठाए।

एमवीआई ने अपनी गलती पर खेद जताते हुए भविष्य में ऐसी घटना न दोहराने की बात कही। वहीं आरटीओ नालागढ़ विपिन गुप्ता ने मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया।

❓ सवाल यही है कि जब अधिकारी ही सार्वजनिक स्थानों पर नियमों और जिम्मेदारियों का ध्यान नहीं रखेंगे तो युवाओं को क्या संदेश जाएगा?

🚩 **नालागढ़ में जयराम ठाकुर के दौरे ने भाजपा की गुटबाजी को दी हवा!**🔸 एक दिवसीय दौरे के दौरान दो पूर्व विधायकों ने अलग-अ...
30/10/2026

🚩 **नालागढ़ में जयराम ठाकुर के दौरे ने भाजपा की गुटबाजी को दी हवा!**

🔸 एक दिवसीय दौरे के दौरान दो पूर्व विधायकों ने अलग-अलग जगहों पर किए आयोजन।
🔸 एक कार्यक्रम से जयराम ठाकुर ने बनाई दूरी, सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज।
🔸 पूर्व विधायक केएल ठाकुर के साथ दिखी नजदीकी, जबकि लखविंदर राणा से रहे दूर।

📍 **नालागढ़ में जयराम का दौरा कई सियासी संकेत दे गया।** क्या भाजपा में गुटबाजी की खाई और गहरी हो रही है?

आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं। 👇

#बद्दी #नालागढ़ #हिमाचल_राजनीति

28/10/2026

🚨 **बद्दी में चौकों के नामकरण पर विवाद, मिहिर भोज की प्रतिमा पर ‘गुर्जर’ शब्द को लेकर राजपूत सभा ने जताई आपत्ति**

📍 **बद्दी | हिमाचल प्रदेश**

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में महापुरुषों के नाम पर चौकों का नामकरण और प्रतिमाएं स्थापित करने की योजना को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 👇

⚡ **क्या है पूरा मामला?**

दून के विधायक राम कुमार चौधरी की ओर से बद्दी के प्रमुख चौकों का नामकरण महापुरुषों और ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के नाम पर करने की योजना के बीच सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार की प्रतिमा पर ‘गुर्जर’ शब्द अंकित करने को लेकर राजपूत सभा बीबीएन ने आपत्ति जताई है।

📄 राजपूत सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एसडीएम बद्दी डॉ. संजीव धीमान को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि ऐतिहासिक तथ्यों की निष्पक्ष जांच होने तक प्रतिमा पर विवादित शब्द अंकित करने और अनावरण की प्रक्रिया रोक दी जाए।

🏛️ सभा का कहना है कि सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण शासक रहे हैं। उनकी ऐतिहासिक विरासत से जुड़े किसी भी निर्णय से पहले प्रमाणिक अभिलेखों और शिलालेखों के आधार पर तथ्यों की पुष्टि की जानी चाहिए।

📢 सभा ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। वहीं, युवाओं का एक समूह भी नगर निगम बद्दी कार्यालय पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की मांग करने पहुंचा।

❓ **अब देखना होगा कि प्रशासन इस विवाद पर क्या कदम उठाता है और ऐतिहासिक तथ्यों की जांच को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है।**

📲 **बद्दी-बीबीएन की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें!**

\

🚦 बद्दी में ट्रैफिक जाम का जिम्मेदार कौन? आपकी क्या राय है? 🤔🏙️ औद्योगिक शहर बद्दी की सड़कों पर बढ़ता ट्रैफिक जाम आज एक ...
27/10/2026

🚦 बद्दी में ट्रैफिक जाम का जिम्मेदार कौन? आपकी क्या राय है? 🤔

🏙️ औद्योगिक शहर बद्दी की सड़कों पर बढ़ता ट्रैफिक जाम आज एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। 🚛🚌🚗

बसों में बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं, लेकिन निजी गाड़ियों में भी कई महत्वपूर्ण लोग अपने काम पर जाते हैं। वहीं, ट्रक औद्योगिक शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके भरोसे ही उद्योगों तक कच्चा माल पहुँचता है और तैयार माल देश के विभिन्न हिस्सों तक जाता है। 🏭📦

👍 काबिले तारीफ है ट्रक चालकों की ड्राइविंग! कई ट्रक चालक अनुशासन के साथ अपनी लेन में चलते हुए बेहतर ड्राइविंग का उदाहरण पेश कर रहे हैं। 🚛👏

⚠️ लेकिन कुछ निजी और सरकारी बसों के चालक लेन तोड़कर दूसरी लेन में घुस जाते हैं। उन्हें देखकर कुछ निजी वाहन चालक भी ऐसा ही करने लगते हैं। नतीजा यह होता है कि सड़कों पर वाहनों की कतारें लग जाती हैं और ट्रैफिक जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है।

🛑 लेन अनुशासन का पालन करना बेहद जरूरी है। चाहे बस हो, ट्रक हो या निजी गाड़ी—सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। ट्रैफिक पुलिस को भी ऐसे मामलों पर सख्ती से ध्यान देना चाहिए।

🛣️ बद्दी की सड़कों पर चार-चार लेन का निर्माण कार्य भी चल रहा है। क्या सड़क निर्माण के कारण यातायात बाधित होना और वाहनों का लेन अनुशासन तोड़ना, दोनों ही ट्रैफिक जाम के प्रमुख कारण हैं?

💬 आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताएं। क्या बद्दी में ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए लेन अनुशासन पर सख्ती जरूरी है?

#बद्दी #बद्दी_ट्रैफिक #ट्रैफिक_जाम #जनता_की_राय 🚦🚛🚌

🚨 बद्दी–नालागढ़ मार्ग पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम, यातायात व्यवस्था चरमराई! 🚗🚛📍 भुड्ड बैरियर से मानपुरा चौक तक वाहनों की लंब...
27/10/2026

🚨 बद्दी–नालागढ़ मार्ग पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम, यातायात व्यवस्था चरमराई! 🚗🚛

📍 भुड्ड बैरियर से मानपुरा चौक तक वाहनों की लंबी कतारें

बद्दी से नालागढ़ के बीच भुड्ड बैरियर से मानपुरा चौक तक लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। सड़क पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है, जिससे वाहन चालकों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

🚔 स्थिति को संभालने के लिए एसपी बद्दी स्वयं सड़कों पर उतरकर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाने में जुटे हैं।

⚠️ आम जनता से अपील: दिन के समय बेहद जरूरी होने पर ही इस मार्ग पर सफर करें। अनावश्यक यात्रा से बचें और यातायात पुलिस का सहयोग करें।

🙏 सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें और इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

🚨📢

27/10/2026

Baddi नालागढ़ के बीच ट्रैफिक जाम इतना बढ़ गया है कि एसपी और एएसपी सहित अन्य अधिकारियों को सारा क्राइम छोड़कर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने सड़कों पर उतरना पड़ गया है। अब ये ट्रैफिक ज्यादा है या व्यवस्था में अव्यवस्था आप ही बताएं....??

25/10/2026

नालागढ़ में एक बार फिर चली गोलियां..
गोल जमाला में कबाड़ गोदाम के गेट पर पांच राउंड फायरिंग, नकाबपोश आरोपी फरार। नालागढ़ पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए गठित कीं विशेष टीमें, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस।

Address

Baddi Nalagarh City
Bilaspur
103505

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BADDI Reports TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Nearby clinics